25 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (25 June 2026)

 

  1. भारत ने QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में दुनिया भर में कौन-सा स्थान हासिल किया है? 13वां
  2. हाल ही में महर्षि सुश्रुत की 90 किलोग्राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया? स्कॉटलैंड
  3. NOTTO के अनुसार, भारत ने अंगदान के लिए प्रतिज्ञा की कितनी संख्या पार की है? 5 लाख
  4. गृह मंत्रालय ने किस पोर्ट को भारत का 41वां इमिग्रेशन पोस्ट बनाया है? हल्दिया सी-पोर्ट
  5. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा फोरम 2026 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? जॉर्जिया
  6. फीफा विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कौन बने हैं? क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  7. लियोनेल मेसी की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है? अर्जेंटीना
  8. किस देश की रानी मैक्सिमा भारत के UPI इकोसिस्टम को समझने के लिए मुंबई आई हैं? नीदरलैंड
  9. किस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने फिर से चुनाव जीता है? 2019
  10. पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने के लिए किस समूह ने सहमति दी है? यूरोपीय संघ

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    भारत ने QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में दुनिया भर में 13वां स्थान हासिल किया है|

    भारत ने QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स (QS World Future Skills Index) 2027 में दुनिया भर में 13वां स्थान हासिल किया है। भारत को 100 में से 89.4 अंक मिले हैं। यह रिपोर्ट 89 देशों की भविष्य के कौशल (Future Skills) और कार्यबल (Workforce) की तैयारी का आकलन (Assessment) करती है। इस रैंकिंग में अमेरिका (USA) पहले स्थान पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया (Australia) दूसरे और यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom - UK) तीसरे स्थान पर रहे।

  • 2

    हाल ही में महर्षि सुश्रुत की 90 किलोग्राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण स्कॉटलैंड में किया गया|

    शल्य चिकित्सा के जनक (Father of Surgery) माने जाने वाले महर्षि सुश्रुत (Maharishi Sushruta) की कांस्य प्रतिमा (bronze statue) का अनावरण स्कॉटलैंड (Scotland) के एडिनबर्ग स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ एडिनबर्ग (Royal College of Surgeons of Edinburgh) में किया गया। यह कार्यक्रम भारत की प्राचीन चिकित्सा विरासत (Ancient Medical Heritage) और भारत-स्कॉटलैंड के बीच चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा (Medicine and Surgery) के ऐतिहासिक संबंधों (Historical Links) को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया।

  • 3

    NOTTO के अनुसार, भारत ने अंगदान के लिए प्रतिज्ञा की 5 लाख संख्या पार की है|

    भारत में 22 जून 2026 तक अंगदान (Organ Donation) के लिए 5 लाख से अधिक लोगों ने प्रतिज्ञा (Pledge) की है। यह उपलब्धि लोगों में बढ़ती जागरूकता और जीवन बचाने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य के प्रति बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, यह आंकड़ा अंग एवं ऊतक दान (Organ and Tissue Donation) के लिए स्वैच्छिक पंजीकरण (Voluntary Registration) से जुड़ा है। राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (National Organ and Tissue Transplant Organization - NOTTO) भारत में अंगदान और प्रत्यारोपण (Transplantation) से संबंधित गतिविधियों का समन्वय (Coordination) करता है।

  • 4

    गृह मंत्रालय ने हल्दिया सी-पोर्ट को भारत का 41वां इमिग्रेशन पोस्ट बनाया है |

    गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया सी-पोर्ट (Haldia Seaport) को आव्रजन जांच चौकी (Immigration Post) के रूप में अधिसूचित (Notified) किया है। इसके साथ ही यह भारत की समुद्री तटरेखा पर 41वां समुद्री आव्रजन केंद्र (Immigration Check Post) बन गया है। उद्देश्य: पूर्वी समुद्री बंदरगाह (Eastern Seaport) से अंतरराष्ट्रीय व्यापार (International Trade) और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ावा देना| हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स (Haldia Dock Complex - HDC) का निर्माण वर्ष 1968 में कोलकाता बंदरगाह (Kolkata Port) पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए किया गया था। इस बंदरगाह ने 1977 में अंतरराष्ट्रीय परिचालन (International Operations) शुरू किया।

  • 5

    परिवहन, गतिशीलता और लॉजिस्टिक्स के अर्थशास्त्र को समर्पित भारत का पहला स्थायी और स्वतंत्र अनुसंधान केंद्र राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद में स्थापित किया जाएगा|

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India - NHAI) ने सड़क परिवहन क्षेत्र में बेहतर नीतियां बनाने और उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान (Research) को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (National Council of Applied Economic Research - NCAER) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत NHAI सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऑफ ट्रांसपोर्टेशन, मोबिलिटी एंड लॉजिस्टिक्स (NHAI Centre for Economics of Transportation, Mobility and Logistics) की स्थापना की जाएगी। यह भारत का पहला स्थायी और स्वतंत्र अनुसंधान केंद्र (permanent and independent research centre) होगा, जो परिवहन (Transportation), गतिशीलता (Mobility) और लॉजिस्टिक्स (Logistics) के आर्थिक पहलुओं (Economic Aspects) पर केंद्रित होगा।

  • 6

    संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा फोरम 2026 जॉर्जिया में आयोजित किया जा रहा है|

    संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day) हर वर्ष 23 जून को मनाया जाता है। यह दिवस लोक सेवकों (Public Servants) के योगदान और समाज, विकास तथा लोकतांत्रिक शासन (Democratic Governance) में सार्वजनिक संस्थाओं (Public Institutions) की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly - UNGA) ने 20 दिसंबर 2002 को प्रस्ताव 57/277 (Resolution 57/277) के माध्यम से 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा फोरम 2026 (United Nations Public Service Forum 2026) का आयोजन 23 से 25 जून 2026 तक त्बिलिसी, जॉर्जिया (Tbilisi, Georgia) में किया जा रहा है।

  • 7

    फीफा विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने हैं|

    पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हाल ही में उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल के ग्रुप K मैच में गोल करकर फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) के छह अलग-अलग संस्करणों (Editions) में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होनें विश्व कप में अपना पहला गोल वर्ष 2006 में ईरान (Iran) के खिलाफ किया था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के विश्व कप में भी गोल किया।

  • 8

    लियोनेल मेसी की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण अर्जेंटीना में किया गया है|

    अर्जेंटीना (Argentina) में फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा (Statue) का अनावरण किया गया है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 26 मीटर है। इस प्रतिमा का निर्माण कलाकार एल्डो बेरोइसा (Aldo Beroisa) ने किया है। यह प्रतिमा अर्जेंटीना के न्यूक्वेन प्रांत (Neuquén Province) के मैनुअल सावियो (Manuel Savio) क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 22 के पास स्थापित की गई है। प्रतिमा में लियोनेल मेसी को अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की जर्सी पहने हुए और फीफा विश्व कप ट्रॉफी (FIFA World Cup Trophy) हाथ में पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसे उन्होंने कतर विश्व कप 2022 (Qatar World Cup 2022) में जीता था। यह प्रतिमा लगभग 70 टन वजनी है और इसे सीमेंट से बनाया गया है।

  • 9

    नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा भारत के UPI इकोसिस्टम को समझने के लिए मुंबई आई हैं|

    नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा (Queen Maxima of the Netherlands) ने भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र (Digital Payment System) यूपीआई (Unified Payments Interface - UPI) और उसके वित्तीय स्वास्थ्य (Financial Health) पर प्रभाव का अध्ययन करने के लिए मुंबई का दौरा किया।

  • 10

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top