6 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

6 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

6 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में भारत और किस देश के बीच ‘कोडशेयर’ समझौता हुआ है? जापान
  2. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लिंग संवेदीकरण समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? हेमा कोहली
  3. हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की कार्यकारी अध्यक्ष कौन बनीं हैं? विजया भारती सयानी
  4. हाल ही में चर्चा में रहा, ‘विवेकानंद रॉक मेमोरियल’ कहाँ स्थित है? कन्याकुमारी, तमिलनाडु
  5. हाल ही में ग्रीन डे के ‘बेटर न्यूट्रिशन’ की ब्रांड एंबेसडर कौन बनीं हैं? पीवी सिंधु
  6. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है? केदार जाधव
  7. हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 में 2.18 लाख से ज्यादा मतों के साथ नोटा का नया रिकॉर्ड कहाँ बना है? इंदौर
  8. हाल ही में फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनी नोकिया ने किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया है? गति शक्ति विश्वविद्यालय
  9. हाल ही में आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड किसे मिला है? विराट कोहली
  10. हाल ही में ‘काजा 2024 राष्ट्राध्यक्ष शिखर सम्मेलन’ कहां संपन्न हुआ? जाम्बिया
  • 1

    भारत और जापान के बीच 'कोडशेयर' समझौता हुआ है|

    जापान एयरलाइंस ने इंडिगो के साथ कोडशेयर समझौता किया। इससे जापान की विमानन कंपनी को घरेलू एयरलाइन नेटवर्क के 14 डेस्टिनेशन तक अपनी सेवाओं को एक्सटेंड करने में मदद मिलेगी। अभी जापान एयरलाइंस टोक्यो से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए अपनी सेवाएं ऑपरेट करती है। यह हनेडा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए डेली फ्लाइट ऑपरेट करती है।

  • 2

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लिंग संवेदीकरण समिति का अध्यक्ष हेमा कोहली को नियुक्त किया गया है|

    भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 2013 के लिंग संवेदनशीलता और यौन उत्पीड़न विनियमों के अनुसार अपनी लिंग संवेदनशीलता और आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया है। इस पुनर्गठन की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा की गई है, जिसमें न्यायमूर्ति हेमा कोहली को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना को सदस्य और डॉ. सुकधा प्रीतम को सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा नामित सदस्यों में कानूनी विशेषज्ञ और शैक्षिक पेशेवर शामिल हैं, जैसे श्रुति पांडे, जयदीप गुप्ता, डॉ. लेनी चौधरी और डॉ. मेनका गुरुस्वामी।

  • 3

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की कार्यकारी अध्यक्ष विजया भारती सयानी बनीं हैं|

    गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में विजया भारती सयानी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा की जगह ली, जो 1 जून को रिटायर्ड हुए थे। विजया भारती सयानी NHRC में सदस्य के रूप में कार्यरत थीं।

  • 4

    चर्चा में रहा, 'विवेकानंद रॉक मेमोरियल' कन्याकुमारी, (तमिलनाडु) में स्थित है|

    हाल ही में प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव अभियान के समापन के अवसर पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल (Vivekananda Rock Memorial) पर जाकर ध्यान करने की अपनी योजना की घोषणा की। ऐसा कहा जाता है कि वर्ष 1892 में स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी के तट पर ध्यान हेतु इस रॉक पर तैरकर पहुँचने का फैसला किया। उन्होंने वहाँ तीन दिन और तीन रातें बिताईं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। स्वामी विवेकानंद द्वारा वर्ष 1894 में स्वामी रामकृष्णानंद को लिखे पत्र से पता चलता है कि उनका मूल दर्शन इस रॉक पर स्थित ध्यान मंडपम (Dhyan Mandapam) में ध्यान करने के बाद ही विकसित हुआ था।

  • 5

    ग्रीन डे के ‘बेटर न्यूट्रिशन’ की ब्रांड एंबेसडर पीवी सिंधु बनीं हैं|

    दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और बैडमिंटन में विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने ग्रीनडे के ‘बेहतर पोषण’ ब्रांड में निवेश किया है। सिंधु भी स्टार्टअप में इसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुई हैं, जो भारत में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से निपटने के कारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं।

  • 6

    भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है|

    भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। जाधव ने 2014 से 2020 के बीच भारत के लिए 73 वनडे और 9 T20 मैच खेले हैं। जाधव ने 2019 वर्ल्ड कप खेला और सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम का हिस्सा थे। जाधव ने आखिरी बार IPL 2023 के दूसरे हाफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL खेला था।

  • 7

    लोकसभा चुनाव 2024 में 2.18 लाख से ज्यादा मतों के साथ नोटा का नया रिकॉर्ड इंदौर में बना है|

    इंदौर में कांग्रेस के उम्मीदवार द्वारा अंतिम समय में नाम वापस लेने और बाद में भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने लोगों से नोटा को वोट देने की अपील की थी, जो लोगों के दिलों पर असर करती दिख रही है। मतगणना के दौरान इस सीट पर नोटा को 2.18 लाख वोट मिले। यह किसी भी लोकसभा क्षेत्र में नोटा का अब तक का सबसे अधिक वोट है। नोटा विकल्प पहली बार 2014 के आम चुनावों में पेश किया गया था और इससे पहले बिहार के गोपालगंज में सबसे अधिक 51,660 वोट पड़े थे|

  • 8

    फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनी नोकिया ने गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया है|

    फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनी नोकिया ने परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में 5जी/6जी संचार से संबंधित संयुक्त अनुसंधान के लिए गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • 9

    आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड विराट कोहली मिला को है|

    विराट कोहली को तीसरी बार आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ उन्होंने एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया और तीन बार ये अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

  • 10

    'काजा 2024 राष्ट्राध्यक्ष शिखर सम्मेलन' जाम्बिया में संपन्न हुआ|

    हाल ही में कावांगो-ज़ाम्बेजी ट्रांस-फ्रंटियर संरक्षण क्षेत्र (KAZA-TFCA) के लिये वर्ष 2024 का राष्ट्राध्यक्ष शिखर सम्मेलन, लिविंगस्टोन, ज़ाम्बिया में हुआ, जहाँ सदस्य राज्यों ने वन्यजीव और वनस्पति की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora- CITES) से बाहर होने के अपने आह्वान को दोहराया। यह आह्वान उनके प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हाथीदाँत और अन्य वन्यजीव उत्पादों को बेचने की अनुमति न दिये जाने की पृष्ठभूमि में किया गया है।  KAZA-TFCA पहल: KAZA-TFCA पाँच दक्षिणी अफ्रीकी देशों अर्थात् अंगोला, बोत्सवाना, नामीबिया, ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे के ओकावांगो और ज़ाम्बेज़ी नदी घाटियों तक फैला हुआ है।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *