24 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 24 February 2026)

 

  1. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) एक्सेस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? ब्राजील
  2. हाल ही में राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय प्रांगण में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा की जगह किसकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी? सी. राजगोपालाचारी
  3. हाल ही में ‘वृंदावनी वस्त्र’ प्रदर्शनी के लिए सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना की आधारशिला कहाँ रखी गई है? गुवाहाटी 
  4. हाल ही में दिल्ली टेनिस ओपन 2026 का पुरुष युगल खिताब किसने जीता है? सिद्धांत बंथिया और अलेक्जेंडर डोंस्की 
  5. हाल ही में ATP 500 रियो ओपन का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है? टॉमस मार्टिन एचेवेरी 
  6. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग डिविजन का कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया है? आशा शर्मा 
  7. हाल ही में टेक महिंद्रा ने किसके साथ मिलकर एक हिंदी-फर्स्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) लॉन्च किया है? एनवीडिया
  8. हाल ही में रॉब जेटन किस देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं? नीदरलैंड
  9. हाल ही में किस फिल्म ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म के लिए 2026 BAFTA अवॉर्ड जीता है? बूंग
  10. हाल ही में सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी, कोलकाता ने सातवें दीक्षांत समारोह में किसे मानद डी.लिट से सम्मानित किया है? शशि थरूर 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में भारत ने ब्राजील के साथ पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) एक्सेस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी (National Institute of Industrial Property (INPI), Brazil), ब्राजील तथा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research (CSIR), भारत ने पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (Traditional Knowledge Digital Library (TKDL) तक पहुंच को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है| यह भारतीय पारंपरिक ज्ञान का अपनी तरह का पहला प्रायर-आर्ट डेटाबेस (prior-art database) है| इस सहयोग के माध्यम से, ब्राजील के पेटेंट कार्यालय को पेटेंट परीक्षा और अनुदान प्रक्रियाओं के दौरान उपयोग के लिए TKDL डेटाबेस तक पहुंच प्राप्त होगी| इसी के साथ TKDL तक पहुंच वाले दुनिया भर में पेटेंट कार्यालयों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है|

  • 2

    हाल ही में राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय प्रांगण में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा की जगह सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी|

    राजाजी उत्सव (Rajaji Utsav) का आयोजन 23 फरवरी, 2026 को राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा| इस कार्यक्रम में स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल (Indian Governor-General of independent India) सी. राजगोपालाचारी की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा| यह प्रतिमा राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय प्रांगण में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस (British architect Edwin Lutyens) की प्रतिमा की जगह स्थापित की जाएगी| इसी दौरान 24 फरवरी से 1 मार्च तक सी. राजगोपालाचारी पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी|

  • 3

    हाल ही में ‘वृंदावनी वस्त्र’ प्रदर्शनी के लिए सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना की आधारशिला गुवाहाटी में रखी गई है|

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के खानपारा में ‘वृंदावनी वस्त्र’ प्रदर्शनी (Exhibiting ‘Vrindavani Vastra’) के लिए सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना (Cultural Museum Project) की आधारशिला रखी है| वृंदावनी वस्त्र 16वीं सदी की एक बुनी हुई कपड़ा कला है, जिसे पारंपरिक रूप से वैष्णवी संत और विद्वान श्रीमंत शंकरदेव (Vaishnavite saint-scholar Srimanta Sankardeva) से जोड़ा जाता है| यह वस्त्र भगवान कृष्ण के जीवन के दृश्य चित्रित करता है और इसे असमिया ताना-बाना और भक्ति कला की उत्कृष्ट कृति माना जाता है|

  • 4

    हाल ही में दिल्ली टेनिस ओपन 2026 का पुरुष युगल खिताब सिद्धांत बंथिया और अलेक्जेंडर डोंस्की ने जीता है|

    टेनिस में, भारत के सिद्धांत बंथिया और बुल्गारिया के अलेक्जेंडर डोंस्की (Bulgaria’s Alexander Donski) की जोड़ी ने दिल्ली ओपन 2026 (Delhi Open 2026) का पुरुष युगल (men doubles) खिताब जीता है| यह तीसरी बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने दिल्ली ओपन डबल्स ट्रॉफी जीती है| इस से पहले, साकेत मायनेनी और सनम सिंह ने 2015 में, और युकी भांबरी और महेश भूपति ने 2016 में यह खिताब जीता था| सोमदेव देववर्मन पुरुष एकल खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने 2014 और 2015 में लगातार यह खिताब जीते थे| ग्रीस के स्टेफानोस सकेलारिडिस (Greece’s Stefanos Sakellaridis) ने फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के ओलिवर क्रॉफर्ड (Great Britain’s Oliver Crawford) को हराकर दिल्ली ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब (Delhi Open 2026 men’s singles title) जीता है|

  • 5

    हाल ही में ATP 500 रियो ओपन का पुरुष एकल खिताब टॉमस मार्टिन एचेवेरी ने जीता है|

    अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी टॉमस मार्टिन एचेवेरी (Tomas Martin Etcheverry, Argentina) ने ब्राजील में फाइनल में चिली के एलेजांद्रो टैबिलो (Chile’s Alejandro Tabilo) को हराकर ATP 500 रियो ओपन (ATP 500 Rio Open) का पुरुष एकल खिताब जीता है| यह उनका पहला ATP खिताब है, इससे पहले वे तीन फाइनल में रनर-अप रहे थे|

  • 6

    हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग डिविजन का कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशा शर्मा को नियुक्त किया है|

    हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की आशा शर्मा को अपने गेमिंग डिविजन (Microsoft Gaming) की नई कार्यकारी उपाध्यक्ष (executive vice president) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया है| उन्होनें फिल स्पेंसर (Phil Spencer) का स्थान लिया, जो माइक्रोसॉफ्ट में 38 वर्षों के बाद सेवानिवृत्त हुए है| वह सीधे माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को रिपोर्ट करेंगी और उस विभाग का नेतृत्व करेंगी जिसमें लगभग 40 स्टूडियोज शामिल हैं, जैसे कि Xbox, बथेस्डा, एक्टिविज़न ब्लिज़ार्ड आदि|

  • 7

    हाल ही में टेक महिंद्रा ने एनवीडिया के साथ मिलकर एक हिंदी-फर्स्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) लॉन्च किया है|

    टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने एनवीडिया (NVIDIA) के साथ मिलकर प्रोजेक्ट इंडस पहल (Project Indus initiative) के तहत एक हिंदी-फर्स्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल (Hindi-first large language model (LLM) लॉन्च किया है| यह मॉडल प्राकृतिक हिंदी में एआई-आधारित शिक्षण सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है| उद्देश्य (Objective): भारत में उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाना | इस मॉडल को 8 अरब पैरामीटर्स तक स्केल किया गया है, जो मजबूत भाषा समझ और उत्पादन क्षमताएँ प्रदान करता है| यह एजेंटिक एआई (agentic AI) का समर्थन करता है, जिससे स्वायत्त एजेंट (autonomous agents) प्राकृतिक हिंदी में सहज संवाद कर सकते हैं और अधिक इंटरैक्टिव शैक्षिक अनुभव प्रदान कर सकते हैं| टेक महिंद्रा ने उत्पादन-स्तरीय स्केलेबिलिटी और प्रदर्शन सक्षम करने के लिए NVIDIA के AI स्टैक का उपयोग किया, जिसमें NeMo फ्रेमवर्क और NVIDIA NIM माइक्रोसर्विसेज के माध्यम से डिप्लॉयमेंट शामिल है|

  • 8

    हाल ही में रॉब जेटन नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं|

    रॉब जेटन (Rob Jetten) 38 वर्ष की आयु में नीदरलैंड (Netherlands) के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं| वह नीदरलैंड्स के इतिहास में पहले खुले तौर पर समलैंगिक नेता (gay leader) भी हैं.
    उन्हें नीदरलैंड्स के राजा विलेम-अलेक्जेंडर (Dutch King Willem-Alexander) द्वारा नई अल्पसंख्यक नीदरलैंड्स गठबंधन सरकार में शपथ दिलाई गई है| वह एक तीन-पक्षीय गठबंधन सरकार का नेतृत्व करते हैं जिसमें उनकी मध्यमार्गी पार्टी डेमोक्रेट्स '66 (Democrats ’66 D66), क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक अपील (Christian Democratic Appeal), और पीपुल्स पार्टी फॉर फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी (People’s Party for Freedom and Democracy) शामिल हैं. साथ मिलकर, इन पार्टियों के पास संसद के निचले घर में केवल 150 में से 66 सीटें हैं|

  • 9

    हाल ही में बूंग फिल्म ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म के लिए 2026 BAFTA अवॉर्ड जीता है|

    मणिपुरी फिल्म बूंग, जिसे लक्ष्मीप्रिया देवी ने निर्देशित किया है, ने लंदन में बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म (Best Children’s & Family Film) के लिए 2026 BAFTA अवार्ड (BAFTA Award) जीता है| इसमें गुगुन किपगेन और बाला हिजाम मुख्य भूमिका में हैं| बेस्ट फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another) |

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top