28 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

28 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

28 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने कुल कितने पदक जीते? 29
  2. हाल ही में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर में वृक्षारोपण का लक्ष्य क्या रखा है? 4.5 करोड़
  3. हाल ही में भारत की पहली एआई यूनिवर्सिटी ने किसे अपना कुलपति नियुक्त किया है? साइमन माक
  4. हाल ही में किस राज्य में बाढ़ प्रभावित बच्चों को आदर्श राहत शिविरों में एक “बॉक्स में स्कूल” मिलेगा? असम
  5. हाल ही में वनडे में लगातार शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनीं हैं? स्मृति मंधाना
  6. हाल ही में किस देश के खिलाड़ी डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? ऑस्ट्रेलिया
  7. हाल ही में किस राज्य ने मंत्रियों के आयकर भुगतान की सरकारी व्यवस्था समाप्त की है? मध्य प्रदेश
  8. हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज कौन बने हैं? रोहित शर्मा
  9. हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कंप्रेसड बायोगैस उत्पादन में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा? उत्तर प्रदेश
  10. केंद्र ने सरोगेसी के मामले में कर्मचारियों को कितने महीने की मातृत्व छुट्टी देने के लिए नियमों में संशोधन किया है? छह महीने
  • 1

    ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने कुल 29 पदक जीते|

    पहला स्थान - रूस

    दूसरा स्थान - बेलारूस

    तीसरा स्थान - चीन

     

    आयोजन स्थल - कज़ान,  रूस

    ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने तीन स्वर्ण, 6 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीते है, मेजबान रूस 266 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर रहा. बेलारूस और चीन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. 2024 ब्रिक्स गेम्स रूस के कज़ान में आयोजित किये गए थे|

  • 2

    तैराकी में यूनिवर्सलिटी कोटा के माध्यम से पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए श्रीहरि नटराज और धीनिधि देसिंघु ने क्वालीफाई किया है|

    भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज और धीनिधि देसिंघु 2024 पेरिस ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं , उन्होंने यूनिवर्सलिटी प्लेस क्वालिफिकेशन सिस्टम (Universality Place Qualification System)के माध्यम से अपना स्थान सुरक्षित किया है। यह प्रणाली देशों के लिए ओलंपिक तैराकी में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का एक तरीका है, भले ही उनके एथलीटों ने प्रत्यक्ष योग्यता मानकों को हासिल न किया हो।

  • 3

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर में वृक्षारोपण का लक्ष्य 4.5 करोड़ रखा है|

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM Commission for Air Quality Management) ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली (National Capital Region) और आसपास के क्षेत्रों में 4 करोड 50 लाख वृक्षारोपण का उच्च लक्ष्य निर्धारित किया है। ये कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान किेया जाएगा।

  • 4

    भारत की पहली एआई यूनिवर्सिटी ने साइमन माक को अपना कुलपति नियुक्त किया है|

    भारत के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता विश्वविद्यालय, यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी (UAIU) India's first artificial intelligence university, Universal AI University, ने अंतरराष्ट्रीय रणनीतिकार (international strategist) और कई पुरस्कार विजेता प्रोफेसर साइमन माक को अपना कुलपति Vice Chancellor नियुक्त किया है। माक भारतीय संस्थान के संस्थापक कुलपति के पद पर नियुक्त होने वाले पहले गैर-भारतीय (first non-Indian) हैं।

  • 5

    असम में बाढ़ प्रभावित बच्चों को आदर्श राहत शिविरों में एक “बॉक्स में स्कूल” मिलेगा|

    असम में बाढ़ प्रभावित बच्चों को आदर्श राहत शिविरों में एक “बॉक्स में स्कूल” (“school in a box”) मिलेगा. पिछले 30 दिनों में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से सात में वर्षाजनित भूस्खलन या भूस्खलन से बाढ़ की तुलना में अधिक लोगों की मौत हुई है। शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षण सामग्री और अन्य वस्तुओं से युक्त ऐसा बॉक्स या बाल-अनुकूल स्थान (सीएफएस) किट (Child-Friendly Space (CFS) kit ) राज्य के प्रत्येक 167 मॉडल राहत शिविरों में उपलब्ध कराया जाएगा.

     राजधानी-  दिसपुर

    राज्यपाल- जगदीश मुखी

    मुख्यमंत्री- हिमंता बिस्वा सरमा

  • 6

    वनडे में लगातार शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना बनीं हैं|

    बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru) में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना वनडे में लगातार शतक लगाने वाली बनीं पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।

  • 7

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म होने के बाद डेविड वॉर्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है|

    राजधानी-  कैनबरा

    मुद्रा- ओस्ट्रलियन डॉलर

  • 8

    मध्य प्रदेश ने मंत्रियों के आयकर भुगतान की सरकारी व्यवस्था समाप्त की है|

    मध्य प्रदेश कैबिनेट ने फैसला किया कि राज्य के मंत्रियों को अपना आयकर यानी इनकम टैक्स (income tax)  खुद भरना होगा, न कि राज्य सरकार को इसका बोझ उठाएगी.

     राजधानी-  भोपाल

    मुख्यमंत्री- मोहन यादव

    राज्यपाल- मंगूभाई छगनभाई पटेल

  • 9

    टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज रोहित शर्मा बने हैं|

    रोहित शर्मा ने सुपर-8 के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 छक्के लगाते ही अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट (International T20 cricket) में 200 छक्के लगाने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है| ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैच में रोहित ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक (half-century) भी लगाया |

  • 10

    हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कंप्रेसड बायोगैस उत्पादन में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा|

    उत्तर प्रदेश में कंप्रेसड (संपीड़ित) बायोगैस यानी सीबीजी (compressed biogas i.e. CBG) उत्पन्न करने की क्षमता देश में सबसे अधिक है |देश की प्रमुख थिंक टैंक संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (Center for Science and Environment (CSE) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि अकेले उत्तरप्रदेश में देश की कुल क्षमता का 24 प्रतिशत सीबीजी का उत्पादन हो सकता है। वो भी खासकर पश्चिमी जिले मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में यह क्षमता सबसे अधिक है।

     राजधानी-  लखनऊ

    राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल

    मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *