श्रीलंका सरकार ने 35 देशों के नागरिकों को 6 महीने के लिए वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति देने की घोषणा की है। इनमें भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई प्रमुख देश शामिल हैं। श्रीलंका की टूरिज्म मिनिस्ट्री के सलाहकार हरिन फर्नांडो के अनुसार यह नीति अगले छह महीनों के लिए लागू होगी। वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा पाने वाले देशों में भारत, ब्रिटेन, चीन, अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, पोलैंड, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, नेपाल, इंडोनेशिया, रूस और थाईलैंड शामिल हैं।
इसके अलावा, मलेशिया, जापान, फ्रांस, कनाडा, चेक गणराज्य, इटली, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, इज़राइल, बेलारूस, ईरान, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, कतर, ओमान, बहरीन और न्यूजीलैंड के नागरिक भी वीजा- फ्री नीति का फायदा उठा सकते हैं। इससे पहले श्रीलंका में अराइवल पर वीजा चार्ज बढ़ाने को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, भारत, चीन, रूस, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया से आने वाले पर्यटकों को पहले से ही श्रीलंका में मुफ्त वीजा की सुविधा मिल रही थी। श्रीलंका सरकार की यह पहल देश में पर्यटन को देने और अधिक से अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से की गई है। श्रीलंका को पहले सीलोन के नाम से जाना जाता था। आधिकारिक तौर पर इसका नाम डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका है।
राजधानी- श्री जयवर्धनेपुरा
मुद्रा- श्रीलंकाई रुपया (LKR)