31 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

  1. हाल ही में रामायण सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है? श्रीलंका
  2. हाल ही में 7.7 तीव्रता का भूकंप कहाँ आया है? म्यांमार
  3. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे? चिली
  4. हाल ही में सार्वभौमिक स्वीकृति दिवस 2025 कब मनाया गया है? 28 मार्च
  5. हाल ही में दुनिया की सबसे मूल्यवान स्टील निर्माता कंपनी कौन सी बनी है? जेएसडब्ल्यू स्टील
  6. हाल ही में मनीषा भानवाला ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं के 62 किग्रा भार वर्ग में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  7. हाल ही में इंडियन ओपन 2025 PSA कॉपर इवेंट में महिला एकल का खिताब किसने जीता है? अनाहत सिंह
  8. हाल ही में मियामी ओपन 2025 का महिला एकल खिताब किसने जीता है? आर्यना सबालेंका
  9. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ नौसैनिक अभ्यास इंद्र 2025 का 14वां संस्करण शुरू किया है? रूस
  10. हाल ही में बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास इनीयोकॉस-25 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? ग्रीस

March Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    रामायण सम्मेलन श्रीलंका में आयोजित किया गया है|

    श्रीलंका (Sri Lanka) में, अंतर्राष्‍ट्रीय रामायण और वैदिक अनुसंधान संस्‍थान (International Institute of Ramayana and Vedic Research) ने कोलम्‍बो (Colombo) के स्‍वामी विवेकानंद सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में रामायण कॉन्‍क्‍लेव (Ramayana Conclave) का आयोजन किया है|

  • 2

    हाल ही में 7.7 तीव्रता का भूकंप म्यांमार में आया है|

    म्यांमार (Myanmar) में 7.7 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप (earthquake) आया, जिससे थाईलैंड (Thailand), बांग्लादेश (Bangladesh) और पूर्वी भारत में शक्तिशाली झटके महसूस किए गए |

    7.7 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र म्यांमार में सागाइंग (Sagaing region) से 16 किलोमीटर (10 मील) उत्तर-पश्चिम में, 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था|

    जिसके चलते, थाईलैंड सरकार ने बैंकॉक (Bangkok) में आपातकाल (state of emergency) की स्थिति घोषित कर दी है|

    म्यांमार में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,644 हो गई है|

  • 3

    भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार को सहायता उपलब्ध कराने के लिए ब्रह्मा अभियान शुरू किया है|

    भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार (earthquake-hit Myanmar) को राहत पहुंचाने के लिए ब्रह्मा अभियान (Operation Brahma) शुरू किया है, इसका नाम सृष्टि के देवता ब्रह्मा के नाम पर रखा गया है| भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF)) का पहला परिवहन विमान हिंडन एयरबेस से खाद्य और चिकित्सा आपूर्ति सहित 15 टन राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंचा है| भारत ने म्यांमार में भूकंप पीड़ितों (Earthquake Victims) की मदद के लिए दर्जनों टन राहत सामग्री पहुंचाने तथा राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (National Disaster Response Force) का 80 सदस्‍यीय दल और एक सैन्य फील्ड अस्पताल (military field hospital) भेजने के मिशन के लिए अपने सशस्त्र बलों को तैनात किया हैं| भारतीय नौसेना के कमोडोर रघु नायर (Indian Navy Commodore Raghu Nair) ने बताया कि HADR ऑपरेशन के लिए चार जहाज तैयार कर लिए गए हैं| दो जहाज INS सावित्री और INS सतपुड़ा रवाना हो चुके हैं और 31 मार्च की सुबह यांगून पहुंचेंगे|

  • 4

    चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे|

    चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट (Chilean President Gabriel Boric Font) एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल (high-level delegation) के साथ 1 अप्रैल से भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा (Five-day official visit) पर आएंगे | राष्ट्रपति के रूप में उनकी ये पहली भारत यात्रा है| चिली ऐसा एकमात्र दक्षिण अफ्रीकी देश (South African country) है जहां से 1947 में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह (india independence day celebration) में शामिल होने के लिए एक विशेष दूत भेजा गया था|

  • 5

    सार्वभौमिक स्वीकृति दिवस 28 मार्च 2025 को मनाया गया है|

    प्रतिवर्ष 28 मार्च को सार्वभौमिक स्वीकृति दिवस (Universal Acceptance Day) मनाया जाता है| वर्ष 2025 के सार्वभौमिक स्वीकृति दिवस थीम- असंबद्ध को जोड़ना - विकसित भारत के लिए बहुभाषी इंटरनेट का निर्माण करना (Connecting the Unconnected - Building a Multilingual Internet for Viksit

    उद्देश्य : बहुभाषी और समावेशी इंटरनेट को बढ़ावा देना, जहां सभी वैध डोमेन नाम और ईमेल पते निर्बाध रूप से काम करते हैं

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) (MeitY) के तहत भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (National Internet Exchange of India NIXI) ने 28 मार्च 2025 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में सार्वभौमिक स्वीकृति दिवस पर एक हाइब्रिड कार्यक्रम का आयोजन किया|

  • 6

    ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध सलाहकार समिति केन्‍द्र में स्टीव वॉ की नियुक्ति की गई है|

    ऑस्ट्रेलियाई सरकार (Australian Government) ने पूर्व क्रिकेटर स्‍टीव वॉ (Steve Waugh) को ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध सलाहकार समिति केंद्र (Australia-India Relations Advisory Committee Centre) में नियुक्त किया है| ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध केंद्र सरकार, उद्योग, शिक्षा और समुदाय के सभी स्तरों पर बातचीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है|  इसकी स्थापना 2023 में ऑस्‍ट्रेलियाई सरकार ने की थी|

  • 7

    दुनिया की सबसे मूल्यवान स्टील निर्माता कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील बनी है|

    जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड (JSW Steel Ltd) आर्सेलर मित्तल और नुकोर कॉर्प (ArcelorMittal and Nucor Corp) जैसी उद्योग की अग्रणी कम्पनियों को पीछे छोड़ते हुए विश्व स्तर पर सबसे मूल्यवान स्टील निर्माता कंपनी (most valuable steelmaker) बनी है| जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 2025 में 18% बढ़ा है| भारतीय स्टील निर्माता के पास अब 30.31 बिलियन डॉलर का बाजार पूंजीकरण (market capitalisation) है, जो अपने निकटतम प्रतिस्पर्धियों से 91 मिलियन डॉलर से 3 बिलियन डॉलर अधिक है|

  • 8

    2025 ताशकंद ओपन अग्ज़ामोव मेमोरियल खिताब निहाल सरीन ने जीता है|

    भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद (Tashkent, Uzbekistan) में 2025 ताशकंद ओपन अग्ज़ामोव मेमोरियल खिताब (2025 Tashkent Open Agzamov Memorial title) जीता है| उन्होंने 7.1 रेटिंग अंक अर्जित किए हैं और वर्तमान में लाइव रेटिंग में उनकी रेटिंग 2694 है|

  • 9

    मैंग्रम इनविटेशनल 2025 एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ का खिताब अंकिता ध्यानी ने जीता है|

    ओलंपियन अंकिता ध्यानी ने 9:44.05 सेकेंड समय के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया (California, USA) में आयोजित मैंग्रम इनविटेशनल 2025 एथलेटिक्स मीट (Mangrum Invitational 2025 athletics meet) में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ का खिताब (women's 3000m steeplechase title) जीता है| उन्होनें इस स्पर्धा के लिए एएफआई के एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (AFI’s Asian Athletics Championships 2025) के 9:48.48 सेकेंड के क्वालीफाइंग मार्क (qualifying mark) को पार किया हैं| सोफी मैकमैनस (Sophie McManus) दूसरे स्थान पर रहीं और हन्ना चाऊ (Hannah Chau) तीसरे स्थान पर रहीं हैं| मैंग्रम इन्विटेशनल एक वार्षिक ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स मीट है, जिसका आयोजन मार्च के अंत में कैलिफोर्निया के सैन मार्कोस में मैंग्रम ट्रैक और फील्ड में कैल स्टेट सैन मार्कोस (Cal State San Marcos (CSUSM) द्वारा किया जाता है|

  • 10

    मनीषा भानवाला ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं के 62 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है|

    जॉर्डन के अम्मान (Amman, Jordan) में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 (Asian Wrestling Championships 2025) में मनीषा भानवाला ने महिलाओं के 62 किग्रा भार वर्ग (women’s 62kg weight division) में स्वर्ण (gold) पदक जीता| अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा वर्ग में कांस्य (bronze) पदक जीता| मनीषा भानवाला ने फाइनल में कोरिया गणराज्य की ओक जे किम (Republic of Korea’s Ok J Kim) को 8-7 से हराकर 2021 के बाद से महाद्वीपीय मीट (continental meet) में भारत का पहला महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती स्वर्ण पदक हासिल किया हैं|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top