- हाल ही में भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटिंग गांव कहाँ स्थापित किया जा रहा है? आंध्र प्रदेश
- हाल ही में किस राज्य ने ‘टाइगर रिजर्व में बफर जोन का विकास‘ नामक योजना को मंजूरी दी है? मध्य प्रदेश
- हाल ही में नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया है? अनिमेष कुजूर
- हाल ही में चर्चा में रहा “लेंगपुई हवाई अड्डा” कहाँ स्थित है? मिजोरम
- हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने क्षेत्रीय स्तर का खोज और बचाव अभ्यास कहाँ किया है? बंगाल की खाड़ी
- हाल ही में कैम्पबेल विल्सन ने किसके चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है? एयर इंडिया एक्सप्रेस
- हाल ही में अभ्यास ‘आक्रमण‘ का आयोजन किसने किया है? भारतीय वायु सेना
- हाल ही में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? कुमार मंगलम बिड़ला
- हाल ही में क्लॉस श्वाब ने किसके अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है? विश्व आर्थिक मंच
- हाल ही में दिवंगत डॉ. के. कस्तूरीरंगन कौन थे? वैज्ञानिक
26 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
दिवंगत डॉ. के. कस्तूरीरंगन वह एक वैज्ञानिक थे |
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो Indian Space Research Organisation (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष और भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) में उल्लिखित शिक्षा सुधारों (education reforms) के प्रमुख निर्माता डॉ. के. कस्तूरीरंगन का 84 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया है| वह 2003 से 2009 तक राज्यसभा सदस्य रहे और बाद में भारत के तत्कालीन योजना आयोग (Planning Commission of India) का हिस्सा रहे |
हाल ही में, उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लिए मसौदा समिति (drafting committee) की अध्यक्षता की, और एक नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (National Curriculum Framework) को विकसित करने के लिए जिम्मेदार 12-सदस्यीय संचालन समिति का नेतृत्व किया | उन्हें पद्म श्री (1982), पद्म भूषण (1992), और पद्म विभूषण (2000) से सम्मानित किया गया |
2
मध्य प्रदेश ने 'टाइगर रिजर्व में बफर जोन का विकास' नामक योजना को मंजूरी दी है|
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2027-28 के लिए ₹145 करोड़ के कुल बजट परिव्यय (total budget outlay) के साथ ‘बाघ अभयारण्यों में बफर जोन का विकास (Development of Buffer Zones in Tiger Reserves)’ नामक योजना को मंजूरी दी है|
उद्देश्य : राज्य के नौ बाघ अभयारण्यों में बफर जोन विकसित करना
योजना के तहत, घास के मैदानों और जल संसाधनों को विकसित करने के अलावा, पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील बफर क्षेत्रों (ecologically sensitive buffer areas) में चेन-लिंक बाड़ (chain-link fencing) लगाई जाएगी|
मध्य प्रदेश के 9 बाघ अभयारण्यों के आसपास के बफर जोन में बाघों की आबादी पिछले चार वर्षों में 526 से बढ़कर 785 हो गई है|
3
नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अनिमेष कुजूर ने बनाया है|
अनिमेष कुजूर ने नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 (National Federation Senior Athletics Competition 2025) में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ (men's 200m race) में 20.40 सेकेंड समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है| उन्होनें अमलान बोर्गोहेन का 20.52 सेकेंड का रिकॉर्ड तोडा है|
नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 विजेताओं की सूची:
पुरुषों की 5000 मीटर दौड़- अभिषेक पाल
महिलाओं की 5000 मीटर दौड़- संजीवनी बाबुराय जाधव
पुरुषों की ट्रिपल जंप- प्रवीण चित्रवेल
महिलाओं का हैमर थ्रो- हर्षिता
महिलाओं की हाई जंप- पूजा
महिलाओं का भाला फेंक- अन्नू रानी
पुरुषों का शॉट पुट- समरदीप सिंह गिल
महिलाओं की लंबी कूद- शैली सिंह
महिलाओं की 200 मीटर दौड़- नित्या गांधी
पुरुषों की 800 मीटर दौड़- अनु कुमार
महिलाओं की 800 मीटर दौड़- ट्विंकल चौधरी
पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ डेकाथलॉन- तेजस्विन शंकर
4
आईएनएस सूरत से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआर-एसएएम) वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण भारतीय नौसेन ने किया है|
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस सूरत (latest indigenous guided missile destroyer, INS Surat) पर अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (Medium range surface-to-air missile (MR-SAM) air defence missile system) वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया है|आईएनएस सूरत पी15बी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक परियोजना (P15B Guided Missile Destroyer Project) का चौथा और अंतिम जहाज भी है|
5
चर्चा में रहा "लेंगपुई हवाई अड्डा" मिजोरम में स्थित है|
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) ने आधिकारिक रूप से मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे (Lengpui Airport) की सुरक्षा का दायित्व संभाला है| मिजोरम में स्थित लेंगपुई हवाई अड्डा भारत का पहला हवाई अड्डा है जिसे राज्य सरकार ने स्वयं निर्मित किया है|
6
भारतीय तटरक्षक बल ने क्षेत्रीय स्तर का खोज और बचाव अभ्यास बंगाल की खाड़ी में किया है|
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने बंगाल की खाड़ी ((Bay of Bengal) में पुद्दुचेरी के कराईकल तट पर क्षेत्रीय स्तर का खोज और बचाव अभ्यास (regional level search and rescue exercise) किया है |
अभ्यास में शानक, एनीबेसेंट, अमेय, शौर्य और चार्ली जहाजों के साथ एक चिकित्सा बचाव नौका ने भी भाग लिया.इसमें 20 से अधिक एशियाई देशों के 170 एथलीट भाग लेंगे|
7
कैम्पबेल विल्सन ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है|
एयर इंडिया (Air India) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैम्पबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने हाल ही में एयर इंडिया एक्सप्रेस के चेयरमैन (Chairman, Air India Express) पद से इस्तीफा (resign) दिया है| वह जून 2022 से इस पद पर थे, वह बजट एयरलाइन के बोर्ड (board of the budget airline) से भी बाहर हो जाएंगे| उनकी जगह एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (Chief Commercial Officer CCO) निपुण अग्रवाल को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है|
8
हाल ही में अभ्यास 'आक्रमण' का आयोजन भारतीय वायु सेना ने किया है|
अभ्यास 'आक्रमण (Exercise Aakraman)' भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF)) द्वारा आयोजित किया जा रहा है |
भारतीय वायुसेना के पायलटों ने पहाड़ी इलाकों सहित विभिन्न परिदृश्यों में उच्च तीव्रता वाले जमीनी हमले के अभियानों (high-intensity ground attack missions) का अभ्यास किया | इस व्यापक अभ्यास में भारतीय वायुसेना के Su-30MKI स्क्वाड्रन (Su-30MKI squadrons) भी शामिल थे और बेड़े का नेतृत्व राफेल लड़ाकू विमान (Rafale fighter aircraft) ने किया | भारतीय वायुसेना वर्तमान में राफेल विमान के दो स्क्वाड्रन संचालित करती है, एक अंबाला एयर बेस पर और दूसरा पश्चिम बंगाल में स्थित है |
9
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से कुमार मंगलम बिड़ला को सम्मानित किया गया है|
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष, पद्म भूषण पुरस्कृत कुमार मंगलम बिड़ला को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत की विकास गाथा में उनके योगदान के लिए 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (Lata Deenanath Mangeshkar Award)' से सम्मानित किया गया है |
पंडित दीनानाथ मंगेशकर के 83वें स्मृति दिवस पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सुनील शेट्टी, सचिन पिलगांवकर, सोनाली कुलकर्णी, वायलिन वादक डॉ. एन राजम और अन्य को भी सम्मानित किया गया |
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना 2022 में दिवंगत महान गायिका लता दीनानाथ मंगेशकर की स्मृति में की गई थी| इसका आयोजन मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान (Master Deenanath Mangeshkar Smriti Pratishthan) द्वारा किया जाता है |
पिछले प्राप्तकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गायिका आशा भोसले और अभिनेता अमिताभ बच्चन शामिल हैं |
10
टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारतीय संस्थानों में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है|
टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 (Times Higher Education Asia University Rankings 2025) में भारतीय संस्थानों में भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science IISc) बेंगलुरु ने शीर्ष स्थान हासिल किया है| IISc ने शीर्ष संस्थानों में 38वां स्थान और कुल 65.2 अंक प्राप्त किए हैं|
इस रैंकिंग में अन्य प्रमुख भारतीय संस्थानों में अन्ना विश्वविद्यालय (111वां), IIT इंदौर (131वां), महात्मा गांधी विश्वविद्यालय (140वां), शूलिनी विश्वविद्यालय (146वां) और सेविथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज (149वां) शामिल हैं|
चीन की त्सिंगुआ यूनिवर्सिटी और पेकिंग यूनिवर्सिटी (China’s Tsinghua University and Peking University) ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है |