अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन विकास संस्थान (International Institute for Management Development (IMD) द्वारा जारी IMD स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2025 (IMD Smart City Index 2025) में ज़्यूरिख (स्विट्ज़रलैंड Zurich (Switzerland)) ने शीर्ष स्थान हासिल किया है| ओस्लो (नॉर्वे Oslo (Norway) दूसरे और जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड Geneva) तीसरे स्थान पर है| यूएई के दुबई और अबू धाबी (Dubai and Abu Dhabi of the UAE) चौथे और पांचवें स्थान पर है| इस वर्ष वैश्विक रैंकिंग में छह नए शहर शामिल हुए: अल-उला (सऊदी अरब), अस्ताना (कज़ाकिस्तान), कराकस (वेनेज़ुएला), कुवैत सिटी (कुवैत), मनामा (बहरीन), और सैन जुआन (प्यूर्टो रिको)| ताइवान की राजधानी ताइपे शहर 16वें स्थान से गिरकर 23वें स्थान पर आ गया है, जबकि स्लोवेनिया की राजधानी लजुब्लजाना 32वें स्थान से 16वें स्थान पर पहुँचकर प्रभावशाली प्रगति की है| IMD एक स्मार्ट शहर को -एक शहरी परिवेश के रूप में परिभाषित करता है जो अपने नागरिकों के लिए शहरीकरण के लाभों को बढ़ाने और कमियों को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है| पाँच मानक: स्वास्थ्य और सुरक्षा, गतिशीलता, गतिविधियाँ, अवसर और शासन|