- हाल ही में, 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन कहाँ किया जाएगा? तमिलनाडु
- हाल ही में, सुशासन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जाएगा? गांधीनगर
- हाल ही में, HSBC हुरुन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट 2024 में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया? सत्य नडेला
- हाल ही में, आईडीबीआई बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? राकेश शर्मा
- हाल ही में, किस भारतीय क्रिकेटर ने T20 पारी में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है? तिलक वर्मा
- हाल ही में, ‘मुख्यमंत्री मोबाइल ऑपरेशन थियेटर’ का शुभारंभ कहाँ किया गया? नागालैंड
- हाल ही में, सांभर महोत्सव का आयोजन कहाँ किया गया? राजस्थान
- IIFA अवॉर्ड्स का 25वां संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा? जयपुर
- हाल ही में, किस राज्य ने भांग की खेती के लिए पायलट परियोजना को मंजूरी दी है? हिमाचल प्रदेश
- हाल ही में, ICC महिला चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता? ऑस्ट्रेलिया
31 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन तमिलनाडु में किया जाएगा|
चेन्नई में 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (23rd National Para Athletics Championship 2025) के लिए आधिकारिक लोगो (official logo) और शुभंकर (mascot) का अनावरण किया गया| 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 17 फरवरी से 20 फरवरी तक तमिलनाडु में किया जाएगा| इस चैंपियनशिप में देश भर से 1,700 से अधिक पैरा-एथलीट हिस्सा लेंगे|
2
सुशासन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में किया जाएगा|
27वें सुशासन पर राष्ट्रीय सम्मेलन (National Conference on Good Governance) का आयोजन 30-31 जनवरी 2025 को गांधीनगर, गुजरात में किया जाएगा| इसका आयोजन कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG)) द्वारा गुजरात सरकार के सहयोग से किया जाएगा| सम्मेलन में ई-जर्नल "न्यूनतम सरकार-अधिकतम शासन (Minimum Government-Maximum Governance (MGMG))" का शुभारंभ किया जाएगा, और SCI पोर्टल का अनावरण किया जाएगा|
3
शहीद दिवस 30 जनवरी 2025 को मनाया गया|
हर वर्ष 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (death anniversary) के उपलक्ष्य में शहीद दिवस (Shaheed Diwas) मनाता है, जिसे सर्वोदय दिवस (Sarvodaya Diwas) भी कहा जाता है| यह दिन भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों और राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वालों के लिए भी मनाया जाता है|
4
IDBI बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है|
राकेश शर्मा को फिर से आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) नियुक्त किया गया है| उनकी पुनर्नियुक्ति (re-appointment) 19 मार्च, 2025 से तीन साल की अवधि के लिए स्वीकृत की गई है| उन्हें 10 अक्टूबर, 2018 को आईडीबीआई बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था|
5
तिलक वर्मा ने T20 पारी में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है|
तिलक वर्मा ने T-20 पारी (T-20 innings) में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है|
श्रेयस अय्यर ने 240 रन बनाये है|
उन्होनें न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन (New Zealand's Mark Chapman) का 271 रनों का रिकॉर्ड तोडा|
6
‘मुख्यमंत्री मोबाइल ऑपरेशन थियेटर’ का शुभारंभ नागालैंड में किया गया|
नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने ‘मुख्यमंत्री मोबाइल ऑपरेशन थियेटर (Chief Minister Mobile Operation Theatre)’ का शुभारंभ किया| ‘मुख्यमंत्री मोबाइल ऑपरेशन थियेटर’ की स्थापना नागालैंड के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में उन्नत शल्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं (advanced surgical and health services) पहुंचाने के लिए की गई है|
7
सांभर महोत्सव का आयोजन राजस्थान में किया गया|
सांभर महोत्सव 2025 (Sambhar Mahotsav 2025) का आयोजन 24 जनवरी से 28 जनवरी तक राजस्थान के सांभर में किया गया|
8
IIFA अवॉर्ड्स का 25वां संस्करण जयपुर में आयोजित किया जाएगा|
(International Indian Film Academy- IIFA) पुरस्कार समारोह का 25वां संस्करण 8 और 9 मार्च को राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया जाएगा|
9
हिमाचल प्रदेश ने भांग की खेती के लिए पायलट परियोजना को मंजूरी दी है|
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में में भांग की खेती (cultivation of cannabis) के लिए एक पायलट परियोजना (pilot project) को मंजूरी दी है|
इस पहल के लिए नोडल एजेंसी (nodal agency)- हिमाचल प्रदेश का कृषि विभाग
पालमपुर स्थित चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय (Chaudhary Sarwan Kumar Agriculture University, Palampur) और सोलन के नौणी स्थित डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी विश्वविद्यालय (Dr. Y.S. Parmar University of Horticulture in Nauni, Solan) एक अध्ययन पर सहयोग करेंगे, जिसमें भविष्य में भांग की खेती की संभावनाओं का मूल्यांकन किया जाएगा|
हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर तथा मणिपुर जैसे राज्यों के साथ चिकित्सा और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए प्रतिबंधित भांग की खेती (restricted cannabis cultivation) की अनुमति देने वाला राज्य बन गया है|
10
ICC महिला चैंपियनशिप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता|
तीसरी बार ICC महिला चैंपियनशिप (ICC Women's Championship title) का खिताब जीता.
2022 - 25 चक्र में शीर्ष टीमें:
पहला स्थान- ऑस्ट्रेलिया (39 अंक)
दूसरा स्थान- भारत (37 अंक)
तीसरा स्थान- इंग्लैंड (32 अंक)
चौथा स्थान- दक्षिण अफ्रीका (25 अंक)
पांचवा स्थान- श्रीलंका (22 अंक)
छठा स्थान- न्यूजीलैंड (21अंक)
इसके साथ ही ये टीमें 2025 ICC महिला विश्व कप (2025 ICC Women's World Cup) के लिए सीधे क्वालीफाई कर गई हैं|