26 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (26 September 2026)

 

  1.  राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 से किस संगीतकार को सम्मानितकिया जाएगा? शांतनु मोइत्रा
  2. भारत CPSEs परामर्शी कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किसविश्वविद्यालय में किया गया? गति शक्ति विश्वविद्यालय
  3. गैर–डेयरी एनालॉग उत्पादों के नामकरण, पैकेजिंग और विपणन में किसशब्द के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव FSSAI ने दिया है? पनीर
  4. हाल ही में दिवंगत मुश्ताक खान किस क्षेत्र से संबंधित थे? अभिनय
  5. एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्णपदक किस भारतीय जोड़ी ने जीता? कमलजीत और सुरुचि सिंह
  6. मारुति सुजुकी ने अपने पहले पायलट ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजरसंयंत्र की शुरुआत किस स्थान पर की है? मानेसर, हरियाणा
  7. 23वीं ASEAN-भारत आर्थिक मंत्रियों की परामर्श बैठक और 14वीं पूर्वीएशिया शिखर सम्मेलन आर्थिक मंत्रियों की बैठक 2026 में किस शहर मेंआयोजित की गईं? मनीला
  8. 65वें सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में जूनियर बॉयजअंडर–17 वर्ग का खिताब किस टीम ने जीता? मिनर्वा पब्लिक स्कूल, मोहाली
  9. भारतीय नौसेना का INS त्रिशूल सितंबर 2026 में किस द्विपक्षीयनौसैनिक अभ्यास के 24वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है? वरुण
  10. किस राज्य ने अपना पहला ‘प्लक एंड पे’ महोत्सव शुरू किया? मिजोरम

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 से शांतनु मोइत्रा संगीतकार को सम्मानित किया जाएगा|

    संगीतकार शांतनु मोइत्रा को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 28 सितंबर 2026 को इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 (National Lata Mangeshkar Award 2026) से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत उन्हें ₹5 लाख का कर-मुक्त नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र (Citation) प्रदान किया जाएगा।

  • 2

    भारतीय खगोलविदों द्वारा खोजे गए eRASSU J060839.5–704014 व्हाइट ड्वार्फ बाइनरी सिस्टम का कक्षीय चक्र लगभग 6.2 मिनट समय का है|

    भारतीय खगोलविदों (Astronomers) और एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने तेजी से सिकुड़ते व्हाइट ड्वार्फ बाइनरी सिस्टम (White Dwarf Binary System) eRASSU J060839.5–704014, जिसे eRASSU J0608 भी कहा जाता है, की खोज की है। यह प्रणाली दो सफेद बौने अवशेषों (White Dwarf Remnants) से बनी है, जो अत्यंत करीबी कक्षा (Extremely Tight Orbit) में एक-दूसरे की परिक्रमा कर रहे हैं। यह बाइनरी सिस्टम लगभग 374.15 सेकंड यानी 6.2 मिनट में एक कक्षीय चक्र (Orbital Period) पूरा करता है और इसकी कक्षा गुरुत्वाकर्षण विकिरण से ऊर्जा ह्रास (Gravitational Radiation Loss) के कारण तेजी से सिकुड़ रही है। इसकी कक्षीय अवधि में कमी की दर समान प्रणालियों HM Cnc और V407 Vul की तुलना में अधिक है। इस शोध का नेतृत्व पुणे स्थित इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (Inter-University Centre for Astronomy and Astrophysics–IUCAA) के डॉ. राहुल शर्मा और प्रो. चंद्रेयी मैत्रा सहित वैज्ञानिकों ने किया। इसके अवलोकन के लिए NASA के NICER (Neutron Star Interior Composition Explorer), Einstein Probe तथा ESA के XMM-Newton के अभिलेखीय डेटा (Archival Data) का उपयोग किया गया।

  • 3

    भारत CPSEs परामर्शी कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण का उद्घाटन गति शक्ति विश्वविद्यालय में किया गया|

    भारत CPSEs परामर्शी कॉन्क्लेव (Bharat CPSEs’ Consultative Conclave) के चौथे संस्करण का उद्घाटन 24 सितंबर 2026 को गुजरात के वडोदरा स्थित गति शक्ति विश्वविद्यालय (Gati Shakti Vishwavidyalaya–GSV) में किया गया। यह कॉन्क्लेव मिशन कर्मयोगी (Mission Karmayogi) के तहत अवसंरचना (Infrastructure), बहु-माध्यम परिवहन (Multimodal Transportation) और प्रौद्योगिकी-संचालित परिसंपत्ति प्रबंधन (Technology-Driven Asset Management) पर केंद्रित है। इसका संयुक्त आयोजन क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission–CBC) और लोक उद्यम विभाग (Department of Public Enterprises–DPE) द्वारा किया गया, जबकि गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) रणनीतिक ज्ञान साझेदार (Strategic Knowledge Partner) है।
    इस अवसर पर CBC और GSV ने ‘क्षमता संगम – अकादमिक जगत को एकजुट करके आत्मनिर्भर राष्ट्रीय शासन की रणनीति बनाना (Kshamta SANGAM – Strategizing Atmanirbhar National Governance through Academia Mobilization)’ के लिए एक संयुक्त घोषणा (Joint Declaration) पर हस्ताक्षर किए।

  • 4

    गैर-डेयरी एनालॉग उत्पादों के नामकरण, पैकेजिंग और विपणन में पनीर शब्द के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव FSSAI ने दिया है|

    भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India–FSSAI) ने गैर-डेयरी एनालॉग उत्पादों (Non-Dairy Analogue Products) के निर्माण, बिक्री और विपणन में “पनीर (Paneer)” शब्द के उपयोग पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर निषेध और प्रतिबंध) संशोधन विनियम, 2026 (Food Safety and Standards (Prohibition and Restrictions on Sales) Amendment Regulations, 2026) के मसौदे के तहत रखा गया है। उद्देश्य: उपभोक्ताओं को भ्रमित होने से बचाना (Prevent Consumer Deception) और खाद्य लेबल पर उत्पाद की वास्तविक संरचना (Product Composition) को सही ढंग से दर्शाना सुनिश्चित करना |

  • 5

    हाल ही में दिवंगत मुश्ताक खान अभिनय से संबंधित थे|

    दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और हास्य कलाकार मुश्ताक खान का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने लंबे करियर में 500 से अधिक हिंदी फिल्मों (Hindi Films) और कई टेलीविजन शो (Television Shows) में अभिनय किया।

  • 6

    एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक कमलजीत और सुरुचि सिंह भारतीय जोड़ी ने जीता|

    एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों ने शूटिंग और एथलेटिक्स में कई पदक जीते। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम (10m Air Pistol Mixed Team) स्पर्धा में कमलजीत और सुरुचि सिंह ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। अनंतजीत सिंह नरूका और परीनाज़ धालीवाल ने मिश्रित टीम स्कीट (Mixed Team Skeet) में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता और इस स्पर्धा में भारत के पहले एशियन गेम्स पदक विजेता बने। एथलेटिक्स में सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ (Women’s 10,000m) में कांस्य पदक जीतकर 16 वर्षों बाद भारत को इस स्पर्धा में पहला एशियन गेम्स पदक दिलाया।

  • 7

    मारुति सुजुकी ने अपने पहले पायलट ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर संयंत्र की शुरुआत मानेसर, हरियाणा पर की है|

    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र में 300 किलोवाट (300 kW) क्षमता वाले पहले पायलट ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर संयंत्र (Pilot Green Hydrogen Electrolyzer Plant) को शुरू किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कार्बन फुटप्रिंट (Carbon Footprint) को कम करना और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता (Fossil-Fuel Reliance) घटाना है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2030–31 तक विनिर्माण से होने वाले उत्सर्जन (Manufacturing Emissions) को 6.15 लाख टन से घटाकर 2.66 लाख टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

  • 8

    23वीं ASEAN-भारत आर्थिक मंत्रियों की परामर्श बैठक और 14वीं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आर्थिक मंत्रियों की बैठक 2026 में मनीला में आयोजित की गईं|

    वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 22 से 24 सितंबर 2026 तक फिलीपींस के मनीला (Manila, Philippines) में आयोजित 14वीं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आर्थिक मंत्रियों की बैठक (14th East Asia Summit Economic Ministers’ Meeting–EAS-EMM) और 23वीं ASEAN-भारत आर्थिक मंत्रियों की परामर्श बैठक (23rd ASEAN-India Economic Ministers Consultation) में भाग लिया। बैठकों में सभी 11 ASEAN देशों के आर्थिक मंत्री या उनके प्रतिनिधियों के साथ EAS साझेदार देशों (EAS Partners) भारत, ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और अमेरिका ने भाग लिया। ASEAN और पूर्वी एशिया के लिए आर्थिक अनुसंधान संस्थान (Economic Research Institute for ASEAN and East Asia–ERIA) ने “EAS क्षेत्र की विकास की अगली लहर को बढ़ावा देना: ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक क्लस्टरों के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण (Powering the EAS Region’s Next Wave of Growth: An Integrated Approach to Energy Security and Industrial Clusters)” शीर्षक से शोधपत्र प्रस्तुत किया, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) और औद्योगिक क्लस्टर (Industrial Clusters) के लिए ऊर्जा अवसंरचना (Energy Infrastructure), डिजिटल एवं औद्योगिक मांग (Digital and Industrial Demand) तथा समन्वित व्यापार और निवेश नीतियों (Coherent Trade and Investment Policies) को एकीकृत करने का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया।

  • 9

    65वें सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में जूनियर बॉयज अंडर-17 वर्ग का खिताब मिनर्वा पब्लिक स्कूल, मोहाली टीम ने जीता|

    65वें सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 (65th Subroto Cup International Football Tournament 2026) का समापन डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में हुआ। मिनर्वा पब्लिक स्कूल (Minerva Public School–MPS), CISCE, मोहाली ने फाइनल में MIC EMHSS (मकदूमिया इस्लामिक कल्चरल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल), केरल को 3–2 से हराकर जूनियर बॉयज अंडर-17 (Junior Boys U-17) का खिताब जीता|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top