24 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

  1.  हाल ही में किस राज्य सरकार ने पिंक ई-रिक्शा पहल शुरू की है? महाराष्ट्र
  2. हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है? 6.2%
  3. हाल ही में, 2025 की नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता है? ज्योति याराजी
  4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है? पंजाब
  5. हाल ही में, यूनेस्को ने ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क की सूची में कितने नए ग्लोबल जियोपार्क शामिल किए हैं? 16
  6. हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने गैर-परमाणु हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है? चीन
  7. हाल ही में दिवंगत डॉ. रोज़ केरकेट्टा का संबंध किस से है? लेखिका
  8. हाल ही में खोंगजोम दिवस कहाँ मनाया गया है? मणिपुर
  9. हाल ही में 2025 में यूनेस्को ने किसे विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में नामित किया है? रियो डी जेनेरियो
  10. हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार से किस राज्य की ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा? महाराष्ट्र

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    महाराष्ट्र सरकार ने पिंक ई-रिक्शा पहल शुरू की है|

    महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार (Economic Empowerment and Self-Employment) को बढ़ावा देने के लिए पिंक ई-रिक्शा योजना 2025 (Pink E-Rickshaw Scheme 2025) शुरू की है|महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र के पुणे जिले की 60 महिलाओं को 'पिंक ई-रिक्शा' की चाबियाँ वितरित कीं |जिसके तहत पहले चरण में पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, नागपुर, नासिक, अहिल्यानगर, अमरावती, छत्रपति संभाजीनगर, कोल्हापुर और सोलापुर को कवर करते हुए 10,000 पिंक ई-रिक्शा वितरित करना है | महिलाओं को ई-रिक्शा की कुल लागत का केवल 10% भुगतान करना होता है, जबकि 70% राशि बैंक ऋण के माध्यम से और 20% राशि सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा |

  • 2

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.2% रहने का अनुमान लगाया है|

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund IMF) ने अप्रैल 2025 विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट (April 2025 World Economic Outlook report) जारी की, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर (Indian economy growth rate) 6.5% से घटाकर 6.2% कर दिया है| वित्त वर्ष  2026-27 में 6.3% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है| वहीं, 2025 के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास अनुमान को 3.3% से घटाकर 2.8% कर दिया है| यह संशोधन वैश्विक व्यापार तनावों और अमेरिकी टैरिफ (global trade tensions and US tariffs) से उत्पन्न अनिश्चितताओं के कारण किया गया है|

  • 3

    2025 की नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक ज्योति याराजी ने जीता है|

    भारतीय एथलीट ज्योति याराजी ने कोच्चि, केरल में आयोजित 2025 की नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (2025 National Federation Senior Athletics Championships) में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स स्पर्धा (women's 100m hurdles event) में स्वर्ण (gold) पदक जीता है|

  • 4

    पंजाब सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है|

    पंजाब के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Food and Drugs Administration (FDA)) ने कैफीनयुक्त एनर्जी ड्रिंक्स (caffeinated energy drinks) से जुड़े बढ़ते स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के चलते, राज्य भर के स्कूलों में बच्चों को कैफीनयुक्त ऊर्जा पेय की बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध (ban) लगा दिया है| यह आदेश ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल परिसर के 100 मीटर के दायरे और शहरी क्षेत्रों में 50 मीटर के दायरे में स्कूल कैंटीन, टक दुकानों और किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में उनकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है| पंजाब सरकार ने नाबालिगों पर इन उच्च कैफीन वाले पेय पदार्थों के स्वास्थ्य प्रभावों की जांच के लिए एक वैज्ञानिक अध्ययन (scientific study) भी शुरू किया है|

  • 5

    हिमाचल प्रदेश में 'वॉयस ऑफ किन्नौर' नामक सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारंभ भारतीय सेना ने किया है|

    भारतीय सेना (Indian Army) ने चीन की सीमा से लगे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह में सामुदायिक रेडियो स्टेशन (community radio station) ‘वॉयस ऑफ किन्नौर (Voice of Kinnaur)’ की शुरुआत की है| सेना के प्रमुख ऑपरेशन सद्भावना (Operation Sadbhavana) के तहत स्थापित ‘वॉयस ऑफ किन्नौर’ स्थानीय समाचार देने, क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने, शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री साझा करने और महत्वपूर्ण जनहितकारी जानकारी प्रसारित करेगा|

  • 6

    यूनेस्को ने ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क की सूची में 16 नए ग्लोबल जियोपार्क शामिल किए हैं|

    यूनेस्को (UNESCO) ने ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क (Global Geoparks Network) की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर 11 देशों के 16 नए जियोपार्क इस सूची में शामिल किए हैं. जिस से यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क में साइटों की कुल संख्या 229 हो गई है| यह नेटवर्क अब लगभग 855,000 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करता है, जो नामीबिया के आकार के बराबर है|

  • 7

    चीन के शोधकर्ताओं ने गैर-परमाणु हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है|

    चीनी शोधकर्ताओं ने एक नए गैर-परमाणु हाइड्रोजन बम (non-nuclear hydrogen bomb) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो निरंतर, अति-उच्च तापमान वाली आग का गोला (sustained, ultra-high-temperature fireball) उत्पन्न करने में सक्षम है| 2 किलोग्राम के इस बम ने दो सेकंड से अधिक समय तक परमाणु तत्वों के उपयोग के बिना 1,000 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर एक सफ़ेद-गर्म आग का गोला बनाया है| चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) के 705 रिसर्च इंस्टीट्यूट (China State Shipbuilding Corporation's (CSSC) 705 Research Institute) द्वारा विकसित इस बम में मैग्नीशियम हाइड्राइड (magnesium hydride) का उपयोग किया गया है, जो एक चांदी जैसा पाउडर है जो दबाव वाले टैंकों की तुलना में हाइड्रोजन को अधिक कुशलता से संग्रहीत (store) करता है|

  • 8

    दिवंगत डॉ. रोज़ केरकेट्टा का संबंध लेखिका से है|

    आदिवासी खड़िया और हिंदी भाषा की प्रख्यात लेखिका (tribal Kharia and Hindi language writer), प्रख्यात शिक्षाविद्, झारखंड आंदोलन की कार्यकर्ता डॉ. रोज केरकेट्टा का 85 वर्ष की आयु में रांची में निधन हो गया है| उनकी कहानियों का संग्रह ‘पगहा जोरी-जोरी रे घाटो’ उनकी लोकप्रिय साहित्यिक रचनाओं में से एक थी. उन्होनें प्रेमचंद की कहानियों का खारिया में अनुवाद (translate) भी किया|

  • 9

    सुजुकी एरोबिक्स जिम्नास्टिक विश्व कप 2025 जापान में आयोजित किया जाएगा|

    सुजुकी एरोबिक्स जिम्नास्टिक विश्व कप 2025 (Suzuki Aerobics Gymnastics World Cup 2025) का आयोजन 25 से 27 अप्रैल तक जापान के टोक्यो (Tokyo, Japan) में किया जाएगा |

    यह आयोजन जापान एरोबिक फेडरेशन (Japan Aerobic Federation JAF) और अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ (International Gymnastics Federation FIG) के तत्वावधान में किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में 19 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे |

    इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छह सदस्यीय भारतीय टीम जापान के टोक्यो के लिए रवाना हो गई है |

  • 10

    खोंगजोम दिवस मणिपुर में मनाया गया है|

    प्रत्‍येक वर्ष 23 अप्रैल को मणिपुर में खोंगजोम दिवस (Khongjom Day) मनाया जाता है. यह दिवस 1891 में अंग्रेजों और मणिपुरियों के बीच ऐतिहासिक युद्ध में वीरगति को प्राप्‍त योद्धाओं के साहस और बलिदान की स्‍मृति में मनाया जाता है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top