25 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (25 August 2026)

 

  1. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब किसने जीता? कज़ियाह लिज़ मेजो
  2. भारत की पहली 100% स्वदेशी AK-203 असॉल्ट राइफल ‘शेर’ का निर्माण कहाँ किया गया? कोरवा, उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय रेलवे ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट से अपनी पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन किस स्थान तक संचालित की? वारनामा
  4. सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी के किनारे कितनी दूरी के भीतर निर्माण या विकास गतिविधियों पर रोक लगाई है? 100 मीटर
  5. भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का पहला मॉड्यूल BAS-01 किस वर्ष लॉन्च किए जाने की योजना है? 2028
  6. मॉरीशस की पेट्रोलियम उत्पादों की 100% आयात आवश्यकता पूरी करने के लिए किस भारतीय कंपनी ने समझौता किया है? इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  7. 18वें BRICS अकादमिक फोरम का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है? लखनऊ
  8. कनिज़्सा ओपन 2026 के ग्रुप A का खिताब किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीता? प्रणेश एम.
  9. ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना’ किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है? तमिलनाडु
  10. ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बन गए हैं? मिचेल स्टार्क

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

  • 1

    मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब कज़ियाह लिज़ मेजो ने जीता|

    केरल की 19 वर्षीय कानून की छात्रा और मॉडल कज़ियाह लिज़ मेजो ने 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 (Miss Universe India 2026) का खिताब जीता। वह नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको (Puerto Rico) में आयोजित होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता (75th Miss Universe Pageant) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रथम रनर-अप (1st Runner-Up) और मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 (Miss International India 2026)- तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश | द्वितीय रनर-अप (2nd Runner-Up) - गुजरात की अनुश्री सातवलेकर |

  • 2

    भारत की पहली 100% स्वदेशी AK-203 असॉल्ट राइफल ‘शेर’ का निर्माण कोरवा, उत्तर प्रदेश में किया गया|

    भारत ने उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित कोरवा आयुध निर्माणी (Korwa Ordnance Facility) में अपनी पहली 100% स्वदेशी AK-203 असॉल्ट राइफल, जिसका नाम ‘शेर (Sher)’ रखा गया है, का सफलतापूर्वक निर्माण और परीक्षण किया।
    यह राइफल इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (Indo-Russian Rifles Private Limited–IRRPL) द्वारा निर्मित की गई है। इसमें पूरी तरह स्वदेशी घटकों और कच्चे माल (Indigenous Components and Raw Materials) का उपयोग किया गया है।

  • 3

    भारतीय रेलवे ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट से अपनी पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन वारनामा तक संचालित की|

    भारतीय रेलवे ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (Jawaharlal Nehru Port Trust JNPT), मुंबई से गुजरात के वडोदरा मंडल के वारनामा तक अपनी पहली 1.3 किलोमीटर लंबी डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन (Double-Stack Long-Haul Container Train) संचालित की। इस मेगा मालगाड़ी ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Western Dedicated Freight Corridor–WDFC) पर लगभग 422 किलोमीटर की दूरी तय की। ट्रेन में कुल 360 ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट (TEUs) कंटेनर लदे थे, जिनका कुल वजन लगभग 3,922 टन था।

  • 4

    सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी के किनारे 100 मीटर दूरी के भीतर निर्माण या विकास गतिविधियों पर रोक लगाई है|

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राजस्थान की जोजरी नदी (Jojari River) के किनारे से 100 मीटर की दूरी के भीतर किसी भी प्रकार की निर्माण या विकास गतिविधि (construction or development activity) पर रोक लगा दी है। यह आदेश नदी में बढ़ते प्रदूषण और जल प्रदूषण से संबंधित स्वतः संज्ञान (Suo Motu) मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने यह आदेश पारित किया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की बांडी (Bandi) और लूणी (Luni) नदियों में प्रदूषण के मुद्दे पर भी चिंता जताई थी। 7 अगस्त 2026 को शीर्ष अदालत ने राजस्थान सरकार को एक सप्ताह के भीतर मुख्य सचिव (Chief Secretary) की अध्यक्षता में ‘इंटीग्रेटेड कोऑर्डिनेशन ग्रुप’ (Integrated Coordination Group–ICG) गठित करने का निर्देश दिया था। इस समूह को जोजरी, बांडी और लूणी नदियों में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए समन्वित कार्रवाई करनी है।

  • 5

    भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का पहला मॉड्यूल BAS-01 वर्ष 2028 लॉन्च किए जाने की योजना है|

    भारत 2035 तक अपना पहला मॉड्यूलर अंतरिक्ष स्टेशन (Modular Space Station) भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksha Station–BAS) स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसका नेतृत्व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation (ISRO)) कर रहा है। यह स्टेशन भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम (Human Spaceflight Programme) से जुड़ा हुआ है। BAS को कुल 5 मॉड्यूल में विकसित किया जाएगा। इसका पहला मॉड्यूल BAS-01 है, जिसे 2028 में LVM3 रॉकेट के माध्यम से निम्न पृथ्वी कक्षा (Low-Earth Orbit) में स्थापित करने की योजना है। इसके बाद अन्य मॉड्यूल चरणबद्ध तरीके से भेजे जाएंगे और 2035 तक स्टेशन का पूर्ण संचालन (fully Operational) शुरू करने का लक्ष्य है।

  • 6

    मॉरीशस की पेट्रोलियम उत्पादों की 100% आयात आवश्यकता पूरी करने के लिए भारतीय कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने समझौता किया है|

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited–IOCL) और स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ मॉरीशस (State Trading Corporation of Mauritius–STC) ने 2026 से 2031 तक पांच वर्ष के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत IOCL मॉरीशस की आयातित (import) पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel ATF) की 100% आवश्यकता पूरी करेगा। यह समझौता मॉरीशस की ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने और वैश्विक बाजार में ईंधन की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से देश को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। IOCL मॉरीशस की सभी रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों (Refined Petroleum Products) की आवश्यकताओं की आपूर्ति करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी मजबूत होगी। इसके अलावा, मॉरीशस के पोर्ट लुईस (Port Louis) में 27,500 टन क्षमता वाली मरीन बंकर फ्यूल स्टोरेज सुविधा (Marine Bunker Fuel Storage Facility) का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना में लगभग 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जा रहा है।

  • 7

    18वें BRICS अकादमिक फोरम का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है|

    भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत 18वां BRICS अकादमिक फोरम (18th BRICS Academic Forum) 23 अगस्त 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ। फोरम में विचार-विमर्श 25 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। इस फोरम का आयोजन ऑब्ज़र्वर रिसर्च फ़ाउंडेशन (ORF) (Observer Research Foundation (ORF), विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली (Research and Information System for Developing Countries (RIS) और लखनऊ विश्वविद्यालय (University of Lucknow) की साझेदारी में किया जा रहा है। ये तीनों संस्थाएं इस फोरम के संयोजक (Conveners) हैं।

  • 8

    कनिज़्सा ओपन 2026 के ग्रुप A का खिताब भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने जीता|

    भारत के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने हंगरी के नागीकनिज़्सा (Nagykanizsa, Hungary) में आयोजित प्रतिष्ठित कनिज़्सा ओपन 2026 (Kanizsa Open 2026) के ग्रुप A का खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट के नौवें और अंतिम दौर में प्रणेश ने जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की (Vadim Petrovskiy, Germany) को हराया। प्रणेश ने इज़राइल के ओर ब्रॉनस्टीन (Or Bronstein, Israel), यूक्रेन के आंद्रेई वोलोकिटिन (Andrei Volokitin, Ukraine) और भारत के जीएम कार्तिक वेंकटरामन के साथ समान अंक हासिल किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर (Superior Tiebreak) के आधार पर खिताब अपने नाम किया।

  • 9

    ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना’ तमिलनाडु राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है|

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ ने ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना (Annapoorani Super Six Scheme)’ की घोषणा की है। यह राज्य की एक प्रमुख कल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य पात्र परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर उपलब्ध कराकर उनके घरेलू खर्च को कम करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर वर्ष 6 मुफ्त LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के शुरुआती चरण में प्रत्येक परिवार को 3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके बाद सिलेंडर की कीमत की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे (Direct Benefit Transfer) जमा की जाएगी। अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना को पोंगल त्योहार के बाद जनवरी 2027 में शुरू किए जाने की उम्मीद है। राज्य सरकार इस योजना के लिए हर वर्ष लगभग ₹4,000 करोड़ का प्रावधान (allocated) करेगी।

  • 10

    ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज मिचेल स्टार्क बन गए हैं|

    ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc, Australia) ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship–WTC) के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 234 विकेट हासिल किए हैं। स्टार्क ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ मैके (Mackay) में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान हासिल की, जहां उन्होंने 10 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पैट कमिंस (Pat Cummins) और नाथन लियोन (Nathan Lyon) को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 228-228 विकेट हैं। स्टार्क को इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player of the Series)’ चुना गया। वह WTC 2025-27 चक्र में भी 58 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top