28 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (28 September 2026)

 

  1. विश्व पर्यटन दिवस 2026 के वैश्विक आयोजन का आधिकारिक मेजबान देश कौन-सा था? अल साल्वाडो
  2. भारत का पहला पीड़ित अधिकार केंद्र किस शहर में स्थापित किया गया है? पटना
  3.  संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान निम्नलिखित में से किस देश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन किया है? रूस
  4.  1 अक्टूबर 2026 से, AFSPA को मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के निर्धारित अशांत क्षेत्रों में कितने समय के लिए बढ़ाया गया है? छह महीने
  5. एशियाई खेल 2026 में कबड्डी के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत ने फाइनल में किस देश को हराकर स्वर्ण पदक जीते? ईरान
  6. वें नदी उत्सव 2026 की थीम क्या थी? इस बार यमुना
  7. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कितने तालुकाओं को सूखा प्रभावित घोषित किया है? 265
  8. भारत का पहला विश्वस्तरीय भूवैज्ञानिक संग्रहालय किस राज्य में विकसित किया जाएगा? मध्य प्रदेश
  9. पहली नॉर्थ ईस्ट रीजनल मुएथाई चैंपियनशिप का ओवरऑल चैंपियनशिप खिताब किस राज्य ने जीता? मिजोरम
  10. एशियाई खेलों 2026 में पुरुषों की रिकर्व व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में नया एशियाई खेल रिकॉर्ड किस भारतीय तीरंदाज ने बनाया? धीरज बोम्मदेवरा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    11वें विजाग नेवी मैराथन का आयोजन भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान करेगा|

    भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान (Eastern Naval Command–ENC) द्वारा 13 दिसंबर 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें विजाग नेवी मैराथन (11th Vizag Navy Marathon) का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन नौसेना दिवस समारोह (Navy Day Celebrations) के तहत आर.के. बीच के निकट बीच रोड पर आयोजित होगी। प्रतियोगिता में चार श्रेणियां शामिल हैं—फुल मैराथन 42 किमी, हाफ मैराथन 21 किमी, 10 किमी दौड़ और 5 किमी दौड़।

  • 2

    विश्व पर्यटन दिवस 2026 के वैश्विक आयोजन का आधिकारिक मेजबान देश अल साल्वाडोर था|

    विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) 2026 27 सितंबर 2026 को में मनाया गया। वर्ष 2026 की आधिकारिक थीम “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पर्यटन का पुनर्रूपांकन (Digital Agenda and Artificial Intelligence to Redesign Tourism)” है। इस वर्ष के वैश्विक आयोजन के लिए अल साल्वाडोर (El Salvador) आधिकारिक मेजबान देश (Official Global Host Country) है।इस दिवस की स्थापना यूएन टूरिज्म (UN Tourism) द्वारा की गई थी और यह प्रतिवर्ष 27 सितंबर को संगठन के 1970 में अपनाए गए संविधानों (Statutes) की स्मृति में मनाया जाता है।

  • 3

    भारत का पहला पीड़ित अधिकार केंद्र पटना में स्थापित किया गया है|

    भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 26 सितंबर 2026 को पटना स्थित बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (Bihar State Legal Services Authority–BSLSA) के परिसर में देश के पहले पीड़ित अधिकार केंद्र (Victims Rights Centre–VRC) का उद्घाटन किया। यह केंद्र पीड़ितों को एक ही स्थान पर निःशुल्क कानूनी, चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक सहायता (Free Legal, Medical, Psychological and Social Assistance) उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें पुलिस थानों, अस्पतालों और अन्य एजेंसियों के अलग-अलग चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा शुरुआत में पटना जिले में 12 महीने की पायलट परियोजना के रूप में संचालित होगी, जिसके बाद इसे बिहार के अन्य जिलों में विस्तारित किया जाएगा। इस अवसर पर SITARA योजना (SITARA Scheme) के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए कानूनी अधिकारों और उपायों (Legal Rights and Remedies) से संबंधित सहायता हेतु सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (Single Point of Contact) भी शुरू किया गया। इसके अलावा, राज्यभर में घर-घर कानूनी सहायता (Doorstep Legal Aid Services) पहुंचाने के लिए मल्टी-यूटिलिटी वाहनों (Multi-Utility Vehicles–MUVs) के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

  • 4

    संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान निम्नलिखित में से रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन किया है|

    संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly–UNGA) के 81वें सत्र (81st Session) के दौरान रूस (Russia), पुर्तगाल (Portugal) और मॉरीशस (Mauritius) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council–UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता (Permanent Membership) के दावे का समर्थन किया। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत और ब्राजील (Brazil) को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने के समर्थन को दोहराते हुए वैश्विक दक्षिण (Global South), विशेषकर एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका, के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुईस मोंटेनेग्रो (Luís Montenegro) ने अधिक प्रतिनिधित्व वाली और संरचनात्मक रूप से सुधारित सुरक्षा परिषद की आवश्यकता बताते हुए भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों के लिए स्थायी प्रतिनिधित्व का समर्थन किया। मॉरीशस भी भारत की स्थायी सदस्यता और G4 समूह (G4 Group) के प्रयासों का समर्थन करता रहा है। वर्तमान में UNSC में 5 स्थायी सदस्य—चीन (China), फ्रांस (France), रूस, यूनाइटेड किंगडम (UK) और अमेरिका तथा 10 निर्वाचित गैर-स्थायी सदस्य (Elected Non-Permanent Members) हैं। सुरक्षा परिषद की संरचना में संशोधन के लिए महासभा में दो-तिहाई बहुमत तथा संयुक्त राष्ट्र के दो-तिहाई सदस्य देशों द्वारा अनुसमर्थन (Ratification) आवश्यक है, जिसमें सभी पांच स्थायी सदस्यों का अनुसमर्थन भी शामिल है।

  • 5

    1 अक्टूबर 2026 से, AFSPA को मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के निर्धारित अशांत क्षेत्रों में छह महीने के लिए बढ़ाया गया है|

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (Armed Forces (Special Powers) Act–AFSPA, 1958) को मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के निर्धारित ‘अशांत क्षेत्रों (Disturbed Areas)’ में 1 अक्टूबर 2026 से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है, यह आदेश 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा, जब तक इसे पहले वापस नहीं लिया जाता।

  • 6

    भारत की पहली LNG संचालित ट्रेन साबरमती–मेहसाणा रेलखंड पर संचालित की जाएगी|

    भारत की पहली द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (Liquefied Natural Gas–LNG) संचालित ट्रेन को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन (Sabarmati Railway Station) से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन डीजल और LNG के दोहरे ईंधन तंत्र (Diesel-and-LNG Dual-Fuel System) पर संचालित होती है, जिसे साबरमती इंटीग्रेटेड कोचिंग डिपो (Sabarmati Integrated Coaching Depot) में दो 1,400 हॉर्सपावर ड्राइविंग पावर कारों (Driving Power Cars–DPCs) में लगाया गया है। लॉन्च से पहले ट्रेन ने 2,000 किलोमीटर से अधिक सफल फील्ड परीक्षण (Field Testing) पूरा किया। यह ट्रेन साबरमती–मेहसाणा रेलखंड पर संचालित होगी। इसके साथ ही ₹1,400–1,500 करोड़ से अधिक की क्षेत्रीय रेलवे विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया गया, जिनमें WAG-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव रखरखाव शेड (Electric Locomotive Maintenance Shed) भी शामिल है।

  • 7

    : एशियाई खेल 2026 में कबड्डी के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत ने फाइनल में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीते|

    एशियाई खेल 2026 (Asian Games 2026) में भारत ने विभिन्न खेलों में कई पदक जीते। कबड्डी (Kabaddi) में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपने-अपने फाइनल में ईरान (Iran) को हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीते। स्क्वैश (Squash) में अभय सिंह ने पुरुष एकल में रजत पदक (Silver Medal) जीता, जबकि अनाहत सिंह ने महिला एकल में रजत पदक हासिल किया। जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने मिश्रित युगल (Mixed Doubles) में कांस्य पदक जीता। सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन (Men’s Marathon) में रजत पदक जीतकर 1982 के एशियाई खेलों के बाद इस स्पर्धा में भारत के 44 साल के पदक सूखे को समाप्त किया और यह भारत का घरेलू धरती के बाहर एशियाई खेलों में मैराथन का पहला पदक भी रहा। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत, प्राची चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य और बरनिका एलंगोवन ने महिला पोल वॉल्ट (Women’s Pole Vault) में कांस्य पदक जीता; पोल वॉल्ट में यह एशियाई खेलों के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत का पहला पदक रहा।

  • 8

    7वें नदी उत्सव 2026 की थीम इस बार यमुना थी|

    7वां नदी उत्सव (Nadi Utsav) 24 से 26 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (Indira Gandhi National Centre for the Arts–IGNCA) में आयोजित किया गया। इस वर्ष उत्सव का आयोजन विशेष रूप से यमुना नदी (Yamuna River) पर केंद्रित रहा और इसकी थीम “इस बार यमुना (Iss Baar Yamuna)” रही। इसका आयोजन IGNCA ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग (Department of English, University of Delhi) सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया।

  • 9

    महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 265 तालुकाओं को सूखा प्रभावित घोषित किया है|

    महाराष्ट्र सरकार ने 358 में से 265 तालुकाओं (Talukas) को सूखा प्रभावित (Drought-Affected) घोषित किया है, जो राज्य के 32 जिलों में फैले हैं और लगभग 74% राज्य को कवर करते हैं। यह निर्णय जून से 18 सितंबर के बीच राज्य में दर्ज 18.8% मानसून वर्षा की कमी (Monsoon Rainfall Deficit) के बाद लिया गया। सबसे अधिक प्रभावित छत्रपति संभाजीनगर संभाग में 74 तालुका, इसके बाद अमरावती में 56 और नासिक में 49 तालुका सूखा प्रभावित घोषित किए गए हैं। राज्य ने सूखा प्रबंधन संहिता (Drought Management Code) के तहत ‘ट्रिगर-1 (Trigger-1)’ सक्रिय किया, जिसके लिए 25% से अधिक वर्षा की कमी और लगातार 21 दिनों तक शुष्क अवधि (Dry Spell) जैसे मानदंड लागू होते हैं। राहत उपायों के तहत फसल ऋणों का पुनर्गठन (Restructuring of Crop Loans), भूमि राजस्व में रियायत (Concession in Land Revenue), कृषि संबंधी ऋणों की वसूली स्थगित करना (Deferment of Recovery of Agriculture-Related Loans) और कृषि पंपों के बिजली बिलों में रियायत शामिल हैं। जिला कलेक्टरों को फसल नुकसान का आकलन कर फोटोग्राफ और GPS निर्देशांक (GPS Coordinates) सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top