30 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (30 June 2026)

 

  1. हाल ही में ओपनएआई ने भारत के लिए प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया है? प्रभजीत सिंह
  2. हाल ही में ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी की खोज कहाँ हुई है? हुगली नदी
  3. भारतीय सेना की पहली एकीकृत युद्ध समूह (IBGs) का गठन किससे किया जाएगा? XVII कोर
  4. हाल ही में ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए यूआईटीपी अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है? दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
  5. हाल ही में आधिकारिक रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर राजधानी कौन-सा देश बना है? इटली
  6. हाल ही में किस देश के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? इंग्लैंड
  7. हाल ही में ‘सुमन रोडमैप 2030’ का विमोचन किसने किया है? जगत प्रकाश नड्डा
  8. हाल ही में दिवंगत के. भाग्यराज का संबंध किस क्षेत्र से था? तमिल सिनेमा
  9. हाल ही में पी. वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती कब मनाई गई? 28 जून
  10. हाल ही में ‘स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SJFI) मेडल से किसे सम्मानित किया गया है? विश्वनाथन आनंद

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    हाल ही में ओपनएआई ने भारत के लिए प्रबंध निदेशक प्रभजीत सिंह को नियुक्त किया है|

    ओपनएआई (OpenAI) ने प्रभजीत सिंह को भारत के लिए अपना प्रबंध निदेशक (Managing Director - MD) नियुक्त किया है। इससे पहले वह उबर इंडिया एवं दक्षिण एशिया (Uber India and South Asia) के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे सितंबर 2026 में अपना कार्यभार संभालेंगे और भारत में OpenAI के संचालन (Operations), रणनीतिक साझेदारियों (Strategic Partnerships) तथा व्यवसाय विस्तार (Business Expansion) का नेतृत्व करेंगे। वे एशिया-प्रशांत (Asia Pacific - APAC) के प्रबंध निदेशक (MD) किरण मणि को रिपोर्ट करेंगे।

  • 2

    भारतीय सेना की पहली एकीकृत युद्ध समूह (IBGs) का गठन XVII कोर से किया जाएगा|

    भारतीय सेना (Indian Army) 1 जुलाई 2026 से अपनी पहली एकीकृत युद्ध समूह (Integrated Battle Groups - IBGs) को परिचालन (Operationalise) करने जा रही है। यह पहल सेना को अधिक तेज़, आत्मनिर्भर और त्वरित तैनाती (Rapid Deployment) में सक्षम युद्धक संरचना (Combat Formation) प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन IBGs का गठन पनागढ़ स्थित XVII कोर (Panagarh based XVII Corps) से किया जाएगा, जो चीन सीमा (China Front) पर अभियानों के लिए जिम्मेदार माउंटेन स्ट्राइक कोर (Mountain Strike Corps) है।

  • 3

    हाल ही में ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी की खोज हुगली नदी में हुई है|

    ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी (Brachybacterium netajii) भारत में खोजी गई नई जीवाणु (Bacterial) प्रजाति है, जिसे पश्चिम बंगाल की हुगली नदी से पृथक (Isolated) किया गया है। इस जीवाणु की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह पी-नाइट्रोफिनॉल (p-Nitrophenol - PNP) जैसे विषैले औद्योगिक प्रदूषकों (Toxic Industrial Pollutants) का अपघटन (Degradation) कर सकता है। यह आर्सेनिक (Arsenic), कैडमियम (Cadmium), सीसा (Lead) और पारा (Mercury) जैसी भारी धातुओं (Heavy Metals) की उच्च सांद्रता (High Concentration) को भी सहन करने में सक्षम है। यह जीवाणु हेलोटॉलरेंट (Halotolerant) है, अर्थात यह 9% तक लवणता (Salt Concentration) वाले वातावरण में भी जीवित रह सकता है।

  • 4

    हाल ही में ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए यूआईटीपी अचीवमेंट अवार्ड से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को सम्मानित किया गया है|

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation - DMRC) को ऑपरेशनल एक्सीलेंस (Operational Excellence) के लिए प्रतिष्ठित यूआईटीपी अचीवमेंट अवार्ड (UITP Achievement Award) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक परिवहन संघ (International Association of Public Transport - UITP) द्वारा ब्रुसेल्स (Brussels, Belgium) में आयोजित यूआईटीपी पुरस्कार समारोह (UITP Awards Ceremony) के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान सतत शहरी परिवहन (Sustainable Urban Transport) को बढ़ावा देने और यात्रियों के लिए स्मार्ट डोर-टू-डोर ट्रैवल सेवा (Smart Door-to-Door Travel Service) विकसित करने में DMRC के उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

  • 5

    हाल ही में आधिकारिक रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर राजधानी इटली बना है|

    इटली (Italy) आधिकारिक रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर राजधानी (UNESCO World Heritage Capital) बन गया है। इटली के पास 61 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Sites) हैं, जो किसी भी देश के लिए सर्वाधिक हैं। इन 61 स्थलों में 55 सांस्कृतिक धरोहर स्थल (Cultural Sites) और 6 प्राकृतिक धरोहर स्थल (Natural Sites) शामिल हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा उन स्थलों को दिया जाता है जिनका असाधारण सार्वभौमिक महत्व (Outstanding Universal Value) होता है और जिन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित (Preserved) करना आवश्यक माना जाता है। इटली को यह विशिष्ट स्थान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत (Rich Cultural Heritage), रोमन साम्राज्य (Roman Empire) की ऐतिहासिक धरोहर, पुनर्जागरण (Renaissance) के जन्मस्थल तथा पिछले 2,000 वर्षों से सभ्यता (Civilization), संस्कृति, धर्म और कला के प्रमुख केंद्र के रूप में उसकी भूमिका के कारण प्राप्त हुआ है। देश में अनेक प्राचीन नगर, चर्च, किले, संग्रहालय (Museums) तथा प्राकृतिक धरोहर स्थल हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय संरक्षण प्राप्त है।

  • 6

    हाल ही में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

    इंग्लैंड (England) के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह घोषणा न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान की, जो उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम मैच रहा। उन्होंने अप्रैल 2022 से इंग्लैंड टेस्ट टीम (England Test Team) की कप्तानी संभाली। उन्होंने इंग्लैंड की 2019 और 2022 की विश्व कप (World Cup) विजयों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 2011 में इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम (White-Ball Team) से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की, जबकि 2013 एशेज (Ashes) श्रृंखला के एडिलेड (Adelaide) टेस्ट में उन्होंने अपना टेस्ट पदार्पण किया। 2019 ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप (ICC Men's Cricket World Cup 2019) के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध उनकी नाबाद 84 रन की पारी ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया, जिसके बाद इंग्लैंड ने इतिहास में पहली बार विश्व कप का खिताब जीता।

  • 7

    हाल ही में 'सुमन रोडमैप 2030' का विमोचन जगत प्रकाश नड्डा ने किया है|

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (Central Council of Health and Family Welfare - CCHFW) के 16वें सम्मेलन (16th Conference) के दौरान कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य पहलों का शुभारंभ किया। ‘सुमन रोडमैप 2030 (SUMAN Roadmap 2030)’ जारी किया। यह मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य (Maternal and Newborn Healthcare) को सुदृढ़ करने तथा 2030 तक सतत विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals - SDGs) के अनुरूप मातृ एवं नवजात मृत्यु दर (Maternal and Newborn Mortality) में कमी लाने के लिए तैयार की गई व्यापक बहुआयामी रणनीतिक रूपरेखा (Comprehensive Multi-dimensional Strategic Framework) है।

  • 8

    हाल ही में दिवंगत के. भाग्यराज का संबंध तमिल सिनेमा से था|

    दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक, अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्माता के. भाग्यराज का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने उनके सम्मान में राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की। उन्होंने 1979 में फिल्म ‘सुवरिल्लाथा चित्रंगल’ से निर्देशन (Directorial Debut) की शुरुआत की। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने 25 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया और लगभग 75 फिल्मों में अभिनय किया। उनके योगदान के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार और तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार (Tamil Nadu State Film Awards) सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए |

  • 9

    हाल ही में पी. वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती 28 जून को मनाई गई|

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून 1921 को हुआ था। 28 जून 2026 को उनकी 105वीं जयंती मनाई गई। उन को 2024 में मरणोपरांत (Posthumously) भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के विकास एवं प्रगति में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने 1991 से 1996 तक भारत के 9वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका कार्यकाल भारत के आर्थिक इतिहास (Economic History) का एक निर्णायक दौर माना जाता है। उनके नेतृत्व में भारत में उदारीकरण (Liberalization), निजीकरण (Privatization) और वैश्वीकरण (Globalization) अर्थात LPG आर्थिक सुधार (LPG Economic Reforms) लागू किए गए, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान की और आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखी।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top