- हाल ही में डेनमार्क के ‘नाइट क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ डैनब्रोग’ से किसे सम्मानित किया गया है? विजय शंकर
- हाल ही में 2025 स्टॉकहोम जल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा? गुंटर ब्लोस्चल
- हाल ही में सांकेतिक भाषा में कार्यवाही प्रसारित करने वाली भारत की पहली विधानसभा कौन सी बनी है? पंजाब विधानसभा
- हाल ही में शिगमो महोत्सव कहाँ मनाया गया है? गोवा
- हाल ही में ISTAF सेपक टकरा विश्व कप 2025 के महिला युगल स्पर्धा वर्ग में भारतीय टीम ने कौन सा पदक जीता है? रजत पदक
- हाल ही में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में पावरलिफ्टिंग के 45 किग्रा वर्ग में किसने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है? जसप्रीत कौर
- हाल ही में पोट्टी श्रीरामुलु की 58 फुट ऊंची प्रतिमा कहाँ स्थापित की जाएगी? आंध्र प्रदेश
- हाल ही में महिला कबड्डी विश्व कप-2025 का खिताब किसने जीता है? भारत
- हाल ही में गोआईबीबो ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है? ऋषभ पंत
- हाल ही में किस अभिनेता को ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट फेलोशिप से सम्मानित किया जाएगा? टॉम क्रूज
25 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
डेनमार्क के ‘नाइट क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ डैनब्रोग’ से विजय शंकर को सम्मानित किया गया है|
चेन्नई में दक्षिणी भारत के लिए डेनमार्क के मानद महावाणिज्यदूत (Honorary Consul General of Denmark for Southern India) और सनमार समूह के अध्यक्ष विजय शंकर को उनकी काउंसलर सेवाओं के सम्मान में डेनमार्क (Denmark) के राजा द्वारा प्रतिष्ठित ‘नाइट क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ डैनब्रोग (Knight’s Cross of the Order of Dannebrog)’ से सम्मानित किया गया है|
2
भारत सरकार ने भारतीय बायोटेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए बायोसारथी पहल की शुरुआत की है|
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (Union Minister of State for Science and Technology) (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने बायोटेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक मेंटरशिप पहल बायोसारथी (BioSaarthi, a global mentorship initiative) का अनावरण किया है|
उद्देश्य : भारतीय बायोटेक स्टार्टअप्स (Indian biotech startups) को उनकी घरेलू और वैश्विक (Domestic and global) पहुंच और व्यवसाय का विस्तार करने में सहायता करने के लिए
यह छह महीने के समूह के रूप में डिज़ाइन किया गया, बायोसार्थी संरचित मेंटर-मेंटी जुड़ाव (structured mentor-mentee engagement) की सुविधा प्रदान करेगा, जो बायोटेक क्षेत्र में उभरते उद्यमियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करेगा|
3
सांकेतिक भाषा में कार्यवाही प्रसारित करने वाली भारत की पहली विधानसभा पंजाब विधानसभा बनी है|
पंजाब भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने दिव्यांग व्यक्तियों (Persons with Disabilities) की सुविधा के लिए अपनी विधानसभा (Legislative Assembly) की कार्यवाही को सांकेतिक भाषा (sign language) में प्रसारित (broadcast) किया है| दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 40 (Section 40 of the Rights of Persons with Disabilities (RPWD) Act, 2016) के तहत यह आवश्यक है कि संचार प्रणालियों (communication systems) को सुलभ बनाया जाए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिव्यांग व्यक्ति अपने मानवाधिकारों के प्रति जागरूक हों|
4
शिगमो महोत्सव गोवा में मनाया गया है|
गोवा में 15 मार्च से 29 मार्च, 2025 तक शिगमो महोत्सव (Shigmo Festival) मनाया जा रहा है. यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत (Welcome) करने के लिए मनाया जाता है इस दौरान रंग-बिरंगी झांकियों, लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाता है| शिगमो महोत्सव, जिसे स्थानीय भाषा में शिगमोस्तव कहा जाता है, गोवा के हिंदू समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है. यह फाल्गुन महीने में मनाया जाता है|
5
ISTAF सेपक टकरा विश्व कप 2025 के महिला युगल स्पर्धा वर्ग में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता है|
ISTAF सेपक टकरा विश्व कप 2025 (ISTAF Sepak Takraw World Cup 2025) के महिला युगल स्पर्धा वर्ग (women's doubles event category) में भारतीय टीम ने रजत (silver) पदक जीता है|
स्वर्ण (Gold) पदक: म्यांमार
कांस्य (Bronze) पदक: जापान और ईरान ने संयुक्त रूप से
ISTAF सेपक टकरा विश्व कप 2025 के पुरुष युगल स्पर्धा वर्ग में:
स्वर्ण पदक (Gold medal): थाईलैंड
रजत पदक (Silver medal): म्यांमार
कांस्य पदक (Bronze medal) : भारत और मलेशिया ने संयुक्त रूप से
ISTAF सेपक टकरा विश्व कप 2025 भारत के बिहार में पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में 20-25 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है|
सेपक टकराव, जिसे अक्सर "किक वॉलीबॉल (kick volleyball)" के रूप में जाना जाता है, एक गतिशील खेल है जो वॉलीबॉल के समान दिखने वाली रतन या प्लास्टिक की गेंद (rattan or plastic ball) से खेला जाता है| खिलाड़ियों को अपने हाथों का उपयोग करने से बचना चाहिए, इसके बजाय अपने पैरों, घुटनों, छाती और यहां तक कि अपने सिर पर भरोसा करके गेंद को नेट के ऊपर मारना होता है|
6
पहला भारतीय फिल्म महोत्सव सिएटल में आयोजित किया गया है|
संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएटल (Seattle, USA) में 21 मार्च से 23 मार्च तक पहला भारतीय फिल्म महोत्सव (Indian Film Festival) आयोजित किया गया है. इसका आयोजन भारतीय महावाणिज्य दूतावास (Indian Consulate General) और म्यूजियम ऑफ पॉप कल्चर (Museum of Pop Culture (MOPOP)) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया| इस महोत्सव में ‘भारतीय सिनेमा के इतिहास’ पर एक विशेष फोटो प्रदर्शनी भी दिखाई गई| सिएटल में म्यूजियम ऑफ पॉप कल्चर में पहले भारतीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रतिभागियों ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री के पॉडकास्ट (Prime Minister's podcast with Lex Fridman) के कुछ हिस्से देखे|
इस महोत्सव में तीन लोकप्रिय भारतीय फिल्में दिखाई गई - दिवंगत अभिनेत्री (Late actress) श्रीदेवी अभिनीत इंग्लिश विंग्लिश; जोया अख्तर की जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन
7
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में पावरलिफ्टिंग के 45 किग्रा वर्ग में जसप्रीत कौर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है|
पंजाब की पावरलिफ्टर जसप्रीत कौर ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 (Khelo India Para Games 2025) में पावरलिफ्टिंग (powerlifting) के 45 किग्रा वर्ग में 101 किग्रा भार उठाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड (100 किग्रा) तोड़ते हुए स्वर्ण (gold) पदक जीता|
8
पोट्टी श्रीरामुलु की 58 फुट ऊंची प्रतिमा आंध्र प्रदेश में स्थापित की जाएगी|
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने स्वतंत्रता सेनानी पोट्टी श्रीरामुलु के आंध्र प्रदेश के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान में अमरावती में 58 फुट ऊंची प्रतिमा (statue) स्थापित करने की घोषणा की है| उन्होनें 58 दिनों की भूख हड़ताल कर 953 में आंध्र प्रदेश के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|
9
महिला कबड्डी विश्व कप-2025 का खिताब भारत ने जीता है|
भारतीय महिला और पुरुष कबड्डी टीमों ने इंग्लैंड की कबड्डी टीमों को हराकर क्रमशः महिला और पुरुष कबड्डी विश्व कप-2025 (Kabaddi World Cup-2025) का खिताब जीता हैं|
कबड्डी विश्व कप-2025 का आयोजन वेस्ट मिडलैंड्स, इंग्लैंड (West Midlands, England) में किया गया|
10
गोआईबीबो ने ऋषभ पंत को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है|
ऑनलाइन यात्रा टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म गोआईबीबो (Goibibo) ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना नया ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador) नियुक्त किया है. इसी के साथ एक अभियान का अनावरण किया, जिसमें क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर भी शामिल हैं|