3 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

3 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

3 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में अडानी समूह किस देश के दार एस सलाम बंदरगाह का प्रबंधन करेगा? तंजानिया
  2. हाल ही में NSO के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में GDP में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है? 8.2 प्रतिशत
  3. हाल ही में मुथूट पप्पाचन ग्रुप (MPG) के ब्रांड एंबेसडर कौन बने हैं? शाहरुख खान
  4. हाल ही में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने किसकी सदस्यता ग्रहण की है?  वर्ल्ड मुक्केबाजी
  5. हाल ही में पेरिस गेम्स के लिए भारत को मेंस बॉक्सिंग में पहला कोटा किसने दिलाया है? निशांत देव
  6. हाल ही में कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का निधन हुआ है, वे किस राज्य से संबंधित थे? ओडिशा
  7. हाल ही में RBI ने किस देश से 100 टन सोना वापस मंगाया है? ब्रिटेन
  8. हाल ही में किस मंत्रालय ने पत्रकारिता संबंधित क्षेत्रों में स्नातक पूरी कर चुके छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है? जल शक्ति मंत्रालय
  9. हाल ही में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कब मनाया गया? 31 मई
  10. हाल ही में, FICCI ने ‘कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स समिट’ का आयोजन कहाँ किया? नई दिल्ली
  • 1

    अडानी समूह ने तंजानिया के दार एस सलाम बंदरगाह का प्रबंधन करेगा|

    गौतम अडानी के स्वामित्व वाले अडानी समूह ने दार एस सलाम बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल 2 की 30 साल की लीज हासिल करके अफ्रीकी देश तंजानिया में बंदरगाह व्यवसाय में प्रवेश किया है। इस आशाय का एक समझौता तंजानिया पोर्ट्स अथॉरिटी और अदानी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच किए गए।

    राजधानी- डोडोमा

    मुद्रा- तंजानियाई शिलिंग

  • 2

    इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) के डायरेक्टर सी.जी. करहाडकर बने हैं|

    चंद्रशेखर गौरीनाथ करहाडकर ने इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), कलपक्कम के नए डायरेक्टर के रूप में पदभार संभाला। उन्हें बी. वेंकटरमण की जगह नियुक्त किया गया, जो हाल ही में रिटायर्ड हुए थे।

  • 3

    NSO के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में GDP में 8.2 प्रतिशत वृद्धि हुई है|

    राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (एनएसओ) के अनंतिम अनुमान के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि देखि गई। 2022-23 में भारतीय जीडीपी विकास दर 7 फीसदी रही थी । 1960-61 के बाद से यह नौवीं बार है जब भारतीय जीडीपी एक वित्तीय वर्ष में 8 प्रतिशत या उससे अधिक वृद्धि दर रहा है।

  • 4

    नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL), के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. संतोष बनें हैं|

    नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL), भारत की सरकारी बैड बैंक, ने पी. संतोष को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

  • 5

    मुथूट पप्पाचन ग्रुप (MPG) के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान बने हैं|

    मुथूट पप्पाचन ग्रुप (MPG), जिसे मुथूट ब्लू के नाम से भी जाना जाता है, ने शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है।

  • 6

    भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने वर्ल्ड मुक्केबाजी की सदस्यता ग्रहण की है|

    भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने वर्ल्ड मुक्केबाजी की सदस्यता ले ली। यह फैसला इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) की चेतावनी के बाद लिया गया है। IOC ने कहा था कि अगर भारतीय महासंघ इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) से जुड़ा रहा, तो 2028 के लॉस एंजिलिस ओलिंपिक से इस खेल को हटाया जा सकता है।

  • 7

    पेरिस गेम्स के लिए भारत को मेंस बॉक्सिंग में पहला कोटा निशांत देव ने दिलाया है|

    निशांत देव ने बैंकॉक में चल रहे मुक्केबाजी ओलिंपिक क्वालिफायर्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलिंपिक गेम्स का टिकट हासिल कर लिया। वे पेरिस में होने वाले गेम्स का कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय मेंस बॉक्सर बन गए है। निशांत के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के नाम पेरिस ओलिंपिक का 61वां कोटा हासिल किया। इस बार उन्होंने 71 किग्रा वेट कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सेबोटारी को 5-0 से हराया।

  • 8

    कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का निधन हुआ है, वे ओडिशा संबंधित थे|

    ओडिशा के क्योंझर के मशहूर कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 2023 में उन्हें रॉड की कठपुतली की कला को जीवित रखने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 2012 में मगुनी चरण कुआंर को ओडिशा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2004 में उन्हें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था। मगुनी को ओडिशा संगीत नाटक अकादमी से कवि सम्राट उपेंद्र भांजा सम्मान भी मिला था। वे एक्टर, पेंटर, लेखक, मिट्टी के मूर्तिकार और लकड़ी के नक्काशीकार भी हैं।

    राजधानी- भुवनेश्वर

    राज्यपाल- रघुवर दास

    मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक

  • 9

    वर्ष 2024-26 के लिए ‘कोलंबो प्रोसेस’ की अध्यक्षता भारत करेगा|

    क्षेत्रीय समूह ‘कोलंबो प्रोसेस’ की 2003 में स्थापना के बाद पहली बार भारत इसका अध्यक्ष बना है। ‘कोलंबो प्रोसेस’ क्षेत्रीय सलाहकार मंच है और एशिया के 12 देश इसके सदस्य हैं। कोलंबो प्रोसेस दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रवासी श्रमिक मूल देशों की एक क्षेत्रीय परामर्श प्रक्रिया है। यह विदेशी रोजगार पर सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

  • 10

    RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया है|

    भारतीय अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाए जाने की जानकारी दी। 1991 की शुरुआत के बाद पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इतने बड़े पैमाने पर देश का गोल्ड वापस मंगाया है।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *