- हाल ही में ‘सुफलाम 2025′ का आयोजन कहाँ किया गया है? हरियाणा
- हाल ही में भारत ने थैलेसीमिया और सिकल सेल रोग के लिए किस देश को 20 लाख अमेरिकी डॉलर की चिकित्सा सहायता प्रदान की है? नेपाल
- हाल ही में विमोचित पुस्तक “मेरे अच्छे दिन” के लेखक कौन हैं? हरि सिंह राणा
- हाल ही में जारी विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वर्ष 2011-12 से 2022-23 के बीच कितने लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है? 171 मिलियन
- हाल ही में एशिया के लिए 2025 गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? बटमुंख लवसंदश
- हाल ही में 2024-25 कोपा डेल रे खिताब किसने जीता है? बार्सिलोना
- हाल ही में ड्रीम टेक्नोलॉजी की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर कौन बनीं हैं? कृति सेनन
- हाल ही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? कैप्टन जगमोहन
- हाल ही में टी20 में 12,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कौन बने हैं? रोहित शर्मा
- हाल ही में उद्योग विकास पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम
28 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
'सुफलाम 2025' का आयोजन हरियाणा में किया गया है|
सुफलाम (आकांक्षी दिग्गजों और सलाहकारों के लिए स्टार्ट-अप फ़ोरम SUFALAM (Start-Up Forum for Aspiring Leaders and Mentors)) का दूसरा संस्करण 25-26 अप्रैल को हरियाणा के सोनीपत जिले स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (National Institute of Food Technology, Entrepreneurship, and Management NIFTEM) कुंडली में आयोजित किया गया |
2
भारत ने थैलेसीमिया और सिकल सेल रोग के लिए नेपाल को 20 लाख अमेरिकी डॉलर की चिकित्सा सहायता प्रदान की है|
भारत ने 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत नेपाल (Nepal) को 20 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹15 करोड़) मूल्य की चिकित्सा सहायता (medical assistance) प्रदान की है | इस में थैलेसीमिया और सिकल सेल रोग (thalassemia and sickle cell disease) से प्रभावित रोगियों के लिए दवाइयाँ और टीके शामिल हैं |
3
हाल ही में विमोचित पुस्तक “मेरे अच्छे दिन” के लेखक हरि सिंह राणा हैं
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 90 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी हरि सिंह राणा द्वारा लिखित पुस्तक "मेरे अच्छे दिन (Mere Achhe Din)" का विमोचन किया | इसे हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित (publish) किया गया है | यह पुस्तक 1971 में हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद से हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा का वृत्तांत बताती है |
4
विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वर्ष 2011-12 से 2022-23 के बीच 171 मिलियन लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है|
विश्व बैंक (World Bank) की वसंत 2025 गरीबी और समानता रिपोर्ट (Spring 2025 Poverty and Equity Brief) के अनुसार, भारत ने वर्ष 2011-12 से 2022-23 के बीच 171 मिलियन (17.1 करोड़) लोगों को अत्यधिक गरीबी (extreme poverty) से बाहर निकाला है| अत्यधिक गरीबी की परिभाषा $2.15 प्रति व्यक्ति प्रति दिन से कम आय पर आधारित है| इस अवधि में, भारत में अत्यधिक गरीबी दर 16.2% से घटकर 2.3% हो गई है| $3.65 प्रति दिन की गरीबी रेखा के तहत गरीबी दर 61.8% से घटकर 28.1% हो गई, जिससे 378 मिलियन (37.8 करोड़) लोग गरीबी से बाहर आए
5
एशिया के लिए 2025 गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से बटमुंख लवसंदश को सम्मानित किया गया है|
कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (California, United States (USA) स्थित गोल्डमैन पर्यावरण फाउंडेशन (Goldman Environmental Foundation) ने 7 जमीनी स्तर के पर्यावरण कार्यकर्ताओं (environmental activists) को 36वें गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार (Goldman Environmental Prize) 2025 से सम्मानित किया है| इसे 'ग्रीन नोबेल पुरस्कार (Green Nobel Prize)' के रूप में भी जाना जाता है | प्रत्येक वर्ष, गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार छह बसे हुए महाद्वीपीय क्षेत्रों (inhabited continental regions) में से प्रत्येक के जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करता है|
36वें गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2025 विजेता हैं:
- एशिया- बटमुंख लवसंदश, मंगोलिया (Asia - Batmunkh Luvsandash, Mongolia)
- 2. यूरोप- बेसजाना गुरी और ओल्सी नीका - अल्बानिया (Europe - Besjana Guri and Olsi Nika - Albania)
- अफ्रीका - सेमिया घर्बी, ट्यूनीशिया (Africa - Semiya Gharbi, Tunisia)
- 4. उत्तरी अमेरिका – लॉरेन एलन, संयुक्त राज्य अमेरिका (North America - Lauren Allen, United States)
- दक्षिण और मध्य अमेरिका - मारी लूज़ कैनाक्विरी मुरयारी, पेरू (South and Central America - Mari Luz Canaquiri Murayari, Peru)
- उत्तरी अमेरिका – लॉरेन एलन, संयुक्त राज्य अमेरिका (North America - Lauren Allen, United States)
6
2024-25 कोपा डेल रे खिताब बार्सिलोना ने जीता है|
बार्सिलोना (Barcelona) ने फाइनल में रियल मैड्रिड (Real Madrid) को 3-2 से हराकर अपना 32वां कोपा डेल रे Copa del Rey) खिताब जीता | स्पेनिश कप का फाइनल मैच स्पेन के सेविले के ला कार्टूजा स्टेडियम (La Cartuja Stadium in Seville, Spain) में खेला गया |
7
दुनिया का पहला 'गोल्ड एटीएम' चीन में शुरू किया गया है|
'गोल्ड एटीएम (gold ATM)' चीन के शंघाई (Shanghai, China) में स्थापित किया गया है, जो सोने के आभूषणों को नकदी में बदल देता है| यह सोने को पिघलाता है, उसकी शुद्धता और वजन की जांच करता है और 30 मिनट के भीतर विक्रेता के बैंक खाते में मूल्य स्थानांतरित (transfer) कर देता है| यह चीन के (China's Kinghood Group) द्वारा संचालित (operate) है. यह एटीएम तीन ग्राम से अधिक वजन और कम से कम 50% शुद्धता वाले सोने के आइटम किंगहुड ग्रुप स्वीकार करता है|
8
बैडमिंटन विश्व महासंघ (BWF) का नया अध्यक्ष खुन्यिंग पटामा लीस्वाडत्रकुल को चुना गया है|
चीन के ज़ियामेन में 86वीं BWF वार्षिक आम बैठक (86th BWF Annual General Meeting in Xiamen, China) में थाईलैंड के खुनयिंग पटामा लीस्वाडत्रकुल (Thailand’s Khunying Patama Leeswadtrakul) को 2025-2029 कार्यकाल के लिए बैडमिंटन विश्व महासंघ (Badminton World Federation BWF) का नया अध्यक्ष चुना गया है|
9
ड्रीम टेक्नोलॉजी की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर कृति सेनन बनीं हैं|
कृति सेनन घरेलू और व्यक्तिगत उपकरण बनाने वाली कंपनी ड्रीम टेक्नोलॉजी (Dreame Technology) की पहली भारतीय ब्रांड एम्बेसडर (Brand Ambassador) बनीं हैं|
10
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कैप्टन जगमोहन को नियुक्त किया गया है|
पूर्व नौसेना कैप्टन (सेवानिवृत्त) जगमोहन को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी रक्षा शिपयार्ड कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Ltd (MDL) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (Chairman and Managing Director (CMD) नियुक्त किया गया है|
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वह 30 सितंबर 2029 को अपनी सेवानिवृत्ति तक या अगली सूचना तक इस पद पर बने रहेंगे|
इसके साथ ही 21 अप्रैल से सीएमडी के रूप में बीजू जॉर्ज का अतिरिक्त प्रभार भी समाप्त हो गया |
11
टी20 में 12,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय रोहित शर्मा बने हैं|
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के बाद, टी20 (T20) में 12,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और वैश्विक स्तर पर आठवें बल्लेबाज बने हैं| उन्होनें यह उपलब्धि सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (Sunrisers Hyderabad and Mumbai Indians) के बीच आईपीएल 2025 के मैच के दौरान हासिल की |
टी20 में 12000 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:
क्रिस गेल - 14562 रन (463 मैच)
एलेक्स हेल्स - 13610 रन (494 मैच)
शोएब मलिक - 13571 रन (557 मैच)
कीरोन पोलार्ड - 13537 रन (695 मैच)
विराट कोहली - 13208 रन (407 मैच)
डेविड वार्नर - 13019 रन (404 मैच)
जोस बटलर - 12469 रन (442 मैच)
रोहित शर्मा - 12013 रन (456 मैच)