कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का निधन हुआ है, वे ओडिशा संबंधित थे|
ओडिशा के क्योंझर के मशहूर कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 2023 में उन्हें रॉड की कठपुतली की कला को जीवित रखने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 2012 में मगुनी चरण कुआंर को ओडिशा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2004 में उन्हें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था। मगुनी को ओडिशा संगीत नाटक अकादमी से कवि सम्राट उपेंद्र भांजा सम्मान भी मिला था। वे एक्टर, पेंटर, लेखक, मिट्टी के मूर्तिकार और लकड़ी के नक्काशीकार भी हैं।
राजधानी- भुवनेश्वर
राज्यपाल- रघुवर दास
मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक