25 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

25 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

25 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. भारतीय वन्यजीव संस्थान की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गंगा डॉल्फ़िन की अधिकतम संख्या किस राज्य में है? उत्तर प्रदेश
  2. हाल ही में, एस्ट्रोनॉमी में शॉ पुरस्कार 2024 किसे दिया जायेगा? श्रीनिवास आर कुलकर्णी
  3. हाल ही में, भारतीय सेना ने AK-203 असॉल्ट राइफलों की पहली खेप किस देश से प्राप्त की है? रूस
  4. हाल ही में चर्चा में रहे, ‘मैतेई सगोल’ किस राज्य से सम्बंधित है? मणिपुर
  5. हाल ही में भारत ने पहली एशियाई रिले चैम्पियनशिप कितने पदकों के साथ समाप्त की है? तीन
  6. हाल ही में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष शॉटपुट में भारत के सचिन सर्जेराव ने कौनसा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  7. हाल ही में खबरों में रहा, उजानी बांध किस राज्य में स्थित है? महाराष्ट्र
  8. हाल ही में, सागा दावा उत्सव कहाँ मनाया गया? सिक्किम
  9. हाल ही में विश्व कछुआ दिवस कब मनाया गया? 23 मई
  10. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र तेल रिसाव प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन कहाँ किया? पश्चिम बंगाल
  • 1

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 2010 से पश्चिम बंगाल में जारी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सभी प्रमाण पत्रों को रद्द किया है|

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 2010 से पश्चिम बंगाल में जारी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सभी प्रमाण पत्रों को रद्द किया है|

  • 2

    सागा दावा उत्सव सिक्किम में मनाया गया|

    त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सागा दावा को ‘ट्रिपल ब्लेस्ड फेस्टिवल’ के नाम से भी जाना जाता है जो हर साल तिब्बती बौद्ध कैलेंडर के चौथे महीने के 15वें दिन पड़ता है। तिब्बती भाषा में सागा का मतलब चौथा और दावा का मतलब महीना होता है। यह सबसे पवित्र बौद्ध त्योहार है, जो बुद्ध शाक्यमुनि के जन्म, ज्ञानोदय और महापरिनिर्वाण (निधन) की स्मृति में मनाया जाता है। इस महीने के दौरान, सिक्किम के बौद्ध राज्य के विभिन्न मठों में प्रार्थना करते हैं।

    राजधानी- गान्तोक

    राज्यपाल- गंगा प्रसाद

    मुख्यमंत्री- प्रेम सिंह तमांग

  • 3

    एस्ट्रोनॉमी में शॉ पुरस्कार 2024 श्रीनिवास आर कुलकर्णी को दिया जायेगा|

    शॉ पुरस्कार फाउंडेशन ने अमेरिका में खगोल विज्ञान के भारतवंशी प्रोफेसर श्रीनिवास आर कुलकर्णी को एस्ट्रोनॉमी में शॉ पुरस्कार 2024 देने की घोषणा की। उन्हें मिलीसेकंड पल्सर, गामा-रे विस्फोट, सुपरनोवा जैसी घटनाओं पर स्टडी करने के लिए जाना जाता है। 2006 से 2018 तक कैलटेक ऑप्टिकल ऑब्जर्वेटरीज के डायरेक्टर के रूप में काम किया। श्रीनिवास आर कुलकर्णी को यह अवॉर्ड 12 नवंबर 2024 को हांगकांग में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। श्रीनिवास के अलावा अमेरिका के स्वी ले थीन और स्टुअर्ट आर्किन को बायोलॉजी के लिए यह अवॉर्ड मिलेगा। मैथमेटिक्स साइंस के लिए पीटर सरनाक को शॉ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 2002 में हांगकांग के रन रन शॉ ने इंटरनेशनल अवॉर्ड 'शॉ पुरस्कार' की शुरुआत की थी।

    किस क्षेत्र में दिया जाता है -  एस्ट्रोनॉमी, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स साइंस

  • 4

    पिंक ई-रिक्शा चालक आरती ने अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार जीता है|

    उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की 18 वर्षीय पिंक ई-रिक्शा चालक आरती ने 22 मई 2024 को अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार लंदन में प्रिंस ट्रस्ट अवार्ड्स में प्रदान किया गया, जहाँ आरती ने बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III से मुलाकात की। आरती का कार्य भारत में पिंक ई-रिक्शा पहल पर केंद्रित है, जो बैटरी चालित रिक्शा के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की पेशकश करता है जो प्रदूषण को कम करता है। यह पुरस्कार उन युवा महिलाओं को सम्मानित करता है जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाया और अपने समुदाय पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।

  • 5

    भारतीय सेना ने AK-203 असॉल्ट राइफलों की पहली खेप रूस से प्राप्त की है|

    हाल ही में रूस ने 27,000 रूसी AK-203 असॉल्ट राइफलों की पहली खेप भारतीय सेना को सौंप दी है। जुलाई 2021 में भारत और रूस के बीच हस्ताक्षरित एक अनुबंध के तहत, रूस से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ भारत में 6.1 लाख से अधिक AK-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिये वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश के कोरवा में संयुक्त उद्यम इंडो-रूसी राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) की स्थापना की गई थी। इसकी स्थापना भारत के तत्कालीन आयुध निर्माणी बोर्ड [वर्तमान में एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) तथा म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड (MIL)] एवं रूस के रोसोबोरोनेक्सपोर्ट (RoE) तथा कलाश्निकोव कंपनी के बीच की गई थी।

    राजधानी-  मास्को

    मुद्रा- रूबल

  • 6

    चर्चा में रहे, 'मैतेई सगोल' मणिपुर से सम्बंधित है|

    मणिपुरी पोनी, जिसे मैतेई सगोल (Meitei Sagol) के नाम से भी जाना जाता है, को संरक्षित करने की तत्काल आवश्यकता के चलते मणिपुर सरकार ने अन्य समूहों और संगठनों के साथ मिलकर कई निर्णय लिये हैं जिनका उद्देश्य इसे विलुप्त होने से रोकना है। मैतेई सगोल भारत में घोड़े और पोनी की सात मान्यता प्राप्त नस्लों में से एक है। अन्य में मारवाड़ी घोड़ा, काठियावाड़ी घोड़ा, ज़ांस्करी पोनी (Zanskari Pony), स्पीति पोनी (Spiti Pony), भूटिया पोनी (Bhutia Pony) और कच्छी-सिंधी घोड़ा शामिल हैं। इसे ओरिज़नल पोलो पोनी माना जाता है, क्योंकि मणिपुर के पारंपरिक सगोल कांगजेई खेल (Sagol Kangjei sport) ने आधुनिक पोलो को जन्म दिया।नस्ल के संरक्षण के लिये वर्ष 2016 में मणिपुरी पोनी संरक्षण और विकास नीति (Manipuri Pony Conservation and Development Policy- MPCDP) बनाई गई थी। मणिपुरी पोनी की आबादी तेज़ी से घट रही है, वर्ष 2003 के 1,898 से घटकर वर्ष 2019 में यह केवल 1,089 रह गई, जिसके कारण वर्ष 2013 में मणिपुर सरकार द्वारा इस नस्ल को लुप्तप्राय घोषित कर दिया गया।

    राजधानी- इम्फाल

  • 7

    माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन बनी हैं|

    माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही  - काम्या कार्तिकेयन

    माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति - जॉर्डन रोमेरो

    सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली महिला  -  मालावत पूर्ण

    23 मई को भारतीय नौसेना के मुताबिक 16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बनाया। वह नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतेह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही बन गईं। वह मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में 12वीं क्लास की स्टूडेंट हैं। काम्या माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बन गईं। मालावत पूर्ण सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली महिला हैं। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची थीं। जॉर्डन रोमेरो माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। 25 मई 2014 जॉर्डन ने 13 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतेह किया था।

  • 8

    भारत ने पहली एशियाई रिले चैम्पियनशिप तीन ने पदकों के साथ समाप्त की है|

    भारतीय एथलेटिक दल ने पहली एशियाई रिले चैंपियनशिप में तीन पदक - एक स्वर्ण और दो रजत - के साथ समापन किया। पहली एशियाई रिले चैंपियनशिप 20 और 21 मई 2024 को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित की गई थी। यह चैंपियनशिप एशियाई एथलीटों को 26 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए अर्हता प्राप्त करने का एक मौका भी था । चीन और जापान सहित 16 एशियाई देशों ने बैंकॉक प्रतियोगिता में भाग लिया। भारत की मिश्रित रिले टीम ने 4x400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 3 मिनट 14.1 सेकंड के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ, मुहम्मद अजमल, ज्योतिका श्री दांडी, अमोज जैकब और सुभा वेंकटेशन की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता। मोहम्मद अनस याहिया, टी संतोष कुमार, मिजो चाको कुरियन और अरोकिया राजीव की पुरुष टीम ने श्रीलंकाई टीम से पीछे रहकर रजत पदक जीता। विथ्या रामराज, एमआर पूवम्मा, रूपल और प्राची चौधरी की भारतीय महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने 3 मिनट 33.55 सेकेंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक वियतनाम की महिला टीम ने जीता जबकि कांस्य पदक जापानी टीम ने जीता। भारतीय पुरुष और महिला 4x400 मीटर रियल टीम पहले ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर चुके है।

  • 9

    विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष शॉटपुट में भारत के सचिन सर्जेराव ने स्वर्ण पदक जीता है|

    जापान में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष शॉटपुट में भारत के सचिन सर्जेराव खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने 16 मीटर 30 सेंटीमीटर थ्रो कर एफ-46 श्रेणी में एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी धर्मबीर ने पुरुष क्लब थ्रो में कांस्य जीता। 33 मीटर 31 सेंटीमीटर थ्रो कर उन्होंने एफ-51 श्रेणी में एशियाई रिकॉर्ड कायम किया। प्रतियोगिता में भारत ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

  • 10

    पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘लेट्स मूव इंडिया’ पहल ष्ट्रीय ओलंपिक समिति शुरू करेगा|

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाडियों को प्रोत्‍साहित के लिए ‘लेट्स मूव इंडिया’ पहल शुरू करने की घोषणा की है।

    उद्देश्‍य  - देश भर के लोगों को सोशल मीडिया के जरिए इस अभियान में शामिल करना है।

    23 जून को ओलंपिक दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय स्कूल इस अभियान में भाग ले सकते हैं और पसंदीदा खिलाडी को प्रोत्‍साहित कर सकते हैं। आईओसी ने भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और आईओसी एथलीट आयोग के सदस्य अभिनव बिंद्रा के साथ हाथ मिलाया है और वे देश भर के स्कूलों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होगा।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *