29 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (29 October 2025)

 

  1. हाल ही में रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा कहाँ अनावरण की गई है? बीजिंग
  2. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डीप-सी फिशिंग वेसल्स का उद्घाटन कहाँ किया है? मुंबई
  3. हाल ही में सुजीत कलकल ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  4. हाल ही में एशियाई युवा खेलों में 400 मीटर फ़्रीस्टाइल में राष्ट्रीय तैराकी रिकॉर्ड किसने बनाया है? धीनिधि देसिंघु
  5. हाल ही में 2025 एशिया प्रशांत शहर शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जा रहा है? दुबई
  6. हाल ही में फॉर्मूला 1 मेक्सिको ग्रां प्री 2025 किसने जीती है? लैंडो नॉरिस
  7. हाल ही में प्रवासी परिचय सांस्कृतिक महोत्सव के तीसरे संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? रियाद
  8. हाल ही में पॉल बिया को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है? कैमरून
  9. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने किस राज्य को सारंडा वन को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का आदेश दिया है? झारखंड
  10. हाल ही में एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं? विराट कोहली

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा बीजिंग में अनावरण की गई है|

    हाल ही में चीन के बीजिंग (Beijing, China) स्थित भारतीय दूतावास में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा (statue) का अनावरण किया गया| मूर्तिकार: युआन शिकुन, चीन (Sculptor: Yuan Shikun, China)| चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप रावत|

  • 2

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डीप-सी फिशिंग वेसल्स का उद्घाटन मुंबई में किया है|

    केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने  मझगांव डॉक, मुंबई (Mazagon Dock, Mumbai) में डीप-सी फिशिंग वेसल्स (अत्यधिक गहरे समुद्र में मछली पकडऩे वाली नौकाओं Deep-Sea Fishing Vessels) का उद्घाटन किया है यह 1.2 करोड़ रुपये की लागत वाले डीप-सी फिशिंग वेसल्स प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojna) के तहत लाभार्थियों को महाराष्ट्र सरकार, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (National Cooperative Development Corporation (NCDC)) और भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग की वित्तीय सहायता से दिए जा रहे है|

  • 3

    सुजीत कलकल ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है|

    सुजीत कलकल ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप 2025 (Under-23 World Championships) में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग (men’s freestyle 65-kilogram category) में ने उज़्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव (Uzbekistan’s Umidjon Jalolov) को हराकर स्वर्ण पदक जीता है| यह  उनका पहला विश्व खिताब है|

  • 4

    एशियाई युवा खेलों में 400 मीटर फ़्रीस्टाइल में राष्ट्रीय तैराकी रिकॉर्ड धीनिधि देसिंघु ने बनाया है|

    तैराकी में, धीनिधि देसिंघु ने बहरीन में एशियाई युवा खेलों (Asian Youth Games) में 400 मीटर फ़्रीस्टाइल (400m Freestyle) वर्ग में 4:21.86 का समय निकालकर पाँचवाँ स्थान हासिल किया और नया रास्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है|

  • 5

    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारत में SJ-100 नागरिक यात्री विमान के उत्पादन के लिए रूस की कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited HAL) और रूस की सार्वजनिक संयुक्त स्टॉक कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (Russia’s Public Joint Stock Company United Aircraft Corporation PJSC-UAC) ने भारत में SJ-100 नागरिक कम्यूटर विमान (SJ-100 civil commuter aircraft) के उत्पादन हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| इस समझौते पर मास्को में HAL के प्रभात रंजन और PJSC-UAC के ओलेग बोगोमोलोव ने हस्ताक्षर किए| SJ-100 देश में निर्मित पहला पूर्ण यात्री विमान होगा|

  • 6

    2025 एशिया प्रशांत शहर शिखर सम्मेलन दुबई में आयोजित किया जा रहा है|

    2025 एशिया प्रशांत शहर शिखर सम्मेलन (एपीसीएस) और महापौर मंच (2025 Asia Pacific Cities Summit (APCS) and Mayors’ Forum) का आयोजन 27 से 29 अक्टूबर, 2025 तक एक्सपो सिटी दुबई (Expo City Dubai) में किया जा रहा है| यह मध्य पूर्व (Middle East) में पहली बार आयोजित किया जा रहा है| थीम: "सहयोग करें। प्रेरित करें। परिवर्तन करें। (Collaborate. Inspire. Transform.)"| ब्रिस्बेन सिटी काउंसिल (Brisbane City Council) की एक पहल, दुबई की कार्यकारी परिषद के सहयोग से एक्सपो सिटी दुबई द्वारा कार्यान्वित की जा रही है|

  • 7

    प्रवासी परिचय सांस्कृतिक महोत्सव के तीसरे संस्करण का आयोजन रियाद में किया जा रहा है|

    सऊदी अरब के रियाद (Riyadh, Saudi Arabia) स्थित भारतीय दूतावास प्रवासी परिचय सांस्कृतिक महोत्सव (Pravasi Parichay Cultural Festival) के तीसरे संस्करण का आयोजन 28 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक कर रहा है| इस उत्सव की शुरुआत 2023 में की गयी थी|

  • 8

    भारतीय नौसेना में सर्वेक्षण पोत (बड़ा) ईक्षक को कोच्चि में कमीशन किया जाएगा|

    भारतीय नौसेना (Indian Navy) का स्वदेश निर्मित सर्वेक्षण पोत (बड़ा) या एसवीएल ईक्षक (Survey Vessel (Large) or SVL Ikshak) को 6 नवंबर 2025 को कोच्चि के नौसैनिक अड्डे पर कमीशन किया जाएगा| यह संध्याक श्रेणी के सर्वेक्षण जहाजों (Sandhayak-class of survey ships) का तीसरा जहाज है| इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) Ltd, Kolkata) लिमिटेड, कोलकाता ने जहाज उत्पादन निदेशालय और युद्धपोत देखरेख टीम (कोलकाता Ship Production and the Warship Overseeing Team (Kolkata) की देखरेख में किया है| ईक्षक का अर्थ है ‘द गाइड’|

  • 9

    2025 का सखारोव पुरस्कार आंद्रेज पोकज़ोबुत और मज़िया अमाघ्लोबेली को प्रदान किया जाएगा|

    यूरोपीय संघ का सर्वोच्च मानवाधिकार पुरस्कार (EU’s top human rights award), 2025 का सखारोव पुरस्कार (2025 Sakharov Prize) दो पत्रकारों - पोलिश-बेलारूसी आंद्रेज पोकज़ोबुत (Polish-Belarusian Andrzej Poczobut) और जॉर्जियाई मज़िया अमाघ्लोबेली (Georgian Mzia Amaglobeli)- को प्रदान किया जाएगा| वह लोकतंत्र और नागरिक समाज पर अपनी रिपोर्टिंग से संबंधित आरोपों में जेल में हैं| 1988 में स्थापित सखारोव पुरस्कार का नाम सोवियत वैज्ञानिक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंद्रेई सखारोव (Soviet scientist and Nobel Peace Prize laureate Andrei Sakharov) के नाम पर रखा गया है|

  • 10

    सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड को सारंडा वन को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का आदेश दिया है|

    सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड को जैव विविधता और लौह अयस्क भंडारों से समृद्ध सारंडा वन (Saranda Forests) के 314 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को उसके नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए वन्यजीव अभयारण्य (wildlife sanctuary) घोषित करने का आदेश दिया है| यह भारत के सबसे समृद्ध साल वन क्षेत्रों में से एक है| यह फैसला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal (NGT) के जुलाई 2022 के आदेश के अनुपालन की मांग वाली याचिका से आया है| इसमें राज्य से सारंडा वन को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने पर विचार करने को कहा गया था|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top