24 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (24 September 2025)

 

  1. हाल ही में बुद्ध के पवित्र अवशेष पहली बार किस देश में प्रदर्शनी के लिए जाएंगे? रूस
  2. हाल ही में “ब्राज़ील-भारत कृषिटेक क्रॉस-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम (मैत्री)” का कौन सा संस्करण शुरू किया गया है? दूसरा
  3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2025 कब मनाया गया है? 23 सितंबर
  4. हाल ही में 2025 अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स फार्मूला 1 किसने जीता है? मैक्स वेरस्टैपेन
  5. हाल ही में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन कहाँ किया गया है? पटना
  6. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने किस राज्य में शहरी क्षेत्र विकास परियोजना के लिए 125 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए? असम
  7. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? मोरक्को
  8. हाल ही में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया है? रानी मुखर्जी
  9. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन कहाँ किया है? मुंबई 
  10. हाल ही में भारतीय सेना ने अमोघ फ्यूरीनामक एक प्रमुख एकीकृत अग्नि अभ्यास का आयोजन कहाँ किया है? राजस्थान

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

  • 1

    बुद्ध के पवित्र अवशेष पहली बार रूस में प्रदर्शनी के लिए जाएंगे|

    भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली (National Museum, New Delhi) में रखे बुद्ध के पवित्र अवशेष (Buddha’s Holy Relics) पहली बार रूस के काल्मिकिया गणराज्य (Kalmykia Republic, Russia) में प्रदर्शनी के लिए जाएंगे| यह आयोजन तीसरे अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मंच (3rd International Buddhist Forum) के तहत एलीस्ता (Elista), काल्मिकिया की राजधानी में 24-28 सितंबर 2025 को होगा| इसका आयोजन भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (International Buddhist Confederation (IBC), राष्ट्रीय संग्रहालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (National Museum, Indira Gandhi National Centre for the Arts (IGNCA) के सहयोग से किया जा रहा है|

  • 2

    “ब्राज़ील-भारत कृषिटेक क्रॉस-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम (मैत्री)” का दूसरा संस्करण शुरू किया गया है|

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (Indian Council of Agricultural Research (ICAR) ने “मैत्री 2.0 (Maitri 2.0)” नामक ब्राज़ील-भारत कृषिटेक क्रॉस-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम (Brazil-India Cross-Incubation Programme in Agritech) का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में लॉन्च किया है| यह कार्यक्रम दोनों देशों के इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स के लिए एक साझा प्लेटफार्म है|  उद्देश्य (Objective): सतत कृषि, वैल्यू-चेन विकास (value-chain development), और नवाचार की तकनीकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना|

  • 3

    अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2025 23 सितंबर को मनाया गया है|

    अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) हर वर्ष 23 सितंबर को मनाया जाता है|अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2025 की थीम: "बिना सांकेतिक भाषा अधिकारों के कोई मानवाधिकार नहीं (No Human Rights Without Sign Language Rights)"| उद्देश्य(Objective): बधिर समुदाय (deaf community) के लिए सांकेतिक भाषाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना | संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की शुरुआत 2018 में की थी| 23 सितंबर, 1951 को विश्व बधिर संघ (World Federation of the Deaf (WFD) की स्थापना हुई थी| इस अवसर पर भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (Indian Sign Language Research and Training Centre (ISLRTC) ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया| केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री (Union Minister for Social Justice and Empowerment) डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आठवीं राष्ट्रीय भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता, 2025 (देश भर के स्कूलों की भागीदारी के साथ 13 श्रेणियों में आयोजित) (8th National Indian Sign Language Competition, 2025) के विजेताओं को सम्मानित किया|

  • 4

    चर्चित "रागासा" सुपर टाइफून है|

    इस साल का पहला बड़ा तूफ़ान, सुपर टाइफून रागासा (Super Typhoon Ragasa), फिलीपींस (Philippines) में तबाही मचा चुका है और अब चीन और ताइवान (China and Taiwan) की ओर बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने, स्कूलों को बंद करने और उड़ानों को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है| इसकी हवाएँ 215-270 किमी/घंटा तक पहुँच रही हैं और यह केटेगरी-5 (Category-5)-समान तीव्रता का तूफान है|

  • 5

    2025 अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स फार्मूला 1 मैक्स वेरस्टैपेन ने जीता है|

    नीदरलैंड के रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन (Red Bull's Max Verstappen of the Netherlands) ने एफ1 अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स 2025 (F1 Azerbaijan Grand Prix 2025) जीता है| यह उनकी इस सीज़न की चौथी जीत है| दूसरा स्थान: मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल (George Russell of Mercedes)| तीसरा स्थान: विलियम्स के कार्लोस सैंज (Carlos Sainz of Williams)|

  • 6

    डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन पटना में किया गया है|

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी (Dr. A.P.J. Abdul Kalam Science City) का उद्घाटन किया| इसे 889 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है| यह साइंस सिटी 21 एकड़ भूमि पर फैली हुई है और इसमें पांच विज्ञान-आधारित गैलरियाँ, 269 आकर्षक प्रदर्श, 4D थिएटर, और छात्रों के लिए डोरमेट्री जैसी सुविधाएँ हैं| इस परियोजना का शिलान्यास 1 मार्च 2019 को किया गया था|

  • 7

    एशियाई विकास बैंक (ADB) ने असम राज्य में शहरी क्षेत्र विकास परियोजना के लिए 125 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए|

    भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank (ADB) ने असम राज्य में शहरी सेवाओं और जलवायु लचीलापन (climate resilience) को मजबूत करने हेतु $125 मिलियन ऋण समझौता किया है| लक्ष्य: छह ज़िला मुख्यालयों तथा गुवाहाटी में नागरिक सुविधाएँ जैसे कि लगातार मीटर से पानी आपूर्ति, त्वरित जल निकासी प्रणाली, आधुनिक ड्रेनेज और ऑर्बन गवर्नेंस सुधार शामिल करना| इस निवेश में बारपेटा, बोंगाईगाँव, धुबरी, ग्वालपाड़ा, गोलाघाट और नलबाड़ी जिला मुख्यालयों में प्रतिदिन 72 मिलियन लीटर की संयुक्त क्षमता वाले छह जल उपचार संयंत्रों और 800 किलोमीटर लंबी वितरण पाइपलाइनों का निर्माण शामिल है| इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी के सहयोग से असम राज्य शहरी विकास संस्थान (Assam State Institute for Urban Development) की स्थापना भी शामिल है|

  • 8

    भारत ने मोरक्को के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

    भारतीय नौसेना के प्रमुख, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, ने 22 से 25 सितंबर 2025 तक श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर है| इस यात्रा के दौरान, वह कोलंबो में आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 (Galle Dialogue 2025) में भाग लेंगे| इस संवाद का विषय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 और 23 सितंबर तक मोरक्को (Morocco) की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए है| यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस उत्तरी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है|इस दौरान उन्होनें और मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देलतीफ लोदी (Morocco’s Defence Minister Mr. Abdeltif Loudiyi) ने राबात में रक्षा सहयोग (Defence Cooperation) बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है| उद्देश्य (Objective): रक्षा उद्योग, सामूहिक अभ्यास, सैन्य प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना| इसके अलावा उन्होनें मोरक्को की राजधानी रबात स्थित भारतीय दूतावास में नई रक्षा विंग (New Defence Wing) खोलने की घोषणा की है|

  • 9

    71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड रानी मुखर्जी को प्रदान किया गया है|

    हाल ही में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (71st National Film Awards) प्रदान किये है| दादा साहब फाल्के पुरस्कार: मोहनलाल , सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल (हिंदी), मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल) , सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे) , सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: निर्देशक सुदीप्तो सेन, द केरल स्टोरी (हिंदी) ,सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक (Best Male Playback Singer): पीवीएनएस रोहित-बाल (प्रेमिस्टुन्ना), सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: शिल्पा राव- जवान (चलिया), सर्वश्रेष्ठ फिल्म (एनिमेशन, दृश्य प्रभाव, गेमिंग और कॉमिक Animation, Visual Effects, Gaming & Comic): हनु-मान (तेलुगु), सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री ,सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म (Best Non-Feature Film): फ्लावरिंग मैन (हिंदी), सौम्यजीत घोष दस्तीदार द्वारा निर्देशित ,सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: मराठी फिल्म "नाल 2", संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म (Best Popular Film Providing Wholesome Entertainment): रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (हिंदी),राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सैम बहादुर|

  • 10

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन मुंबई में किया है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (Mumbai International Cruise Terminal MICT) का उद्घाटन किया है| यह भारत का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है, जिसे लगभग ₹556 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है| यह 4.15 लाख वर्ग फुट में फैला यह टर्मिनल सालाना पाँच जहाजों और दस लाख यात्रियों की सुविधा प्रदान कर सकता है| इसमें 72 चेक-इन एवं इमिग्रेशन काउंटर, 22 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर और 300 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top