31 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (31 July 2026)

 

  1. हाल ही में भारतीय नौसेना ने माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी उथले जल पोत का जलावतरण किस नाम से किया है? मछलीपट्टनम
  2. हाल ही में भारत का पहला समर्पित दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र कहाँ स्थापित किया जाएगा? ग्वालियर
  3. हाल ही में मार्केट डिस्टॉर्शन परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत किस स्थान पर पहुँचा है? 57वाँ स्थान
  4. हाल ही में मिशन वात्सल्य पोर्टल किस मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है? महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  5. हाल ही में दानवीर पहल का शुभारंभ किस मंत्रालय ने किया है? पंचायती राज मंत्रालय
  6. हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया जाएगा? ऋषभ शेट्टी
  7. हाल ही में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता है? दिलीप महादू गावित
  8. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा किस भारतीय क्रिकेटर ने की है? अजिंक्य रहाणे
  9. हाल ही में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ कौन करेंगे? नरेंद्र मोदी
  10. जुलाई 2026 में भारतीय खगोलीय वेधशाला में स्थापित 2 मीटर हिमालयन चंद्र टेलीस्कोप ने स्थापना के कितने वर्ष पूरे किए हैं? 25 वर्ष

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

  • 1

    हाल ही में भारतीय नौसेना ने माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी उथले जल पोत का जलावतरण मछलीपट्टनम के नाम से किया है|

    भारतीय नौसेना ने 29 जुलाई 2026 को केरल के कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Limited (CSL)) में मछलीपट्टनम (Machilipatnam – BY 529) का जलावतरण किया। यह माहे श्रेणी [Mahe-class Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft (ASW SWC)] के आठ पोतों की श्रृंखला का सातवाँ पोत है। मछलीपट्टनम का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा किया गया है। यह पोत पनडुब्बी रोधी युद्ध (Anti-Submarine Warfare) के लिए विशेष रूप से उथले समुद्री क्षेत्रों में संचालन हेतु डिज़ाइन किया गया है। इस पोत में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation (DRDO) द्वारा विकसित अभय हल-माउंटेड सोनार (Abhay Hull-Mounted Sonar) तथा लो-फ्रीक्वेंसी वैरिएबल डेप्थ सोनार [Low-Frequency Variable Depth Sonar (LFVDS)] जैसी अत्याधुनिक प्रणालियाँ लगाई गई हैं, जो पनडुब्बियों का पता लगाने और उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने की क्षमता प्रदान करती हैं।

  • 2

    हाल ही में भारत का पहला समर्पित दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र ग्वालियर में स्थापित किया जाएगा|

    भारत का पहला समर्पित दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र (Telecom Manufacturing Zone (TMZ)) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के प्रथम चरण (Phase I) के लिए 30 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) लगभग 350 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
    यहाँ मोबाइल फोन, दूरसंचार उपकरण (Telecom Equipment), ऑप्टिकल फाइबर (Optical Fibre), सेमीकंडक्टर (Semiconductors) तथा 5जी और 6जी प्रौद्योगिकी से संबंधित उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने परियोजना के प्रथम चरण के लिए ₹493 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार इस परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराएगी।

  • 3

    हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण की थीम स्केल विदाउट बाउंड्रीज़ घोषित की गई है|

    केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 [India Mobile Congress (IMC) 2026] के 10वें संस्करण की थीम "‘स्केल विदाउट बाउंड्रीज़’(सीमाओं से परे विस्तार) (Scale without Boundaries)" का अनावरण किया। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में किया जाएगा। आईएमसी 2026 (IMC 2026) चार प्रमुख स्तंभों (Core Pillars) पर आधारित होगा|

  • 4

    हाल ही में मार्केट डिस्टॉर्शन परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत 57वें पर पहुँचा है|

    कॉम्पिटेरे फाउंडेशन फॉर ट्रेड एंड कॉम्पिटिशन पॉलिसी (Competere Foundation for Trade and Competition Policy) द्वारा जारी रिपोर्ट "इंडियाज़ नेक्स्ट ग्रोथ फ़्रंटियर: रिड्यूसिंग एंटी-कॉम्पिटिटिव मार्केट डिस्टॉर्शन्स टू बिल्ड ऑन इंडियाज़ 2010–2023 रिफ़ॉर्म प्रोग्रेस (India's Next Growth Frontier: Reducing Anti-Competitive Market Distortions to Build on India's 2010–2023 Reform Progress)" के अनुसार, भारत ने मार्केट डिस्टॉर्शन परफॉर्मेंस इंडेक्स (Market Distortions Performance Index) में 82वें स्थान से 57वें स्थान पर पहुँचकर 25 स्थानों की उल्लेखनीय छलांग लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2010 से 2023 के बीच संरचनात्मक सुधारों (Structural Reforms) तथा प्रतिस्पर्धा-समर्थक सुधारों (Pro-competitive Reforms) के कारण भारत ने बाज़ार विकृतियों (Market Distortions) को कम करने और प्रतिस्पर्धात्मकता (Competitiveness) को मजबूत करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

  • 5

    हाल ही में मिशन वात्सल्य पोर्टल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है|

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मिशन वात्सल्य पोर्टल (Mission Vatsalya Portal) नामक एक एकीकृत (Integrated) एवं एकीकृत सेवा वितरण मंच (Unified Portal) विकसित किया है। यह पोर्टल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के सहयोग से तैयार किया गया है, ताकि सेवा वितरण (Service Delivery) और रीयल-टाइम निगरानी को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस मिशन वात्सल्य पोर्टल (Mission Vatsalya Portal) में लापता एवं मिले हुए बच्चों [TrackChild Portal for Missing/Found Children] तथा खोया–पाया ऐप को भी एकीकृत (Integrated) किया गया है, जिससे लापता (Missing) और देखे गए बच्चों का पता लगाने एवं उनकी निगरानी की प्रक्रिया अधिक सुगम हो सके। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संस्थागत देखभाल (Institutional Care) और गैर-संस्थागत देखभाल (Non-Institutional Care (NIC)) दोनों प्रकार की सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। गैर-संस्थागत देखभाल के तहत प्रायोजन (Sponsorship), पालक देखभाल और आफ्टर केयर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। योजना के अंतर्गत स्थापित बाल देखभाल संस्थान (Child Care Institutions (CCIs)) बच्चों को आयु-उपयुक्त शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण (Vocational Training), मनोरंजन, स्वास्थ्य सेवाएँ तथा परामर्श जैसी सुविधाएँ प्रदान करते हैं।

  • 6

    हाल ही में दुर्लभ, संकटग्रस्त एवं विलुप्तप्राय औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय ने सीएसआईआर राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

    जनजातीय कार्य मंत्रालय और सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (CSIR–National Botanical Research Institute (CSIR–NBRI)) ने 29 जुलाई 2026 को तीन वर्ष की अवधि के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
    इस समझौते का उद्देश्य दुर्लभ, संकटग्रस्त एवं विलुप्तप्राय (Rare, Endangered and Threatened (RET)) औषधीय पौधों (Medicinal Plants) का संरक्षण, पारंपरिक ज्ञान की सुरक्षा तथा जनजातीय समुदायों (Tribal Communities) का सशक्तिकरण (Empowerment) करना है। समझौते के तहत आरईटी (RET) औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए विशेषीकृत बीज बैंक (Specialized Seed Banks) तथा ऊतक संवर्धन सुविधाएँ (Tissue Culture Facilities) विकसित की जाएँगी। इसके माध्यम से औषधीय पौधों की दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण, संवर्धन और सतत उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ जनजातीय समुदायों की आजीविका और पारंपरिक औषधीय ज्ञान को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

  • 7

    हाल ही में दानवीर पहल का शुभारंभ पंचायती राज मंत्रालय ने किया है|

    पंचायती राज मंत्रालय ने 29 जुलाई 2026 को दानवीर पहल (DAANVEER Initiative) का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य स्वैच्छिक कंप्यूटर दान (Voluntary Computer Donations) को बढ़ावा देना, ग्रामीण डिजिटल शासन (Rural Digital Governance) को सुदृढ़ करना तथा देश की लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
    इस पहल के तहत नागरिक और संगठन मेरी पंचायत मोबाइल ऐप (Meri Panchayat Mobile Application) पर लॉग-इन कर अपने गाँवों की सत्यापित तकनीकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दानदाता डिजीहाट (DigiHaat) मार्केटप्लेस के माध्यम से पूर्व-स्वीकृत कंप्यूटर पैकेज (Pre-approved Computer Bundles) खरीद सकते हैं। इस व्यवस्था में उन्हें शिपिंग एवं लॉजिस्टिक्स (Shipping Logistics) का अलग से प्रबंधन नहीं करना पड़ता। दानवीर पहल का मूल मंत्र "अपने गाँव को वापस दें (Give Back to Your Village)" है। यह पहल ई-ग्रामस्वराज (e-GramSwaraj), ऑडिटऑनलाइन (AuditOnline) और ग्राम मंचित्र (Gram Manchitra) जैसे मौजूदा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से भी एकीकृत (Integrated) है।

  • 8

    हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड से ऋषभ शेट्टी को सम्मानित किया जाएगा|

    अभिनेता, लेखक एवं फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 [Indian Film Festival of Melbourne (IFFM) 2026] में प्रतिष्ठित लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड (Leadership in Cinema Award) से सम्मानित किया जाएगा। विशेष रूप से कांतारा फिल्म श्रृंखला के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से कर्नाटक के तटीय क्षेत्र की लोककथाओं (Folklore), परंपराओं (Traditions) और आध्यात्मिक विरासत (Spiritual Heritage) को प्रभावशाली ढंग से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया।

  • 9

    हाल ही में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलीप महादू गावित ने जीता है|

    ग्लासगो (Glasgow), स्कॉटलैंड (Scotland) में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) में भारत के दिलीप महादू गावित ने पुरुष 100 मीटर टी47 [Men’s 100m T47] स्पर्धा में 10.71 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड (Commonwealth Games Record) भी बनाया और भारत को प्रतियोगिता का तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इसी स्पर्धा में मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकंड के सीज़न के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक (Silver Medal) जीता। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत ने पहली बार स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त, मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लंबी कूद (Men’s Long Jump) स्पर्धा में रजत पदक (Silver Medal) जीता।

  • 10

    हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने की है|

    भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) के सभी प्रारूपों (Formats) से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उनका 85 टेस्ट (Tests), 90 एकदिवसीय (ODIs) और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20Is) मैचों का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हुआ। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 8,414 रन बनाए, जिनमें 15 शतक (Centuries) शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 5,077 रन बनाए और 12 शतक लगाए। उनका भारत के लिए अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज (West Indies) के विरुद्ध खेला गया टेस्ट मैच था। इसी वर्ष उन्होंने द ओवल (The Oval) में आयोजित आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल [ICC World Test Championship (WTC) Final] में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्ध 89 रन की पारी खेलकर भारत की ओर से सर्वाधिक स्कोर बनाया था।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top