26 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (26 January 2026) 

 

1. हाल ही में दुबई ने गल्फूड 2026 कार्यक्रम के लिए किस देश को अपने साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया है? भारत
2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने तम्बाकू या निकोटीन वाले सभी खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया है? ओडिशा
3. हाल ही में दिवंगत कीर्तिदा मेकानी कौन थीं? पर्यावरणविद्
4. हाल ही में हिमाचल प्रदेश का 56वां स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 25 जनवरी
5. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से किसे सम्मानित किया है? अरोमा सिंह ठाकुर
6. हाल ही में कुल कितने कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है? 125
7. हाल ही में भारतीय रेलवे ने किस रेलवे स्टेशन पर ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’ तैनात किया है? विशाखापत्तनम
8. हाल ही में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2026 का मिश्रित युगल खिताब किसने जीता है? मानुष शाह और दीया चिताले
9. टी-20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह किस देश को शामिल किया जाएगा? स्कॉटलैंड
10. हाल ही में 500 एकल मुकाबले जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कौन बनी हैं? पी. वी. सिंधु

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में दुबई ने गल्फूड 2026 कार्यक्रम के लिए भारत को अपने साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया है|

    हाल ही में दुबई (Dubai) ने दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक खाद्य और पेय पदार्थ कार्यक्रम- गल्फूड 2026 (Gulfood 2026, the world's largest annual food and beverage event) के लिए पहली बार भारत को अपने साझेदार देश (partner country) के रूप में आमंत्रित किया है| यह कार्यक्रम 26 से 30 जनवरी, 2026 तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (Dubai World Trade Centre) और नए विस्तारित दुबई एग्ज़िबिशन सेंटर, एक्सपो सिटी दुबई (Dubai Exhibition Centre, Expo City Dubai) में आयोजित होगा|

  • 2

    हाल ही में ओडिशा सरकार ने तम्बाकू या निकोटीन वाले सभी खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया है|

    ओडिशा सरकार ने गुटखा, पान मसाला, ज़र्दा, खैनी और तम्बाकू या निकोटीन (tobacco or nicotine) वाले सभी खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है|यह प्रतिबंध सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और भारतीय फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है| यह प्रतिबंध सभी प्रकार के उत्पादों पर लागू होता है, चाहे वे चबाने योग्य हों या धूम्रपान योग्य, सुगंधित हों या फ्लेवर्ड, पैक्ड हों या बिना पैक किए हों| यह प्रतिबंध सभी पर लागू होता है, चाहे उन्हें किसी भी तरह से बेचा जाए - एकल आइटम के रूप में, कई पैकेटों में, पैक किए हुए या बिना पैक किए हुए, किसी भी ब्रांड नाम के अंतर्गत|

  • 3

    हाल ही में दिवंगत कीर्तिदा मेकानी पर्यावरणविद् थीं|

    कीर्तिदा मेकानी, कर्नाटक में जन्मी सिंगापुर की प्रमुख पर्यावरणविद् और 'ट्री लेडी' (Singapore's leading environmentalist and 'Tree Lady'), 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| वह 1990 में सिंगापुर चली गईं| उन्होंने सिंगापुर एनवायरनमेंट काउंसिल (Singapore Environment Council) की स्थापना की और प्लांट-ए-ट्री कार्यक्रम (2007) (Plant-a-Tree program) की शुरुआत की, जिसने पूरे द्वीप में हजारों पेड़ लगाए. 1993 में, वह सिंगापुर एनवायरनमेंट काउंसिल की संस्थापक कार्यकारी निदेशक बनीं| उन के कार्यों को पर्यावरणीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार (President's Award for Environmental Work) और सिंगापुर महिला हॉल ऑफ़ फेम (Singapore Women's Hall of Fame) (2024) में शामिल होने के साथ मान्यता दी गई है|

  • 4

    हाल ही में हिमाचल प्रदेश का 56वां स्थापना दिवस 25 जनवरी को मनाया गया है|

    25 जनवरी, 2026 को हिमाचल प्रदेश का 56वां स्थापना दिवस (foundation day) मनाया गया| 25 जनवरी 1971 को यह भारत का 18वां राज्य बना था| तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने शिमला के रिज ग्राऊण्ड में भारी बर्फबारी के बीच पूर्ण राज्य के दर्जे की स्वीकृति की घोषणा की थी|

  • 5

    हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से अरोमा सिंह ठाकुर को सम्मानित किया है|

    गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेल सुरक्षा बल (Railway Protection Force (RPF) और रेल सुरक्षा विशेष बल (Railway Protection Special Force (RPSF) के अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service (PSM)) और मेधावी सेवा पदक (Medal for Meritorious Service (MSM)) से सम्मानित किया है|

  • 6

    हाल ही में कुल 125 कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है|

    गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस (एचजीएंडसीडी) तथा करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) के कुल 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों ( Gallantry and Service Medals) से सम्मानित किया गया है| वीरता पदक (Medal for Gallantry (GM)) कुल 125 कर्मियों को प्रदान किया गया, जिसमें 121 पुलिस कर्मी और 04 अग्निशमन सेवा कर्मी है|

  • 7

    हाल ही में भारतीय रेलवे ने विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’ तैनात किया है|

    भारतीय रेलवे के पूर्वी तट रेलवे (ईसीआर) जोन के वाल्टेयर मंडल (Waltair Division of the East Coast Railway (ECR) Zone) ने विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर देश का अपनी तरह का पहला ह्यूमनॉइड सुरक्षा रोबोट ‘अर्जुन’ (humanoid security robot, 'Arjun') तैनात किया है| यह रोबोट रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force (RPF) के साथ मिलकर काम करेगा| उद्देश्य: यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सेवा वितरण को बेहतर बनाना | यह रोबोट इंग्लिश, हिंदी और तेलुगु में ऑटोमैटिक पब्लिक अनाउंसमेंट कर सकता है| यह ह्यूमनॉइड रोबोट पूरी तरह विशाखापत्तनम में डिजाइन और विकसित किया गया है।

  • 8

    हाल ही में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2026 का मिश्रित युगल खिताब मानुष शाह और दीया चितालेने जीता है|

    मानुष शाह और दीया चिताले की जोड़ी ने चीन की हुआंग यूझेंग और शी शुन्याओ (China's Huang Yuezheng and Shi Shunyao) को हराकर ओमान में डब्‍ल्‍यूटीटी कंटेंडर मस्कत 2026 (WTT Contender Muscat 2026) का मिश्रित युगल खिताब (mixed doubles title) जीता है| यह उनका डब्‍ल्‍यूटीटी कंटेंडर प्रतियोगिता में दूसरा मिश्रित युगल खिताब है|

  • 9

    टी-20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा|

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council ICC) ने घोषणा की कि भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh) की जगह स्कॉटलैंड (Scotland) की टीम को शामिल किया जाएगा| वह ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, नेपाल और इटली के साथ खेलगा| यह आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप का पहला संस्करण होगा, जिसमें बांग्लादेश शामिल नहीं होगा|

  • 10

    हाल ही में 500 एकल मुकाबले जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु बनी हैं|

    भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु 500 एकल मुकाबले (500 singles matches) जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और विश्व की 6वीं खिलाड़ी बन गई हैं| उन्होने खेले गए 732 सिंगल्‍स मुकाबलों में से 500 में जीत दर्ज की है |

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top