24 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (24 November 2025)

 

  1. हाल ही में माहित संधू ने समर डेफलिंपिक्स 2025 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  2. हाल ही में SRFI इंडियन ओपन 2025 में महिला एकल खिताब किसने जीता है? अनाहत सिंह
  3. हाल ही में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी दिवस कब मनाया जाएगा? 24 नवंबर 
  4. हाल ही में 74वें मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब किसने जीता है? फातिमा बोश 
  5. हाल ही में भारत ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 में कुल कितने पदक जीते हैं? 20 
  6. हाल ही में भारत का पहला टेस्ला सेंटर कहाँ खोला जाएगा? गुरुग्राम 
  7. हाल ही में ट्रेड इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स (TIA) पोर्टल किसने लॉन्च किया है? पीयूष गोयल 
  8. हाल ही में किस राज्य की जरी पोशाक और बिगुल को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला है? उत्तर प्रदेश 
  9. हाल ही में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने हैं? लैरी पेज 
  10. हाल ही में ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप किसने जीता है? भारत

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

  • 1

    माहित संधू ने समर डेफलिंपिक्स 2025 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स में स्वर्ण पदक जीता है|

    हाल ही में माहित संधू ने टोक्यो (Tokyo) में आयोजित किये जा रहे 25वें समर डेफलिंपिक्स (25th Summer Deaflympics) 2025 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स (women’s 50m Rifle 3 Positions) में स्वर्ण पदक जीता है|

  • 2

    SRFI इंडियन ओपन 2025 में महिला एकल खिताब अनाहत सिंह ने जीता है|

    हाल ही में भारत की नंबर 1 महिला स्क्वैश खिलाड़ी, अनाहत सिंह ने जोशना चिनप्पा को हराकर इंदौर में आयोजित  SRFI इंडियन ओपन 2025 PSA चैलेंजर (SRFI Indian Open 2025 PSA Challenger) में महिला एकल खिताब जीता है| यह अनाहत सिंह  का 13 वां PSA खिताब है| मिस्र के मोहम्मद ज़कारिया (Egypt's Mohamad Zakaria) ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता है|

  • 3

    गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी दिवस 24 नवंबर को मनाया जाएगा|

    नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी (350th Martyrdom Year of Sri Guru Tegh Bahadur Ji) दिवस 24 नवंबर, 2025 को मनाया जाएगा| इस उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन आनंदपुर साहिब (Sri Anandpur Sahib) में 23 से 25 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है| यह कार्यक्रम पंजाब सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC (Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee) द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है| आनंदपुर साहिब शहर की स्थापना गुरु तेग बहादुर जी ने 1665 में की थी|

  • 4

    74वें मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब फातिमा बोश ने जीता है|

    मिस मेक्सिको फातिमा बोश (Miss Mexico Fatima Bosch) ने थाईलैंड में आयोजित 74वें मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब (74th Miss Universe 2025 title) जीता है| दूसरा रनर-अप: मिस वेनेजुएला (स्टेफनी अबासली) (Miss Venezuela (Stephany Abasali)) , तीसरा रनर-अप : मिस फिलिपींस (मा अह्तिसा मनालो) (Miss Philippines (Ma Ahtisa Manalo)) , चौथा रनर-अप : मिस कोटे डी’आईवोयर (ओलिविया यासे) (Miss Côte d’Ivoire (Olivia Yace)) , इसी बीच, मनीका विश्वकर्मा, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन टॉप 12 सूची में जगह बनाने में असफल रहने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गई| भारत ने आखिरी बार मिस यूनिवर्स का ताज 2021 में हरनाज़ संधू द्वारा जीता था|  इसे पहली बार सुष्मिता सेन ने 1994 में जीता था, इसके बाद लारा दत्ता ने 2000 में यह खिताब जीता था|

  • 5

    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब लक्ष्य सेन ने जीता है|

    लक्ष्य सेन ने जापान के यूशी तानाका (Yushi Tanaka of Japan) को हराकर सिडनी में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट (Australian Open 2025 badminton tournament) का पुरुष एकल खिताब (men's singles title) जीता है. यह उनका इस साल का पहला खिताब है|

  • 6

    भारत ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 में कुल 20 पदक जीते हैं|

    हाल ही में भारत ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 (World Boxing Cup Final 2025) में कुल 20 पदक जीते हैं- 9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक| भारतीय पदक विजेता: स्वर्ण पदक (Gold Medal), महिला वर्ग: मिनाक्षी हुड्डा – 48 किग्रा ,  निकहत जरीन – 51 किग्रा , प्रीति पवार – 54 किग्रा , जैस्मिन लैम्बोरिया – 57 किग्रा , अरुंधति चौधरी – 70 किग्रा , नूपुर श्योराण – 80+ किग्रा , प्रवीन – 60 किग्रा | पुरुष वर्ग:  सचिन सिवाच – 60 किग्रा , हितेश गुलिया – 70 किग्रा , रजत पदक (Silver Medal)- महिला वर्ग: पूजा रानी – 80 किग्रा , पुरुष वर्ग: जदुमणि सिंह – 50 किग्रा , पवन बर्तवाल – 55 किग्रा , अभिनाश जामवाल – 65 किग्रा , अंकुश पंघल – 80 किग्रा , नरेंद्र बेरवाल – 90+ किग्रा , कांस्य पदक (Bronze Medal)- महिला वर्ग: नीरज फोगाट – 65 किग्रा , सावित्री बूरा – 75 किग्रा , पुरुष वर्ग: सुमित कुंडू – 75 किग्रा , जुगनू – 85 किग्रा , नवीन – 90 किग्रा|

  • 7

    भारतीय डाक ने पहला जेन-जी (Gen Z) थीम आधारित डाकघर आईआईटी दिल्ली में शुरू किया है|

    भारतीय डाक ने हाल ही में आईआईटी दिल्ली में नए सिरे से तैयार देश का पहला जेन-जी थीम आधारित डाकघर (Gen Z-themed post office) शुरू किया है| यह परिवर्तन राष्ट्रीय पहल का हिस्सा है, जिसमें 15 दिसंबर 2025 तक शैक्षिक कैंपसों में स्थित 46 मौजूदा डाक घरों का नवीनीकरण (renovate) शामिल है| इस स्थान में आधुनिक सौंदर्यशास्त्र, वाई-फाई-सक्षम क्षेत्र, आईआईटी फाइन आर्ट्स सोसाइटी (IIT Fine Arts Society) द्वारा क्रिएटिव ग्रैफिटी और आर्टवर्क, और स्मार्ट सेवा टचपॉइंट्स शामिल हैं, जिनमें क्यूआर आधारित पार्सल बुकिंग और छात्रों के लिए स्पीड पोस्ट छूट शामिल हैं|

  • 8

    भारत का पहला टेस्ला सेंटर गुरुग्राम में खोला जाएगा|

    टेस्ला भारत का पहला टेस्ला सेंटर (Tesla Centre) 26 नवंबर को गुरुग्राम के ऑर्किड बिजनेस पार्क में खोलेगा| टेस्ला ने इस साल ऑफिशियली भारत में एंट्री की, जिससे यह देश उसका 50वां ग्लोबल मार्केट बन गया| कंपनी ने दो इंपोर्टेड मॉडल Y वेरिएंट पेश किए, जिनकी कीमत 59.89 लाख रुपये और 67.89 लाख रुपये है, दोनों शंघाई प्लांट से शिप किए गए और इन पर 70% इंपोर्ट ड्यूटी लगती है, जिससे ये US के मुकाबले लगभग 30% महंगे हो गए हैं|

  • 9

    ट्रेड इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स (TIA) पोर्टल पीयूष गोयल ने लॉन्च किया है|

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री (Union Minister of Commerce and Industry) पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में ट्रेड इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स (Trade Intelligence and Analytics (TIA) Portal) पोर्टल लॉन्च किया है| यह एक लागत-कुशल, ओपन-सोर्स समाधान (open-source solution) है जो पहुंच, स्केलेबिलिटी और उपयोगकर्ता-केंद्रित डिज़ाइन को प्राथमिकता देता है| यह पोर्टल 28 से अधिक डैशबोर्ड पर 270 से अधिक इंटरैक्टिव विज़ुअलाइजेशन प्रदान करता है| यह वाणिज्य विभाग द्वारा विकसित किया गया है|

  • 10

    उत्तर प्रदेश की जरी पोशाक और बिगुल को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला है|

    हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) के  पारंपरिक वस्त्र पोशाक मथुरा ज़री पोशाक (Mathura zari dress) और मेरठ बिगुल (bugle) को भौगोलिक संकेत (Geographical Indication (GI) tag) टैग मिला है| उत्तर प्रदेश के पास अब कुल 79 GI टैग वाले उत्पाद के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है, जिसके पास 69 उत्पाद हैं| मेरठ बिगुल एक पीतल का वायु वाद्य यंत्र है जिसका उपयोग सैन्य अभ्यास, परेड और समारोहों में किया जाता है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top