25 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

25 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

25 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में पहले रोगी सुरक्षा अधिकार घोषणापत्र का विमोचन किसने किया है? विश्व स्वास्थ्य संगठन
  2. हाल ही में किस राज्य के ओरागुट्टा में तीन नए पुरातात्विक स्थल खोजे गए हैं? तेलंगाना
  3. हाल ही में भारतीय तटरक्षक और रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक के बीच 5वीं वार्षिक उच्च-स्तरीय बैठक कहाँ आयोजित की गई? नई दिल्ली
  4. हाल ही में किस राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ‘वोटर्स-इन-क्यू’ ऐप लॉन्च की है?हरियाणा
  5. हाल ही में तीरंदाजी विश्‍व कप 2024 कहाँ शुरू हुआ है? चीन
  6. हाल ही में चर्चा में रही, गेपांग गाथ हिमनद झील कहाँ स्थित है? हिमाचल प्रदेश
  7. हाल ही में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने डिफेंस इनोवेशन के लिए किस देश के स्टारबर्स्ट एयरोस्पेस के साथ समझौता किया है? फ्रांस
  8. हाल ही में ‘वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर 2024’ अवॉर्ड किसे मिला है? मोहम्मद सलीम
  9. हाल ही में पहला अंतरराष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन कहाँ हुआ? नेपाल
  10. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किसे संवैधानिक अधिकार घोषित किया है? बाल देखभाल अवकाश
  • 1

    पहले रोगी सुरक्षा अधिकार घोषणापत्र का विमोचन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया है|

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मरीज़ों की सुरक्षा पर आयोजित वैश्विक मंत्रिस्तरीय शिखर सम्मेलन में पहला रोगी सुरक्षा अधिकार घोषणापत्र का विमोचन किया। सुरक्षा के संदर्भ में मरीज़ों के अधिकारों को रेखांकित करने वाला यह पहला घोषणापत्र है।

    उद्देश्य - इससे मरीज़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक कानून, नीतियाँ और दिशा-निर्देश तैयार करने में सरकारों व अस्पतालों दोनों को मदद मिलेगी।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (World health Organization -WHO)

    मुख्यालय - जेनेवा

    स्थापना - 7 अप्रैल 1948

    7 अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है

    उपमहानिदेशक पद पर नियुक्त पहली भारतीय - सौम्या स्वामीनाथन

    सदस्य देश - 193 (अमेरिका ने सदस्यता त्याग दी 1 January 2021 से)

  • 2

    वायु के माध्यम से प्रसारित रोगजनकों का वर्णन करने के लिए एक मानकीकृत शब्द 'संक्रामक श्वसन कण' (IRP) विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पेश किया है|

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वायु के माध्यम से प्रसारित रोगजनकों का वर्णन करने के लिये एक मानकीकृत शब्द 'संक्रामक श्वसन कण' (IRP) पेश किया है। इस कदम का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में शब्दावली को एकीकृत करना, वैज्ञानिक एवं नीति मार्गदर्शन को बढ़ावा देना और साथ ही कोविड-19, इन्फ्लूएंज़ा, खसरा, मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS), सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS) तथा तपेदिक (TB) जैसे श्वसन संक्रमणों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ाना है।

  • 3

    तेलंगाना के ओरागुट्टा में तीन नए पुरातात्विक स्थल खोजे गए हैं|

    तेलंगाना के ओरागुट्टा में पुरातत्वविदों ने एक अद्वितीय लौह युग के महापाषाण स्थल की खोज की है| इस साइट की खोज हैदराबाद विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफ़ेसर केपी राव ने की है|

    पुरातात्विक स्थलों के नाम -

    ओरागुट्टा में एक अद्वितीय लौह युग मेगालिथिक साइट

    दमराटोगु में दो रॉक कला स्थल

    घने जंगलों में 200 से अधिक मेगालिथिक स्मारक

    राजधानी- हैदराबाद

    राज्यपाल- सी.पी.राधाकृष्णन

    मुख्यमंत्री- अनुमुला रेवंत रेड्डी

  • 4

    सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने सशस्त्र बलों के लिए जैव चिकित्सा अनुसंधान शुरू करने के उद्देश्य से भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ साझेदारी की है|

    सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने सहयोगात्मक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। उद्देश्य - जैव चिकित्सा अनुसंधान और शैक्षणिक क्षेत्र में सहकारी एवं सहयोगी गतिविधियां संचालित करना है, जिससे देश तथा सशस्त्र बलों के लिए प्रासंगिक बहु-विषयक वैज्ञानिक, तकनीकी व शैक्षिक समस्याओं के समाधान प्राप्त होंगे| सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने अधिकतम ऊंचाई वाले इलाकों, युद्ध संबंधी क्षति/घायल होने के बाद उत्पन्न तनाव विकार, आकाश में चिकित्सा, संक्रामक रोगों तथा सशस्त्र बल कर्मियों के समक्ष आने वाले अन्य स्वास्थ्य मुद्दों का हल ढूंढने के उद्देश्य से स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए साझेदारी की है।

  • 5

    भारतीय तटरक्षक और रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक के बीच 5वीं वार्षिक उच्च-स्तरीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई|

    भारतीय और रॉयल ओमान पुलिस तटरक्षकों के बीच 5वीं वार्षिक उच्चस्तरीय बैठक नई दिल्ली में हुई, जहां दोनों देशों के तटरक्षकों ने समुद्री सीमा से परे होने वाली अवैध गतिविधियों से निपटने के सहयोगात्मक प्रयासों और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया|

  • 6

    विश्व ऊर्जा कांग्रेस-2024 नीदरलैंड में आयोजित की जा रही है|

    भारत 22 अप्रैल, 2024 से 25 अप्रैल, 2024 तक नीदरलैंड के रॉटरडैम में आयोजित होने वाली 26वीं विश्व ऊर्जा कांग्रेस में अपनी अभिनव प्रौद्योगिकियों और विद्युत उत्पादन संबंधी कार्यप्रणालियों का प्रदर्शन कर रहा है।  भारतीय मंडप का उद्देश्य - वैश्विक मंच पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के साथ अभिनव प्रौद्योगिकियों और विद्युत उत्पादन संबंधी कार्यप्रणालियों को प्रदर्शित करने का केंद्र बनना है।

    राजधानी- ऐम्स्टर्डैम

    मुद्रा -यूरो (EUR)

    यूएस डॉलर

     

  • 7

    चर्चा में रहा, बहु-प्रवेश शेंजेन वीजा यूरोपीय संघ से सम्बंधित है|

    यूरोपीय संघ ने वीजा को लेकर नए नियम अपनाए हैं, जिससे भारत से बार-बार यात्रा करने वाले लोग लंबी वैधता के साथ बहु-प्रवेश शेंजेन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस फैसले से यूरोप के 29 देशों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। नए नियमों के अनुसार, यदि किसी भारतीय नागरिक ने पिछले तीन वर्षों के भीतर कानूनी रूप से दो वीजा का उपयोग किया है, तो वे दो साल के लिए वैध दीर्घकालिक, बहु-प्रवेश शेंगेन वीजा के लिए पात्र होंगे।

  • 8

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का कुलपति नईमा खातून को नियुक्त किया गया है|

    केंद्र सरकार ने नईमा खातून को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का कुलपति नियुक्त किया है, जिससे वह 100 से अधिक वर्षों में शीर्ष पद संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं।

  • 9

    गोवा, दमन और दीव के पुर्तगाली-नागरिकता प्राप्त निवासियों को निरस्तीकरण के आदेश जारी होंगे|

    विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट अधिकारियों को गोवा के साथ-साथ दमन और दीव के उन व्यक्तियों के लिए निरस्तीकरण आदेश जारी करने का निर्देश दिया है, जिनके भारतीय पासपोर्ट को पुर्तगाली नागरिकता प्राप्त करने के बाद रद्द कर दिए गए थे। निर्णय से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो पिछली पासपोर्ट आवश्यकताओं के कारण भारत की विदेशी नागरिकता (ओसीआई) के लिए आवेदन करने के लिए आयोग्य हो गए थे।

  • 10

    हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ‘वोटर्स-इन-क्यू’ ऐप लॉन्च की है|

    उद्देश्य -  मतदाता घर बैठे ही मतदान केंद्रों पर कतार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और भीड़ कम होने पर मतदान करने जा सकते हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी - अनुराग अग्रवाल

    राजधानी- चंडीगढ़

    राज्यपाल- बण्डारू दत्तारेय

    मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *