24 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (24 June 2026)

 

  1. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है? ब्रिटेन
  2. हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया है? वैभव सूर्यवंशी
  3. विश्वास विदु सपकाल को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है? स्लोवाकिया
  4. हाल ही में किस कंपनी को भारत का 28वां नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) का दर्जा दिया गया है? चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL)
  5. एफआईएच वूमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब किसने जीता है? भारत
  6. हाल ही में विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2026 कब मनाया गया है? 21 जून
  7. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? जॉर्ज कुरियन
  8. हाल ही में अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के लिए कितनी राशि का सपोर्ट पैकेज घोषित किया है? 230 मिलियन डॉलर
  9. हाल ही में किस जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्कोच पुरस्कार जीता है? पुंछ
  10. UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में कौन-सा देश दुनिया का सबसे बड़ा जहाज पुनर्चक्रण देश बना है? भारत

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

  • 1

    हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है|

    ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने अपने पद से इस्तीफा (Resignation) देने की घोषणा की है। हालांकि, नए प्रधानमंत्री के चुने जाने तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री (Caretaker Prime Minister) के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।उन के नेतृत्व में लेबर पार्टी (Labour Party) ने जुलाई 2024 के आम चुनाव (General Election) में शानदार जीत दर्ज की थी और 14 वर्षों बाद सत्ता में वापसी की थी| उनके इस्तीफे की तात्कालिक वजह हाल ही में हुए एक विशेष चुनाव (By-election) में एंडी बर्नहैम (Andy Burnham) की जीत को माना जा रहा है। इस परिणाम के बाद ब्रिटेन की राजनीति में नए नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

  • 2

    हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने बनाया है|

    भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारत ए (India A) और श्रीलंका ए (Sri Lanka A) के बीच खेले गए ट्राई सीरीज (Tri-Series) के फाइनल में 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट (List A Cricket) का नया विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाया| उन्होनें केवल 11 गेंदों में अर्धशतक (Half-Century) पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया|

  • 3

    विश्वास विदु सपकाल को स्लोवाकिया में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है|

    IFS अधिकारी विश्वास विदु सापकाल को स्लोवाकिया में भारत का नया राजदूत (Ambassador of India to Slovakia) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में पेरू (Peru) में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं| उन्होंने फिजी , सेंट पीटर्सबर्ग , मॉस्को , शिकागो , येरेवन और काहिरा में राजनयिक सेवाएँ दी हैं|

  • 4

    हाल ही में चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को भारत का 28वां नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) का दर्जा दिया गया है|

    सरकारी स्वामित्व वाली (State-owned) कंपनी, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Chennai Petroleum Corporation Limited - CPCL) को, केंद्रीय वित्त मंत्री की मंजूरी के बाद, भारत का 28वां नवरत्न (Navratna) सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (Public Sector Enterprise) का दर्जा प्राप्त हुआ है| CPCL, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन कार्य करती है और पेट्रोलियम क्षेत्र (Petroleum Sector) में एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है|

  • 5

    एशियन डबल्स स्क्वॉश चैंपियनशिप 2026 में पुरुष युगल खिताब अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने जीता है|

    भारत के अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप (Asian Doubles Squash Championship) 2026 के पुरुष युगल (Men’s Doubles) फाइनल में पाकिस्तान के नासिर इकबाल और नूर जमान को हराकर यह खिताब जीता है| इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने लगातार दूसरी बार चैंपियनशिप जीती। साथ ही, उन्होंने एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप के अब तक हुए तीनों संस्करणों (Editions) में स्वर्ण पदक जीतकर अपना रिकॉर्ड कायम रखा।
    महिला युगल (Women’s Doubles) वर्ग में मलेशिया (Malaysia) की ऐना अमानी (Ainaa Amani) और यी शिन यिंग (Yee Xin Ying) की जोड़ी ने खिताब जीता। स्क्वैश (Squash) को पहली बार लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 (Los Angeles Olympics 2028) में शामिल किया गया है।

  • 6

    हाल ही में विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2026 21 जून को मनाया गया है|

    विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस (World Hydrography Day) हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है| उद्देश्य: हाइड्रोग्राफी के महत्व तथा समुद्री सुरक्षा (Maritime Safety), पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) और महासागरों के सतत प्रबंधन (Sustainable Ocean Management) में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना| यह दिवस अंतरराष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (International Hydrographic Organization - IHO) के कार्यों को भी सम्मानित करता है| इस दिवस को वर्ष 2005 में IHO द्वारा अपनाया गया था और बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly - UNGA) ने इसका स्वागत किया। 21 जून की तिथि IHO की स्थापना की वर्षगांठ को दर्शाती है। विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2026 की थीम — “महासागरीय आंकड़ों को साझा करने के तरीके में बदलाव (Transforming how ocean data is shared)"| हाइड्रोग्राफी, समुद्र, नदियों और जल क्षेत्रों का वैज्ञानिक अध्ययन, समुद्री नक्शे (Nautical Charts) तैयार करने, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही, समुद्री संसाधनों के प्रबंधन और समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

  • 7

    हाल ही में जॉर्ज कुरियन केंद्रीय मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है|

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (Ministry of Minority Affairs) और मत्स्य पालन मंत्रालय (Ministry of Fisheries) में राज्य मंत्री (Minister of State - MoS) पद से इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने यह इस्तीफा राज्यसभा (Rajya Sabha) में अपने छह वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति के बाद दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। यह इस्तीफा भारतीय संविधान (Constitution of India) के अनुच्छेद 75(2) (Article 75(2)) के तहत स्वीकार किया गया, जिसके अनुसार मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत (Pleasure of the President) पद पर बने रहते हैं।

  • 8

    हाल ही में अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के लिए 230 मिलियन डॉलर राशि का सपोर्ट पैकेज घोषित किया है|

    संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America - USA) ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर (Ultra-Light Howitzer) तोपों के रखरखाव (Sustainment) के लिए 230 मिलियन अमेरिकी डॉलर (US$ 230 Million) के प्रस्तावित पैकेज (Proposed Package) की घोषणा की है। इस पैकेज में स्पेयर पार्ट्स (Spare Parts), मरम्मत, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता (Technical Assistance) और लॉजिस्टिक सहायता (Logistics Support) शामिल हैं।

  • 9

    हाल ही में पुंछ जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्कोच पुरस्कार जीता है|

    जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य (Excellence in Healthcare Services) के लिए प्रतिष्ठित स्कोच पुरस्कार (SKOCH Award) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया गया।
    पुंछ जिले को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana - AB PMJAY) SEHAT Scheme के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह सम्मान मिला। पुंछ जम्मू-कश्मीर का एकमात्र जिला और देश के चुनिंदा जिलों में शामिल रहा, जिसे इस राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त हुई। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के आवास एवं शहरी विकास विभाग (Housing & Urban Development Department - H&UDD) को डिजिटल गवर्नेंस (Digital Governance) के क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर के आवास और शहरी विकास विभाग (H&UDD) को डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित SKOCH राष्ट्रीय पुरस्कार – स्वर्ण पुरस्कार और रजत पुरस्कार – मिले। (SKOCH National Awards – Gold Award and Silver Award) – प्राप्त हुए। ये पुरस्कार विभाग की नागरिक-केंद्रित (Citizen-Centric) और नवाचार आधारित (Innovative) डिजिटल परियोजनाओं के लिए दिए गए। इनमें प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं|

  • 10

    UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में भारत दुनिया का सबसे बड़ा जहाज पुनर्चक्रण देश बना है|

    भारत वर्ष 2025 में वैश्विक जहाज पुनर्चक्रण (Global Ship Recycling) बाजार में 35.4% हिस्सेदारी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा जहाज पुनर्चक्रण देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (United Nations Conference on Trade and Development - UNCTAD) तथा सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, भारत की वैश्विक जहाज पुनर्चक्रण में हिस्सेदारी 2024 के 30.1% से बढ़कर 2025 में 35.4% हो गई। इसी दौरान पुनर्चक्रित (Recycled) जहाजों की कुल क्षमता (Tonnage) लगभग 60% बढ़कर 1.86 मिलियन ग्रॉस टन (Gross Tons - GT) से 2.99 मिलियन ग्रॉस टन हो गई।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top