23 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (23 September 2025)

 

  1. हाल ही में चाइना पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता है? प्रमोद भगत
  2. हाल ही में ऑइल इंडिया लिमिटेड ने किस राज्य में 1.2 गीगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ विकसित करने के लिए साझेदारी की है? राजस्थान
  3. हाल ही में किस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे तेज़ एकदिवसीय शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है? स्मृति मंधाना
  4. हाल ही में आनंदकुमार वेलकुमार ने 2025 विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 42 किमी मैराथन में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  5. हाल ही में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के 10वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया है? न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई
  6. हाल ही में ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (NCeG) कहाँ आयोजित किया जा रहा है? विशाखापत्तनम
  7. हाल ही में आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया? दिनेश के त्रिपाठी
  8. हाल ही में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं? अर्शदीप सिंह
  9. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑनलाइन भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए किसे मंजूरी दी है? फोनपे 
  10. हाल ही में वृक्ष उत्पादक मेला का उद्घाटन कहाँ किया गया है? उत्तर प्रदेश  

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

  • 1

    चाइना पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्रमोद भगत ने जीता है|

    प्रमोद भगत ने चाइना पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 (China Para Badminton International 2025) में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है| पुरुष युगल में, प्रमोद भगत और सुकांत कदम की जोड़ी ने हमवतन जगदीश दिल्ली और नवीन शिवकुमार को हराकर रजत पदक जीता है| विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सुकांत कदम ने पुरुष एकल SL4 वर्ग में रजत पदक जीता है| कृष्णा नागर ने पुरुष एकल SH6 स्पर्धा में रजत पदक  जीता है|

  • 2

    यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने आधिकारिक तौर पर फिलिस्तीन को एक राज्य के रूप में मान्यता दी है|

    यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल (United Kingdom, Canada, Australia and Portugal) ने आधिकारिक तौर पर फ़िलिस्तीन (Palestine) को एक राज्य के रूप में मान्यता दे दी है| यह फैसला आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा (U.N. General Assembly) की बैठक से पहले लिया गया है, जहाँ ऑस्ट्रेलिया और फ़्रांस सहित अन्य देशों द्वारा भी फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता दिए जाने की उम्मीद है| अक्टूबर 2023 से अब तक गाज़ा में 65,000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं| 1917 में ब्रिटेन ने इज़राइली राज्य के निर्माण की नींव रखी थी, जब वह उस समय फ़िलिस्तीन के नाम से जाने जाने वाले क्षेत्र पर नियंत्रण रखता था|

  • 3

    ऑइल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान राज्य में 1.2 गीगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ विकसित करने के लिए साझेदारी की है|

    ऑइल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited Oil India Ltd.) और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (Rajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited RVUNL) ने मिलकर राजस्थान में 1.2 GW नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ (renewable energy project) विकसित करने के लिए संयुक्त उद्यम समझौता (Joint Venture Agreement) किया है| इस परियोजना में 1000 MW सोलर एवं 200 MW पवन ऊर्जा शामिल है| ये परियोजनाएँ RVUNL के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क (Renewable Energy Park) में स्थापित की जाएँगी|

  • 4

    भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे तेज़ एकदिवसीय शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है|

    स्मृति मंधाना ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में तीसरे वनडे में सिर्फ 50 गेंदों में शतक लगाकर, भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास (महिला और पुरुष दोनों वर्गों) में सबसे तेज़ वनडे शतक (fastest ODI century) का रिकॉर्ड बनाया है| उन्होनें 2013 में विराट कोहली द्वारा 52 गेंदों में बनाए गए रिकॉर्ड को तोडा है| इसके अलावा यह महिला वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक भी है| सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग (former Australian captain Meg Lanning) के नाम है, जिन्होंने 2012-13 सत्र के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों में 100 रन बनाए थे|महिला क्रिकेट में, ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत को 43 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया-भारत महिला वनडे श्रृंखला (Australia-India women's ODI series) 2-1 से जीती|

  • 5

    आनंदकुमार वेलकुमार ने 2025 विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 42 किमी मैराथन में स्वर्ण पदक जीता है|

    आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन (China) में आयोजित 2025 विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप (2025 World Speed Skating Championships) में पुरुषों की 42 किमी मैराथन स्पर्धा (men’s 42km marathon) में स्वर्ण पदक जीता है|यह उनका इस आयोजन में तीसरा पदक है- उन्होनें 1000 मीटर में 1:24.92 के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण और 500 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक भी जीता|

  • 6

    केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के 10वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने किया है|

    केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (Central Administrative Tribunal CAT) का 10वाँ अखिल भारतीय सम्मेलन (All India Conference) 20 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया| इस सम्मेलन का उद्घाटन न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, भारत के मुख्य न्यायाधीश ने किया| प्रशासनिक न्यायाधिकरण अधिनियम, 1985 (Administrative Tribunals Act, 1985) के तहत, अनुच्छेद 323ए को शामिल करके 42वें संविधान संशोधन (42nd Constitutional Amendment) के परिणामस्वरूप, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण 1 नवंबर 1985 को स्थापित किया गया|  इस की मुख्य पीठ नई दिल्ली में और देश भर में इसकी 18 अन्य पीठें हैं| इसके अध्यक्ष, सामान्यतः किसी उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश, होते हैं और इसमें 69 सदस्य (अध्यक्ष सहित 35 न्यायिक और 34 प्रशासनिक) होते हैं|

  • 7

    ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (NCeG) विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है|

    ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (28th National Conference on e-Governance (NCeG) 22 और 23 सितंबर, 2025 को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है| यह आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG)), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है| ज्ञान भागीदार: IIM विशाखापत्तनम | थीम: "विकसित भारत: सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन (Viksit Bharat: Civil Service and Digital Transformation)"|

  • 8

    आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व दिनेश के त्रिपाठी ने किया|

    भारतीय नौसेना के प्रमुख, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, ने 22 से 25 सितंबर 2025 तक श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर है| इस यात्रा के दौरान, वह कोलंबो में आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 (Galle Dialogue 2025) में भाग लेंगे| इस संवाद का विषय: 'बदलती गतिशीलता के तहत हिंद महासागर के समुद्री परिदृश्य (Maritime Outlook of the Indian Ocean under Changing Dynamics)'|

  • 9

    सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट विजयक का 15वां स्थापना दिवस 21 सितंबर को मनाया गया है|

    सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation (BRO)) के प्रोजेक्ट विजयक (Project Vijayak) का 21 सितंबर 2025 को 15वां स्थापना दिवस मनाया गया| इस अवसर पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया गया| अप्रैल 2025 में सर्दियों में बंद होने के केवल 31 दिनों के भीतर रणनीतिक ज़ोजिला दर्रे (Zojila Pass) को फिर से खोलना भी शामिल है, जो उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संपर्क के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है| पिछले 15 वर्षों में, इस परियोजना ने लद्दाख में 1,400 किलोमीटर से अधिक सड़कों और 80 प्रमुख पुलों का निर्माण और रखरखाव किया है| यह प्रोजेक्ट भारत-चीन सीमा के नाथूला दर्रे पर स्थित है और इसकी स्थापना 21 सितंबर 2010 को हुई थी|

  • 10

    टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह बने हैं|

    अर्शदीप सिंह ने 19 सितंबर को ओमान (Oman) के खिलाफ 2025 एशिया कप (2025 Asia Cup) मैच में विनायक शुक्ला को आउट कर अपना 100वां विकेट लिया| इस के साथ, वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (T20I) में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज बन गए है| उन्होनें यह उपलब्धि 64 मैचों में हासिल की, जिस से वह वैश्विक स्तर पर राशिद खान (53 मैच) और वानिंदु हसरंगा (63 मैच) के बाद तीसरे सबसे तेज़ 100 टी20I विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top