30 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (30 June 2025)

 

  1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए डेटा इंटेलिजेंस इकाई स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं? पंजाब
  2. हाल ही में पुरुषों की भाला फेंक की विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? नीरज चोपड़ा
  3. हाल ही में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? पराग जैन
  4. हाल ही में रासोंग राष्ट्रीय आदिवासी संगीत महोत्सव कहाँ मनाया गया है? मेघालय
  5. हाल ही में महिला वर्ग का पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 किसने जीता? ओडिशा
  6. हाल ही में किस एक्सप्रेसवे पर भारत के सबसे लंबे पशु ओवरपास कॉरिडोर का अनावरण किया गया है? दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे
  7. हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2025 कब मनाया गया? 29 जून
  8. हाल ही में एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? ज़ू जियायी
  9. हाल ही में भारत की पहली AI-संचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली का अनावरण कहाँ किया गया है? दिल्ली
  10. हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? एस.बी.शिरडकर

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    पंजाब सरकार ने नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए डेटा इंटेलिजेंस इकाई स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|

    पंजाब सरकार ने हाल ही में डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता इकाई (Data Intelligence and Technical Support Unit) स्थापित करने के लिए अनन्या बिड़ला फाउंडेशन (Ananya Birla Foundation), डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली (Dr. B.R. Ambedkar Institute of Medical Sciences, Mohali) और विद्यासागर इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ, अमृतसर (Vidyasagar Institute of Mental Health, Amritsar) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|यह इकाई मनो-सामाजिक देखभाल का एक व्यापक मॉडल (comprehensive model of psychosocial care and help) स्थापित करेगी और पुनर्वास चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति विकसित करने के साथ-साथ सूचित नीतियों को डिजाइन और कार्यान्वित करने में मदद करेगी|

    उद्देश्य : डेटा-संचालित रणनीतियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पुलिस और अग्रिम पंक्ति की स्वास्थ्य टीमों के साथ सहयोग और तकनीकी सहायता के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान ‘युद्ध नशेयान विरुद्ध’ (anti-drug campaign ‘Yuddh Nasheyan Viruddh’) को  मजबूत करना

     

  • 2

    पुरुषों की भाला फेंक की विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान नीरज चोपड़ा ने हासिल किया है |

    जून 2025 में जारी विश्व एथलेटिक्स (World Athletics) की नवीनतम पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग (men's javelin throw world rankings) में भारत के नीरज चोपड़ा ने 1,445 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है| ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (Anderson Peters of Grenada) 1431 अंक के साथ दुसरे स्थान पर है|

    तीसरा स्थान: जर्मनी के जूलियन वेबर (Germany's Julian Weber)
    चौथा स्थान:  पाकिस्तान के अरशद नदीम (Pakistan's Arshad Nadeem)
    पांचवां स्थान:  चेक गणराज्य के जकूब वडलेज (Czech Republic's Jakub Vadlejch)

  • 3

    रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख पराग जैन को नियुक्त किया गया है |

    पराग जैन, 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी (1989 batch IPS officer), को 28 जून 2025 को नियुक्त किया गया है| वे 1 जुलाई 2025 से दो‑साल के कार्यकाल के लिए रॉ के प्रमुख बनेँगे| वह मौजूदा प्रमुख रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून 2025 को समाप्त हो रहा है|

  • 4

    रासोंग राष्ट्रीय आदिवासी संगीत महोत्सव मेघालय में मनाया गया है |

    मेघालय में दो दिवसीय रासोंग राष्ट्रीय आदिवासी संगीत महोत्सव मनाया गया| इस महोत्सव में बारह राज्यों के जनजातीय समुदाय (Tribal Communities) के लोगों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य का प्रदर्शन किया| इनमें पूर्वोत्तर के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल और मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदाय के कलाकार शामिल थे|

  • 5

    महिला वर्ग का पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 ओडिशा ने जीता |

    ओडिशा की महिला हॉकी टीम ने चेन्नई में आयोजित उद्घाटन हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 के फाइनल में पंजाब को 1–0 से हराकर यह खिताब जीता| पुरुष वर्ग का पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को हराकर जीता|

  • 6

    बोनालु महोत्सव तेलंगाना में मनाया जा रहा है |

    बोनालू महोत्सव 2025 की शुरुआत 26 जून को हैदराबाद स्थित गोलकोंडा किले के श्री जगदम्बा महाकाली मंदिर में  हुई| बोनालु एक पारंपरिक हिन्दू त्योहार है जो मुख्यतः तेलंगाना राज्य, विशेषकर हैदराबाद एवं सिकंदराबाद में मनाया जाता है। यह आषाढ़ मास (जून–जुलाई) के दौरान होता है| द्धालु माँ महाकाली को ‘बोनम’ (चावल, गुड़, दही और नीम पत्तों का मिश्रण) अर्पित करते हैं|

  • 7

    दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भारत के सबसे लंबे पशु ओवरपास कॉरिडोर का अनावरण किया गया है |

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) ने राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिज़र्व के बफर ज़ोन में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर देश का पहला और सबसे लंबा 12 किमी पशु ओवरपास कॉरिडोर बनाया है, जिसमें पाँच ऑवरपास और एक 1.2 किमी लंबा अंडरपास शामिल हैं|

  • 8

    उजचेस कप मास्टर्स 2025 आर. प्रग्गनानंद ने जीता है |

    भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्गनानंद ने ताशकंद में आयोजित उजचेस कप मास्टर्स 2025 का ख़िताब (UzChess Cup Masters 2025 title) अपने नाम किया और भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बन गए है| वह लाइव रेटिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व नंबर 4 पर (Career-best world No. 4) पहुँच गए|

  • 9

    राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2025 29 जून को मनाया गया |

    वर्ष 2025 में 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) 29 जून को आयोजित किया गया, जिसमें “75 वर्षों में राष्ट्रीय नमूना सर्वे” विषय को केंद्रित किया गया| भारत सरकार ने 29 जून—प्रो॰ प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती—को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाने की घोषणा 2007 में की थी|

  • 10

    उत्तर प्रदेश के सलखन जीवाश्म पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है |

    सलखन जीवाश्म पार्क (Salkhan Fossil Park) (जिसे सोनभद्रा फॉसिल पार्क भी कहा जाता है) उत्तर प्रदेश के सोनभद्रा जिले के सलखन गाँव में स्थित है| इसे हाल ही में यूनेस्को की संभावित विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है| इस पार्क में लगभग 1.4 अरब वर्ष पुराने स्ट्रोमैटोलाइट्स और अल्गल जीवाश्म पाए गए हैं, जो पृथ्वी पर प्राचीन जीवन के महत्वपूर्ण प्रमाण हैं|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top