27 January Current Affairs Rojgar With Ankit

27 January Current Affairs Rojgar With Ankit

27 January Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में सरकार ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के कामकाज की समीक्षा के लिए किस पैनल का गठन किया है? विजय राघवन पैनल
  2. 26 जनवरी 2024 को भारत ने कौनसा गणतंत्र दिवस मनाया? 75वां
  3. ‘स्टीडफ़ास्ट डिफेंडर 2024’ नामक युद्धाभ्यास किससे सम्बंधित है? नाटो
  4. हाल ही में भारतीय चुनाव आयोग ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के मौके पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए किस टैगलाइन का अनावरण किया है?
    चुनाव का पर्व, देश का गर्व
  5. हाल ही में खबरों में रहा ‘नग्न पुरुष’ उत्सव किस देश से सम्बंधित है? जापान
  6. 2024 में कितनी महिलाओं को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? 30
  7. 2024 में, मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से कितने लोगों को सम्मानित किया गया है?9
  8. भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित अभ्यास डेजर्ट नाइट में किन दो अन्य देशों ने भाग लिया? फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात
  9. 3 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी कौन बनी है? माइक्रोसॉफ्ट
  10. हाल ही में आईसीसी अवॉर्ड्स 2023 में किसे ‘मेंस क्रिकेटर ऑफ द इयर-2023’ से नवाजा गया? पैट कमिंस
  • 1

    में सरकार ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के कामकाज की समीक्षा के लिए विजय राघवन पैनल का गठन किया

    सरकार द्वारा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के कामकाज की समीक्षा के लिए 9 सदस्यीय पैनल का गठन किया गया। DRDO: यह रक्षा मंत्रालय का अनुसंधान एवं विकास विंग है, जिसका गठन वर्ष 1958 में भारतीय सेना के तकनीकी विकास प्रतिष्ठान (Technical Development Establishment-TDEs) और तकनीकी विकास एवं उत्पादन निदेशालय (Directorate of Technical Development & Production-DTDP) के रक्षा विज्ञान संगठन (Defence Science Organisation-DSO) के साथ विलय से हुआ था।

  • 2

    26 जनवरी 2024 को भारत ने 75वां गणतंत्र दिवस मनाया

    भारत 26 जनवरी 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. यह दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इस दिन भारत ने एक संप्रभु गणराज्य के रूप में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी. भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था. इसलिए हर साल 26 जनवरी को भारतीय गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. 75वीं वर्षगांठ होने की वजह से यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए बहुत ही खास है. इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं.इस दौरान इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा. परेड के साथ ही अलग-अलग राज्यों की रंगीन झांकियां और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

  • 3

    'स्टीडफ़ास्ट डिफेंडर 2024’ नामक युद्धाभ्यास नाटो सम्बंधित है

    उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) जनवरी 2024 के चौथे सप्ताह में शीत युद्ध के बाद अपना सबसे बड़ा अभ्यास शुरू करने जा रहा है। 'स्टीडफ़ास्ट डिफेंडर 2024’ नाम से इस युद्धाभ्यास का आयोजन इस वर्ष मई तक किया जाएगा। नाटो के इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्‍य यह सुनिश्चित करना कि रूस के साथ किसी बड़े युद्ध की स्थिति में अमेरिकी सेना किस तरह से अपने यूरोपीय सहयोगियों की मदद कर सकती है। यह अभ्यास खासकर रूस की सीमा से लगे देशों और नाटो के पूर्वी हिस्से के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उत्‍तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) नाटो यूरोप और उत्तरी अमेरिका में स्थित 31 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी राजनीतिक और सैन्य गठबंधन है। नाटो की स्थापना: अप्रैल, 1949 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी। उस समय नाटो की स्थापना सोवियत संघ से मुकाबला करने और यूरोप में साम्यवाद के प्रसार को रोकने के लिए की गई थी। नाटो का मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है। मुख्यालय का उद्घाटन 1967 में हुआ था। नाटो के महासचिव: जेन्स स्टोलटेनबर्ग हैं। उन्हें 1 अक्टूबर 2014 को नियुक्त किया गया था और उनका दूसरा कार्यकाल 1 अक्टूबर 2019 को शुरू हुआ। जुलाई 2023 में उनके कार्यकाल में एक वर्ष और बढ़ा दिया गया है। जेन्स स्टोलटेनबर्ग नॉर्वे के पूर्व प्रधान मंत्री रहे हैं।

  • 4

    भारतीय चुनाव आयोग ने 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के मौके पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव का पर्व, देश का गर्व टैगलाइन का अनावरण किया है

    भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 25 जनवरी, 2024 को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के मौके पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोगो और टैगलाइन का अनावरण किया. लोकसभा चुनाव की टैगलाइन 'चुनाव का पर्व, देश का गर्व' है. हालांकि, ईसीआई ने अब तक लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा नहीं की है. भारत में 18वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए अप्रैल और मई 2024 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है. लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है. पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे. 2024 राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम - 'नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर' भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 25 जनवरी, 2024 को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के मौके पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए "समावेशी चुनाव" विषय पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया

  • 5

    में खबरों में रहा 'नग्न पुरुष' उत्सव जापान देश से सम्बंधित है

    जापान में पहली बार 'नग्न पुरुष' उत्सव के लिए प्रसिद्ध जापानी मंदिर में अब महिलाओं को अनुष्ठानों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। यह त्यौहार आइची प्रान्त के इनाज़ावा शहर में कोनोमिया श्राइन में होता है और 1,250 साल पुराना है । 22 फरवरी को उत्सव में लगभग 10 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। आयोजन समिति के एक अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष उत्सव में महिलाओं को स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित नहीं किया गया है और 40 महिलाओं ने मंदिर में बांस की आगामी पूजा में भाग लेने में रुचि व्यक्त की है।

  • 6

    2024 में, मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से 2024 में, मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से 9 लोगों को सम्मानित किया गया

    2024 में, मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से 9 लोगों को सम्मानित किया गया.

    1. बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) - सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पद्म विभूषण दिया गया - बिहार

    2. फातिमा बीबी (मरणोपरांत) - सार्वजनिक मामलों क्र क्षेत्र में पद्म भूषण दिया गया – केरल

    3. सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) - सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में पद्म भूषण दिया गया - पश्चिम बंगाल

    4. तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत) - अध्यात्मवाद के क्षेत्र में पद्म भूषण दिया गया - लद्दाख

    5. विजयकांत (मरणोपरांत) – कला के क्षेत्र में पद्म भूषण दिया गया – तमिलनाडु

    6. श्री सुरेंद्र मोहन मिश्र (मरणोपरांत) - कला क्षेत्र में पद्म श्री दिया गया है - उत्तर प्रदेश

    7. श्री पकरावुर चित्रन नंबूदरीपाद (मरणोपरांत) - साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में पद्म श्री दिया गया – केरल

    8. श्री हरीश नायक (मरणोपरांत) - साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में पद्म श्री दिया गया – गुजरात

    9. श्री नेपाल चंद्र सूत्रधार (मरणोपरांत) - कला के क्षेत्र में पद्म श्री दिया गया – पश्चिम बंगाल

  • 7

    भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित अभ्यास डेजर्ट नाइट में फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात दो अन्य देशों ने भाग लिया

    हाल ही मे भारतीय वायु सेना (IAF) ने 23-24 जनवरी, 2024 को फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (FASF) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वायु सेना के साथ अभ्यास डेजर्ट नाइट का आयोजन किया। यह अभ्यास अरब सागर के ऊपर हुआ। भारतीय वायुसेना अपने पश्चिमी तट के ठिकानों से संचालन कर रही है और संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस अल धफरा एयरबेस से संचालन कर रहे हैं। अभ्यास का मुख्य फोकस तीनों वायु सेनाओं के बीच तालमेल और अंतरसंचालनीयता में सुधार करना था। भारतीय वायुसेना ने कहा कि इस तरह के अभ्यास क्षेत्र में बढ़ती राजनयिक और सैन्य बातचीत के साथ-साथ भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को भी प्रदर्शित करते हैं।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *