27 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

  1. हाल ही में, वर्ष 2025 के लिए कितने व्यक्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा? 7
  2. हाल ही में, किस राज्य में 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई? मध्य प्रदेश
  3. हाल ही में सम्मान संजीवनीऐप कहाँ लॉन्च किया गया है? हरियाणा
  4. हाल ही में हिमाचल प्रदेश का 55वां स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 25 जनवरी
  1. हाल ही में इन्दिरम्मा इलू योजना की शुरुआत कहाँ की गई है? तेलंगाना
  2. हाल ही में दिवंगत हुए नरेंद्र चपलगांवकर का संबंध किस से है? महाराष्ट्र
  3. हाल ही में, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का महिला एकल खिताब किसने जीता है? मैडिसन कीज
  4. हाल ही में माइकल क्लार्क को किस देश के क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है? ऑस्ट्रेलिया
  5. हाल ही में, ‘फिक्की फ्रेम्स’ का ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है? आयुष्मान खुराना
  1. हाल ही में, वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक 2025 में शीर्ष स्थान किस राज्य ने हासिल किया? ओडिशा 

 January Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    वर्ष 2025 के लिए 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा |

    वर्ष 2025 के लिए, राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कार (Padma Awards) - 7 पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), 19 पद्म भूषण (Padma Bhushan) और 113 पद्म श्री (Padma Shri) पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है|

     पद्म विभूषण

    1. ओसामु सुजुकी (Osamu Suzuki) (मरणोपरांत)जापानव्यापार और उद्योग (trade and Industry)
    2. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)बिहारकला (Art)
    3. एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)केरलसाहित्य और शिक्षा (Literature and education)
    4. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यमकर्नाटककला (Art)
    5. कुमुदिनी रजनीकांत लाखियागुजरातकला (Art)
    6. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहरचंडीगढ़सार्वजनिक मामलों (public Affairs)
    7. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डीतेलंगानाचिकित्सा (Treatment)
  • 2

    इंदौर और उदयपुर को यूनेस्को ने विश्व की वेटलैंड शहरों की सूची में शामिल किया|

    मध्य प्रदेश के इंदौर और राजस्थान के उदयपुर रामसर कन्वेंशन (Ramsar Convention) के तहत मान्यता प्राप्त वेटलैंड शहरों की वैश्विक सूची (global list of accredited wetland cities) में शामिल होने वाले पहले भारतीय शहर बन गए हैं| रामसर कन्वेंशन की वेटलैंड शहर मान्यता पर स्वतंत्र सलाहकार समिति (independent advisory committee) ने 31 नए शहरों को मान्यता दी, जिससे वैश्विक सूची में वेटलैंड शहरों की संख्या 74 हो  गई है|

  • 3

    मध्य प्रदेश में 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई|

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के 17 धार्मिक स्थलों (Religious places) पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध (ban) लगाने की घोषणा की है| इन स्थानों पर शराब की दुकानें स्थानांतरित नहीं की जाएंगी बल्कि इन्हें स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा|

    17 स्थान हैं: उज्जैन, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, चित्रकूट, अमरकंटक, सलकनपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द, लिंगा, कुंडलपुर और बांदकपुर

  • 4

    'सम्मान संजीवनी' ऐप हरियाणा में लॉन्च किया गया है|

    24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) 2025 के अवसर पर हरियाणा की महिला और बाल विकास मंत्री (Minister of Women and Child Development) श्रुति चौधरी ने 'महिला एवं किशोरी सम्मान योजना (Mahila aur Kishori Samman Yojana)' का 'सम्मान संजीवनी' ऐप ('Samman Sanjivani' app) लॉन्च किया| यह ऐप 'महिला एवं किशोरी सम्मान योजना' के तहत प्रदान किए जाने वाले लाभों को ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है|

  • 5

    हिमाचल प्रदेश का 55वां स्थापना दिवस 25 जनवरी को मनाया गया है|

    25 जनवरी, 2025 को  हिमाचल प्रदेश का 55वां स्थापना दिवस (Foundation Day) मनाया गया| 25 जनवरी, 1971 को  हिमाचल प्रदेश को आधिकारिक (official) तौर पर भारत का 18वां राज्य बनाया |

  • 6

    इन्दिरम्मा इलू योजना की शुरुआत कहाँ की गई है|

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 4  योजनाओं की घोषणा की | इन्दिरम्मा इलू -इंदिराम्मा आवास योजना (Indiramma Illu (Indiramma Housing Scheme))- भूमिहीन गरीब परिवारों को इस योजना के तहत घर दिए जाएंगे, और जिन के पास ज़मीन है लेकिन घर बनाने के लिए संसाधन नहीं हैं, उन्हें सरकार वित्तीय सहायता दी जायेगी|

  • 7

    दिवंगत हुए नरेंद्र चपलगांवकर का संबंध महाराष्ट्र से है|

    वरिष्ठ लेखक और सेवानिवृत्त न्यायाधीश नरेंद्र चपलगांवकर (senior writer and retired judge Narendra Chapalgaonkar) का महाराष्ट्र में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) की औरंगाबाद पीठ में न्यायाधीश के रूप में कार्य किया| उन्होनें ने कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क (free) पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने की पहल की शुरुआत की थी|

  • 8

    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का महिला एकल खिताब मैडिसन कीज ने जीता है|

    अमेरिका की मैडिसन कीज (Madison Keys, America) ने बेलारूस की एरिना सबालेंका (Aryna Sabalenka, Belarus) को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 (Australian Open 2025) का महिला एकल खिताब (women's singles title) जीता|

    ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस महिला डबल्स (Australian Open Tennis Women's Doubles)

    ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस में अमरीका की टेलर टाउनसेंड और चेक खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा की जोड़ी ने महिला डबल्स का फाइनल जीता |

    ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी अमरीका की टेलर टाउनसेंड और चेक खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा की जोड़ी ने महिला डबल्स का फाइनल जीत लिया है। इस जोड़ी ने तीसरी वरीयता प्राप्त लातविया की जेलेना ओस्टापेंको और ताइवान की हसीह सु-वेई की जोडी को 6-2, 6-7, 6-3 से पराजित किया।

  • 9

    कीर्ति चक्र से मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को सम्मानित किया जाएगा|

    76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 93 वीरता पुरस्कारों और 305 रक्षा अलंकरणों को मंजूरी दी| 93 वीरता पुरस्कार- 2 कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र, 1  सेना पदक वीरता बार, 66 सेना पदक, 2 नौ सेना पदक (वीरता) और 8 वायु सेना पदक (वीरता)|

    कीर्ति चक्र:

    1. मेजर मंजीत
    2. नायक दिलवर खान (मरणोपरांत)

    305 रक्षा अलंकरणों- 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, 5 उत्तम युद्ध सेवा पदक, 57 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, 1  बार से सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 43 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 8 नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 15 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 4 बार से विशिष्ट सेवा पदक और 132 विशिष्ट सेवा पदक

  • 10

    माइकल क्लार्क को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है|

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम (Australian Cricket Hall of Fame) में शामिल होने वाले 64वें खिलाड़ी बन गए हैं|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top