- हाल ही में दुनिया का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क किसने लॉन्च किया है? चीन
- हाल ही में 425SAT-3 उपग्रह किसने लॉन्च किया है? दक्षिण कोरिया
- हाल ही में कौन सी कंपनी बाजार पूंजीकरण में ₹15 लाख करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय कंपनी बनी है? एचडीएफसी बैंक
- हाल ही में किस देश ने सूडान वायरस इबोला प्रकोप के अंत की घोषणा की है? युगांडा
- हाल ही में चर्चा में रहा “लापु-लापु दिवस” कहाँ मनाया जाता है? फिलीपींस
- हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कहाँ बनाया गया है? बिहार
- हाल ही में “द भारत प्रोजेक्ट” किसने शुरू की है? पीयूष गोयल
- हाल ही में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2025 कब मनाया गया है? 26 अप्रैल
- हाल ही में, आयुष्मान भारत वय वंदना योजना की शुरुआत कहाँ की गई है? दिल्ली
- हाल ही में 11वीं ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित की गई है? ब्रासीलिया
29 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
दुनिया का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क चीन ने लॉन्च किया है|
चीन (China) ने हेबेई प्रांत के सुनान काउंटी (Sunan County, Hebei province) में दुनिया का पहला 10-गीगाबिट (10G) ब्रॉडबैंड नेटवर्क (10-gigabit (10G) broadband network) लॉन्च किया है|
इस नेटवर्क को हुआवेई और चाइना यूनिकॉम (uawei and China Unicom) के सहयोग से विकसित किया गया है|
यह 50G-PON तकनीक पर आधारित है और 9,834 Mbps तक डाउनलोड स्पीड और 1,008 Mbps तक अपलोड स्पीड प्रदान करता है|
2
425SAT-3 उपग्रह दक्षिण कोरिया ने लॉन्च किया है|
दक्षिण कोरिया (South Korea) ने को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट (SpaceX's Falcon 9 rocket) के माध्यम से चौथे सैन्य जासूसी उपग्रह 425SAT-3 (fourth military spy satellite 425SAT-3) को क्यूब कैनावेरल, फ्लोरिडा (Cuba Canaveral, Florida) से सफलतापूर्वक लॉन्च किया है|
425SAT-3 एक सिंथेटिक एपर्चर रडार (synthetic aperture radar SAR) उपग्रह है, जो एक प्रकार का पृथ्वी-अवलोकन प्लेटफ़ॉर्म है जो रात में या बादल छाए रहने पर भी उच्च-रिज़ॉल्यूशन इमेजरी (high-resolution imagery) प्रदान कर सकता है|
यह उपग्रह दक्षिण कोरिया के "425 परियोजना" का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उत्तर कोरिया की गतिविधियों की निगरानी के लिए एक स्वतंत्र अंतरिक्ष-आधारित खुफिया, निगरानी और टोही (independent space-based intelligence, surveillance, and reconnaissance (ISR) network) नेटवर्क स्थापित करना है|
3
एचडीएफसी बैंक ने बाजार पूंजीकरण में ₹15 लाख करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय कंपनी बनी है|
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 15 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (market capitalisation) को पार करने वाली तीसरी भारतीय कंपनी बन गई है. बैंक के शेयर ₹1,970.65 तक पहुंचे, जो एक नया रिकॉर्ड था|अब तक केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने ही 15 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल किया है|
4
'ग्राहक मित्र' पहल भारतीय स्टेट बैंक ने शुरू की है|
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India SBI) ने हाल ही में वैकल्पिक बैंकिंग चैनलों (alternate banking channels) को बढ़ावा देने के लिए 'ग्राहक मित्र' पहल ('Grahak Mitra' initiative) की शुरुआत की है|
ग्राहक-केंद्रित इस कदम का उद्देश्य शाखाओं में भीड़भाड़ को कम करना और एसबीआई की सहायक कंपनी स्टेट बैंक ऑपरेशंस सपोर्ट सर्विसेज (State Bank Operations Support Services (SBOSS)) से प्रशिक्षित कर्मियों को लगभग 4,500 शाखाओं में तैनात करके डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है|
5
युगांडा ने सूडान वायरस इबोला प्रकोप के अंत की घोषणा की है|
युगांडा (Uganda) ने 26 अप्रैल 2025 को सूडान वायरस इबोला प्रकोप (Sudan Virus Ebola Outbreak) के अंत की घोषणा की, जो राजधानी कंपाला (Kampala) में जनवरी 2025 में शुरू हुआ था | विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization WHO) के प्रोटोकॉल के अनुसार, अंतिम पुष्टि किए गए रोगी के ठीक होने के बाद 42 दिनों तक कोई नया मामला न आने पर प्रकोप को समाप्त घोषित किया जाता है| यह तीन साल से भी कम समय में युगांडा का दूसरा इबोला प्रकोप था. इसकी पुष्टि 30 जनवरी 2025 को हुई थी|
6
चर्चा में रहा "लापु-लापु दिवस" फिलीपींस में मनाया जाता है|
लापु-लापु दिवस (Lapu-Lapu Day)" हर वर्ष 27 अप्रैल को फिलीपींस (Philippines) में मनाया जाता है| यह त्यौहार, जो विशेष रूप से मध्य फिलीपींस में मनाया जाता है, फिलिपिनो सरदार (Filipino chieftain) दातु लापु-लापु (Datu Lapu-Lapu) को सम्मानित करता है, जिन्होंने 1521 में मैकटन की लड़ाई (Battle of Mactan) में फर्डिनेंड मैगेलन (Ferdinand Magellan) के नेतृत्व वाली स्पेनिश सेना (Spanish forces) को हराया था और राष्ट्रीय नायक बन गए थे| 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत (Canadian province of British Columbia) ने फिलिपिनो-कनाडाई समुदाय की सांस्कृतिक विरासत और योगदान को सम्मानित करने के लिए 27 अप्रैल को "लापु-लापु दिवस" के रूप में मान्यता दी थी|
7
भारत ने दूसरी एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता की पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है|
भारत ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित दूसरी एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता (Asian Yoga Sports Competition) में कुल 83 स्वर्ण (gold) पदक, 3 रजत (silver) और 1 कांस्य (bronze) पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया |
इस प्रतियोगिता में 21 देशों के 170 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया|
दूसरी एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता पदक तालिका:
स्वर्ण (Gold) | रजत (Silver) | कांस्य (Bronze) | |
पहला स्थान: भारत | 83 स्वर्ण | 3 रजत | 1 कांस्य |
दूसरा स्थान: जापान | 3 स्वर्ण | 3 रजत | 4 कांस्य |
तीसरा स्थान: मंगोलिया | 1 स्वर्ण | 11 रजत | 6 कांस्य |
चौथा स्थान: ओमान | 1 स्वर्ण | 3 रजत | 7 कांस्य |
पांचवां स्थान: नेपाल | 0 स्वर्ण, | 27 रजत | 12 कांस्य |
8
दुनिया की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बिहार ने बनाया गया है|
बिहार ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) बनाये है- दुनिया की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग (world's largest Madhubani painting) के लिए और बौद्ध भिक्षुओं द्वारा किए गए सबसे बड़े गायन बाउल समूह (largest singing bowl group performed by Buddhist monks) के लिए | पद्म श्री जगदंबा देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए, पद्म श्री पुरस्कार विजेता बौआ देवी के मार्गदर्शन में मधुबनी के सौराठ में मिथिला चित्रकला संस्थान की 50 महिला कलाकारों की एक टीम ने प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके 50 घंटे में 18.69 वर्ग मीटर (लगभग 201.17 वर्ग फीट) की मधुबनी पेंटिंग बनाई| पांच से सत्तर वर्ष की आयु के 375 बौद्ध भिक्षुओं ने बोधगया के महाबोधि मंदिर में एक साथ गायन-वादन का प्रदर्शन किया और गायन-वादन के लिए बौद्ध भिक्षुओं की सबसे बड़ी सभा का विश्व रिकार्ड बनाया|
9
“द भारत प्रोजेक्ट” पीयूष गोयल ने शुरू की है|
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के रेडिसन गोरेगांव में डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'योरस्टोरी (digital media platform YourStory)' की राष्ट्रीय पहल द भारत प्रोजेक्ट (The Bharat Project) का शुभारंभ किया | जिसका उद्देश्य टियर 2, टियर 3 और ग्रामीण भारत के दस लाख उद्यमियों (entrepreneurs) को सशक्त बनाना है|
10
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस26 अप्रैल 2025 को मनाया गया है|
हर वर्ष 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) के रूप में मनाया जाता है|
उद्देश्य: नवाचार और रचनात्मकता (innovation and creativity) को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा (intellectual property (IP) rights) अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना |
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2025 थीम: "आईपी और संगीत: आईपी की धड़कन को महसूस करें (IP and Music: Feel the Beat of IP)"