31 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

31 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

31 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रएम-II मिसाइल का परीक्षण किसने किया है? डीआरडीओ
  2. हाल ही में 2023 के यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए किसे चुना गया है? राधिका सेन
  3. हाल ही में एक सत्र में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति कौन बने हैं? सत्यदीप गुप्ता
  4. हाल ही में लोकपाल का सचिव किसे नियुक्त किया गया है? प्रदीप कुमार त्रिपाठी
  5. हाल ही में विजय खंडूजा को किस देश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है? कैमरून
  6. हाल ही में TCS किसके साथ मिलकर देश के पहले क्वांटम डायमंड माइक्रोचिप इमेजर का निर्माण करेगी? IIT बॉम्बे
  7. हाल ही में, ‘प्रवाह पोर्टल’ किसने लॉन्च किया है? भारतीय रिजर्व बैंक
  8. हाल ही में एशियाई पंजा कुश्‍ती चैम्पियनशिप में भारत ने कुल कितने पदक जीते? सात पदक
  9. हाल ही में एक सीजन में फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं? क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  10. प्रतिवर्ष, संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है? 29 मई
  • 1

    हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रएम-II मिसाइल का परीक्षण डीआरडीओ ने किया है|

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 29 मई, 2024 को लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के सुखोई-30 एमकेI प्लेटफॉर्म से हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रएम-II मिसाइल का ओडिशा के तट पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

  • 2

    2023 के यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए राधिका सेन को चुना गया है|

    भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन को 2023 के यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्‍कार महिलाओं और लड़कियों के एक शांति रक्षक के रूप में उनके समर्थन को स्‍वीकृति देता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शुभकामना देते हुए उन्हें एक सच्ची और आदर्श नेता बताया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी सेवा समग्र रूप से संयुक्त राष्‍ट्र के प्रति एक सच्ची सद्भावना थी। यह पुरस्‍कार मेजर राधिका सेन को बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति रक्षक दिवस के दिन श्री गुतारेस प्रदान करेंगे।

  • 3

    एक सत्र में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति सत्यदीप गुप्ता बने हैं|

    भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता ने एक सत्र में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट से माउंट ल्होत्से तक 11 घंटे और 15 मिनट में यात्रा कर एक और रिकॉर्ड बनाया। श्री गुप्ता ने सोमवार को दोपहर में 8 हजार 516 मीटर ऊंचे माउंट ल्होत्से पर चढाई पूरी की। इसके बाद उन्‍होंने आधी रात को 12 बजकर 45 मिनट पर 8 हजार 849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। उनके साथ पर्वतारोहण मार्गदर्शक पेस्टेम्बा शेरपा और नीमा उंगडी शेरपा भी थे।

  • 4

    लोकपाल का सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है|

    भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी को 30 जून तक लोकपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राकेश रंजन की नियुक्ति को भी स्‍वीकृति दी।

  • 5

    विजय खंडूजा को कैमरून देश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है|

    विदेश मंत्रालय ने विजय खंडूजा को कैमरून में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया। वह अभी जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

    राजधानी-  योन्डे

    मुद्रा- सेंट्रल अफ्रीकन

  • 6

    TCS IIT बॉम्बे के साथ मिलकर देश के पहले क्वांटम डायमंड माइक्रोचिप इमेजर का निर्माण करेगी|

    भारतीय कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने IIT बॉम्बे के साथ सेमीकंडक्टर सेंसिंग टूल को लेकर समझौता किया। इसके तहत TCS और IIT बॉम्बे मिलकर देश के पहले क्वांटम डायमंड माइक्रोचिप इमेजर का निर्माण करेंगे। क्वांटम डायमंड माइक्रोचिप इमेजर मैग्नेटिक फील्ड की इमेज बना सकता है।

  • 7

    आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024 में एनएफ (गैर-जीवाश्म ईंधन) व्यवसाय श्रेणी में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पुरस्कार से पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड को सम्मानित किया गया है|

    पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) को गोवा में आयोजित आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024 में एनएफ (गैर-जीवाश्म ईंधन) व्यवसाय श्रेणी में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

  • 8

    एशियाई पंजा कुश्‍ती चैम्पियनशिप में भारत ने कुल ने सात पदक जीते|

    उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई पंजा कुश्‍ती चैम्पियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण और छह कांस्य सहित कुल सात पदक जीते हैं। श्रीमंत झा ने दो श्रेणियों में भाग लेकर एक स्‍वर्ण एक कांस्य पदक जीता। मास्टर्स वर्ग में, लक्ष्मण सिंह भंडारी ने दो कांस्य पदक हासिल किए, जबकि सचिन गोयल ने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।

  • 9

    एक सीजन में फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने हैं|

    सऊदी अरब के रियाद शहर में फुटबॉल के सऊदी प्रो लीग 2024 का फाइनल मैच खेला गया। इसमें अल नासर टीम ने अल इत्तिहाद को 4-2 से हराकर सीजन जीत लिया। अल नासर टीम की तरफ से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल किए। रोनाल्डो लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अब्देरज्जाक हमदल्लाह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब्देरज्जाक ने 2018-19 के सीजन में 34 गोल किए थे। 39 वर्षीय पुर्तगाली खिलाड़ी रोनाल्डो दुनिया के सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं।

  • 10

    प्रतिवर्ष, संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 29 मई को मनाया जाता है|

    हर साल 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन 4000 से अधिक शांति सैनिकों की सेवा और बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने दुनिया के संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में शांति लाने की कोशिश करते हुए अपनी प्राणों की आहुती दी है । इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय है : भविष्य के लिए उपयुक्त, साथ मिलकर बेहतर निर्माण करना।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *