29 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (29 January 2026)

 

1. हाल ही में भारतीय सेना और किसने असम में नए हेलिकॉप्टर MRO हब की आधारशिला रखी है? हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
2. हाल ही में किस राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है? महाराष्ट्र
3. हाल ही में किसने एशियाई ओलंपिक काउंसिल (OCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है? रणधीर सिंह
4. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस कब मनाया गया है? 28 जनवरी
5. हाल ही में किस देश की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध विधेयक पारित किया है? फ्रांस
6. हाल ही में किस भारतीय फिल्म को बाफ्टा 2026 के सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है? बूंग
7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026 लागू किया है? उत्तराखंड
8. हाल ही में भारत में पहली बार ब्रांट हेजहॉग कहाँ मिला है? जम्मू और कश्मीर
9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने नमो लक्ष्मी योजना के तहत 2025–26 शैक्षणिक वर्ष के लिए 1,250 करोड़ रुपये का वित्तीय सहायता पैकेज घोषित किया है? गुजरात
10. हाल ही में नेशनल ज्योग्राफिक दिवस 2026 कब मनाया गया है? 27 जनवरी

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में भारतीय सेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने असम में नए हेलिकॉप्टर MRO हब की आधारशिला रखी है|

    भारतीय सेना (Indian Army) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited (HAL)) ने असम के मिसमारी में एक नए हेलिकॉप्टर रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (Maintenance, Repair, and Overhaul (MRO) hub) हब की आधारशिला रखी है| उद्देश्य (Objective): विमान की उपलब्धता में सुधार करना, विदेशी MRO प्रदाताओं पर निर्भरता को कम करना, और कठिन भौगोलिक क्षेत्र और चुनौतीपूर्ण मौसम की परिस्थितियों वाले क्षेत्र में तेज़ संचालन सुनिश्चित करना |

  • 2

    हाल ही में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है|

    28 जनवरी को मेसर्स VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (M/s VSR Ventures Pvt. Ltd) का लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट VT-SSK (Learjet 45 aircraft), बारामती एयरपोर्ट (Baramati Airport) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया| विमान में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें 2 चालक दल के सदस्य शामिल थे| यात्रियों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी शामिल थे, जिनका निधन हो गया है|

  • 3

    हाल ही में दिवंगत डॉ. ज्ञानसुंदरम को 2025 वर्ष ‘इलक्किया ममानी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था|

    डा. ज्ञानसुंदरम, एक प्रसिद्ध तमिल विद्वान और केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (Central Institute of Classical Tamil) के पूर्व उपाध्यक्ष, का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया| उन्होंने तमिल महाकाव्य 'कंबरामायणम् (Kambaramayanam)', जो कंबर द्वारा लिखा गया था, को अपनी आवाज़ दी थी| तमिल साहित्य में उनके योगदान को तमिलनाडु सरकार द्वारा 2025 में 'इलक्किया ममानी पुरस्कार (Ilakkiya Mamani Award)' से सम्मानित किया गया|

  • 4

    हाल ही में रणधीर सिंह ने एशियाई ओलंपिक काउंसिल (OCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है|

    हाल ही में रणधीर सिंह ने स्वास्थ्य कारणों से एशियाई ओलंपिक काउंसिल (Olympic Council of Asia (OCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है| उनका कार्यकाल, जो सितंबर 2024 में शुरू हुआ था, करीब 17 महीने के बाद समाप्त हुआ, उनका कार्यकाल वर्ष 2028 तक चलना था| वह OCA अध्‍यक्ष बनने वाले पहले भारतीय है| कतर ओलंपिक समिति के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमाद अल थानी (Sheikh Joaan bin Hamad Al Thani, President of the Qatar Olympic Committee) को नए OCA अध्यक्ष के रूप में चुना गया है| उन्होनें पांच बार ओलिंपिक खेला है, जिसमें मेक्सिको 1968, म्यूनिख 1972, मॉन्ट्रियल 1976, मॉस्को 1980 और लॉस एंजिल्स 1984 ओलिंपिक शामिल हैं| 1978 में एशियाई गेम्स में ट्रैप शूटिंग में उन्होनें स्वर्ण पदक जीता था|

  • 5

    हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस 28 जनवरी को मनाया गया है|

    अंतर्राष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस (डेटा संरक्षण दिवस) (International Data Privacy Day, Data Protection Day) प्रतिवर्ष 28 जनवरी को मनाया जाता है| वर्ष 2026 की थीम: "व्यक्तियों को उनके डेटा पर नियंत्रण लेने में सशक्त बनाना (Empowering Individuals to Take Control of Their Data)"
    उद्देश्य (Objective): डिजिटल युग में व्यक्तिगत डेटा और गोपनीयता की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना | इस दिवस की शुरूआत 2006 में यूरोप परिषद (Council of Europe) द्वारा कन्वेंशन 108 पर हस्ताक्षर की स्मृति में की गई थी जो डेटा संरक्षण पर दुनिया की पहली कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय संधि है|

  • 6

    हाल ही में फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध विधेयक पारित किया है|

    फ्रांस (France) की संसद ने 130 मतों से 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध विधेयक (bill banning social media) पारित किया है| यह प्रतिबद्ध सितंबर में अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से लागू होगा| यह विधेयक यूरोपीय संघ के डिजिटल सेवा अधिनियम (European Union's Digital Services Act) के अनुरूप बनाया गया है, जो इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए कड़े नियम लागू करता है| दिसंबर, 2025 में, ऑस्ट्रेलिया (Australia) 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया था|

  • 7

    हाल ही में भारतीय फिल्म बूंग को बाफ्टा 2026 के सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है|

    हाल ही में 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार- बाफ्टा 2026 (79th British Academy Film Awards – BAFTA 2026) के नामांकनों की घोषणा की गई है| फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की मणिपुरी भाषा की फिल्म ‘बूंग’ को को बाफ्टा 2026 के सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी (Best Children's & Family Film category) में नामांकित किया गया है|

  • 8

    हाल ही में उत्तराखंड राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026 लागू किया है|

    उत्तराखंड सरकार ने राज्यपाल गुरमीत सिंह की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026 (Uniform Civil Code (Amendment) Ordinance, 2026) लागू किया है| शादी, सहवास, तलाक और विरासत कानूनों को मजबूत करने के लिए UCC अधिनियम, 2024 में लगभग 15 आवश्यक सुधार पेश किए जा रहे हैं|

  • 9

    हाल ही में भारत में पहली बार ब्रांट हेजहॉग जम्मू और कश्मीर में मिला है|

    हाल ही में ब्रांट हेजहॉग (पैराचीनस हाइपोमेलास Brandt's hedgehog (Paraechinus hypomelas) भारत में पहली बार पाया गया है, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर के राजौरी और नौशेरा क्षेत्रों (2024 में) में| यह खोज वन्यजीव वार्डन अमित शर्मा द्वारा की गई थी और डीएनए विश्लेषण (DNA analysis) के माध्यम से पुष्टि की गई, जिसने इसे पहले भारतीय लॉन्ग-ईयर्ड हेजहॉग (Indian Long-eared Hedgehog) समझे जाने से अलग पहचाना है| रिपोर्ट में बताया गया कि उस जानवर की पहचान ब्रांड्ट की हेजहॉग के रूप में हुई, जो वर्तमान में अफगानिस्तान, ईरान, ओमान, पाकिस्तान |

  • 10

    हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने पूर्वी हिमालय में ग्लेशियर खतरे का आकलन करने के लिए एक उन्नत पूर्वानुमान ढांचा विकसित किया है|

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने पूर्वी हिमालय में ग्लेशियर खतरे का आकलन करने के लिए एक उन्नत पूर्वानुमान ढांचा (advanced predictive framework to assess glacial hazards in the Eastern Himalayas) विकसित किया है| अध्ययन में 492 संभावित स्थानों की पहचान की गई है जहाँ आने वाले वर्षों में नए हिमनद झीलें (glacial lakes) बनने की संभावना है क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमनद लगातार पीछे हट रहे हैं|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top