25 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 25 February 2026)

 

  1. हाल ही में ‘मेरी रसोई योजना’ की शुरुआत किस राज्य सरकार ने की है? पंजाब
  2. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की आधिकारिक यात्रा पर जाएँगे? इज़राइल 
  3. हाल ही में विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस 2026 कहाँ आयोजित की गई है? गोवा 
  4. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम बदलकर क्या करने को मंज़ूरी दी है? केरलम 
  5. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपने इंडो-पैसिफिक दौरे के हिस्से के रूप में भारत यात्रा पर आएँगे? कनाडा 
  6. हाल ही में कौन-सी एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हुई है? बीचक्राफ्ट C90 
  7. हाल ही में भारत में #MakeASafetyStatement के आदर्श वाक्य के साथ UN-JCDecaux वैश्विक सड़क सुरक्षा अभियान किसने शुरू किया है? जीन टॉड 
  8. हाल ही में कार्लोस अल्काराज़ ने किसे हराकर कतर एक्सॉनमोबिल ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता है? आर्थर फिल्स
  9. हाल ही में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 का उद्घाटन किसने किया है? मनोज सिन्हा 
  10. हाल ही में टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ कौन बने हैं? जसप्रीत बुमराह

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में ‘मेरी रसोई योजना’ की शुरुआत पंजाब ने की है|

    23 फरवरी 2026 को, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मेरी रसोई योजना (Meri Rasoi Yojana)' की शुरुआत की घोषणा की|
    इसके तहत अप्रैल, 2026 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) के तहत पंजीकृत 40 लाख परिवारों को प्रति तिमाही मुफ्त खाद्य किट दी जाएगी| यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत प्रदान किए जाने वाले गेहूं के अलावा होगा, और वर्ष में 60,000 रुपये तक की आय वाले सभी ब्लू कार्ड धारक इसके लिए पात्र होंगे | वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार, नई योजना में ₹950 करोड़ का व्यय शामिल होगा|

  • 2

    हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन 2.0 (एनएमपी 2.0) का शुभारंभ किया है। इसे नीति आयोग ने विकसित किया है|

    हाल ही में केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री (Union Minister of Finance and Corporate Affairs) निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के परिसंपत्ति मुद्रीकरण पाइपलाइन के दूसरे चरण - 'राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन 2.0 (National Monetisation Pipeline 2.0 (NMP 2.0)' का शुभारंभ किया है| इसे अवसंरचना से जुड़े मंत्रालयों की सलाह से, नीति आयोग (NITI Aayog) ने ‘परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना 2025-30 (Asset Monetisation Plan 2025-30)' के कार्यादेश के आधार पर विकसित किया है| इसकी केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषणा की गयी थी| NMP 2.0 ने वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2030 तक की पांच वर्षीय अवधि के लिए 16.72 लाख करोड़ रुपये की मुद्रीकरण क्षमता का अनुमान लगाया है| इसमें केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के परिसंपत्ति मुद्रीकरण पाइपलाइन (asset monetisation pipeline) के तहत निजी क्षेत्र के निवेश का ₹5.8 लाख करोड़ शामिल है| NMP 1.0 के कार्यान्वयन में 4 वर्षों के लिए निर्धारित 6 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य का लगभग 90% पूरा कर लिया है |

  • 3

    हाल ही में विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस 2026 गोवा में आयोजित की गई है|

    हाल ही में विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस 2026 (World Ocean Science Congress 2026) का आयोजन 23 से 26 फरवरी 2026 तक सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (CSIR-National Institute of Oceanography), डोना पौला, गोवा में किया जा रहा है| गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस का उद्घाटन किया| थीम: “सागरीय स्वास्थ्य और सतत भविष्य (Ocean Health and Sustainable Future)” |

  • 4

    हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम करने को मंज़ूरी दी है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) ने "केरल" राज्य के नाम को "केरलम (Keralam)" में बदलने की मंजूरी दी है| यह निर्णय केरल विधानमंडल द्वारा पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव के बाद आया है, जिसमें केंद्र से राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदलने का आग्रह किया गया था| यह मंजूरी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 (Article 3 of Indian Constitution) के तहत संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जो संसद को किसी भी राज्य के नाम को कानून द्वारा बदलने की अनुमति देता है| भारत के राष्ट्रपति प्रस्तावित कानून को इसके विचार के लिए केरल विधानमंडल (Kerala Legislative Assembly) के पास भेजेंगे| यह राज्य के संवैधानिक शीर्षक को इसकी पारंपरिक मलयालम नाम, जो मलयालम में "केरलम" है, के अनुरूप बनाता है|

  • 5

    हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपने इंडो-पैसिफिक दौरे के हिस्से के रूप में भारत यात्रा पर आएँगे|

    कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Canadian Prime Minister Mark Carney) 26 फरवरी, 2026 को अपने इंडो-पैसिफिक दौरे (Indo-Pacific tour) के हिस्से के रूप में भारत दौरे पर आएँगे| वह अपनी यात्रा की शुरुआत मुंबई से करेंगे और फिर नई दिल्ली जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे| मुख्य उद्देश्य: कनाडा और भारत के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा संबंधों को बढ़ाना | वह 26 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान (Australia, and Japan) की यात्रा करेंगे, ताकि कनाडाई कर्मचारियों और व्यवसायों के लिए व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा क्षेत्र में नए अवसर बढे|

  • 6

    हाल ही में बीचक्राफ्ट C90 एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हुई है|

    एक एयर एम्बुलेंस - रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. (Redbird Airways Pvt Ltd) द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट C90 विमान (Beechcraft C90 aircraft (VT-AJV), जो रांची से दिल्ली जा रही थी, झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश हो गई| इस एयर एम्बुलेंस में क्रू मेंबर्स सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिनकी मृत्यु हो गयी है: कप्तान विवेक विकास भगत , कप्तान सवराजदीप सिंह , संजय कुमार रोगी) , डॉ. विकास कुमार गुप्ता , सचिन कुमार मिश्रा , अर्चना देवी और धुरु कुमार | रांची हवाई अड्डा निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि विमान ने टेकऑफ़ के लगभग 20 मिनट बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क खो दिया था|

  • 7

    हाल ही में भारत में #MakeASafetyStatement के आदर्श वाक्य के साथ UN-JCDecaux वैश्विक सड़क सुरक्षा अभियान जीन टॉड ने शुरू किया है|

    सड़क सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत, जीन टॉड (Jean Todt, the United Nations Secretary-General's Special Envoy for Road Safety), ने 24 फरवरी को भारत में #MakeASafetyStatement के आदर्श वाक्य के साथ UN-JCDecaux वैश्विक सड़क सुरक्षा अभियान (UN-JCDecaux Global Campaign for Road Safety) शुरू किया है| उद्देश्य (Objective): यातायात सुरक्षा में सुधार करना और समावेशी, सुरक्षित और टिकाऊ सड़कें बनाना | इसमें प्रसिद्ध हस्तियां सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए रोज़मर्रा के उपायों को बढ़ावा देंगी, जैसे सीट बेल्ट पहनना, धीरे चलाना, और साइकिल चालकों और पैदल यात्रियों का सम्मान करना| यह अभियान भारत के चार शहरों में दिखाई देगा: नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु| यह पहल 2030 तक सड़क से जुड़े पीड़ितों की संख्या को आधा करने के UN के बड़े प्रयासों का हिस्सा है| कार्यक्रम के दौरान, भारत में सड़क सुरक्षा के लिए सतत वित्तपोषण: एक सहकारी दृष्टिकोण (Sustainable Financing for Road Safety in India: A Collaborative Approach), नामक एक परियोजना, जिसका समर्थन संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा कोष (UN Road Safety Fund) ने किया था, भी लॉन्च किया गया|

  • 8

    हाल ही में ‘हिम-कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय करेगा|

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Union Ministry of Environment, Forest and Climate Change) (MoEFCC) ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टीईआरआई) के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (The Energy and Resources Institute’s (TERI) World Sustainable Development Summit (WSDS) के दौरान 25 से 27 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में 'हिम-कनेक्ट (Him-CONNECT)' कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है| उद्देश्य (Objective): शोध परिणामों को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए भारतीय हिमालयी क्षेत्र (Indian Himalayan Region (IHR) में कार्यरत शोधकर्ताओं को स्टार्टअप, निवेशकों और नीति निर्माताओं से जोड़ना | इस के दौरान राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन (National Mission on Himalayan Studies (NMHS)) के तहत भारतीय हिमालयी क्षेत्र के नाजुक परितंत्र के लिए विकसित 24 से अधिक प्रौद्योगिकियों, प्रोटोटाइपों, पेटेंटों और प्रायौगिक परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा|

  • 9

    हाल ही में कार्लोस अल्काराज़ ने आर्थर फिल्स को हराकर कतर एक्सॉनमोबिल ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता है|

    हाल ही में विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाडी कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz) ने फाइनल में फ्रांस के आर्थर फिल्स (France's Arthur Fils) को हराकर कतर एक्सॉनमोबिल ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब (Qatar ExxonMobil Open 2026 men's singles) जीता है| यह मैच 50 मिनट तक चला, यह उनके करियर का ये सबसे छोटा मैच है| इसने ATP (द एसोसिएट ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स ATP (The Associate of Tennis Professionals) सर्किट पर पिछले साल के सबसे छोटे फाइनल का रिकॉर्ड भी तोडा है| यह उनका 26वां करियर खिताब है| उन्होंने 2026 में अपनी मैच जीतने की स्ट्रीक को 12 मैचों तक बढ़ाया और अपनी नौवीं ATP 500 ट्रॉफी जीती, जिससे 2009 के बाद से इस कैटेगरी में चौथे सबसे ज़्यादा जीतने वाले एंडी मरे (Andy Murray) की बराबरी कर ली है| हाल ही में उन्होनें नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 पुरुष सिंगल खिताब (Australian Open 2026 men's singles) जीता था|

  • 10

    हाल ही में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 का उद्घाटन मनोज सिन्हा ने किया है|

    हाल ही में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 (Khelo India Winter Games 2026) का छठा संस्करण 23 फरवरी से 26 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित किया जा रहा है|

  • 11

    हाल ही में टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह बने हैं|

    जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (highest wicket-taker) लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने 22 मैचों में कुल 33 विकेट हासिल किए है| उन्होंने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सुपर 8 मैच (Super 8s match) में भारत के लिए चार ओवर फेंके और 15 रन देकर 3 विकेट लिए| उन्होनें रविचंद्रन अश्विन का 24 पारियों में 32 विकेट का रिकॉर्ड तोडा है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top