23 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (23 October 2025)

 

  1. हाल ही में तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाज कौन बनी हैं? ज्योति सुरेखा वेन्नम
  2. हाल ही में महिलाओं के T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक किसने लगाया है? किरण नवगिरे
  3.  हाल ही में भारत ने सुल्तान जोहोर कप 2025 में कौन सा पदक जीता है? रजत पदक
  4. हाल ही में चर्चित लूवर संग्रहालय कहाँ स्थित है? फ्रांस
  5. हाल ही में मर्सर सीएफए ग्लोबल पेंशन इंडेक्स 2025 में भारत किस स्थान पर है? 52वें
  6. हाल ही में चौथी SAAF सीनियर चैंपियनशिप 2025 के लिए शुभंकर का अनावरण किया गया, यह क्या है? डालमा
  7. हाल ही में नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना ने कौन सी मानद उपाधि प्रदान की है? लेफ्टिनेंट कर्नल 
  8. हाल ही में WDMMA 2025 रैंकिंग में ट्रूवैल रेटिंग (TVR) के अनुसार भारतीय वायु सेना ने वैश्विक स्तर पर कौन सा स्थान हासिल किया है? 6वां 
  9. हाल ही में भारत और यूरोपीय संघ ने ड्रोन पर केंद्रित पहला संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास कहाँ आयोजित किया है? हरियाणा 
  10. हाल ही में 2025 हिनरिच-आईएमडी सतत व्यापार सूचकांक (STI) में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है? 23वां

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम बनी हैं|

    ज्योति सुरेखा वेन्नम ने हाल ही में चीन के नानजिंग (Nanjing, China) में  आयोजित तीरंदाजी विश्व कप फाइनल (Archery World Cup Final) 2025 में महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा (Women's individual compound event) में ब्रिटेन की एला गिब्सन (Ella Gibson of Great Britain) को हराकर कांस्य पदक जीता| वह इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाज बन गई है|

  • 2

    महिलाओं के T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक किरण नवगिरे ने लगाया है|

    किरण नवगिरे ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी (Senior Women's T20 Trophy) में सबसे तेज़ शतक (fastest century) लगाया है| उन्होंने नागपुर में पंजाब के खिलाफ महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 34 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, 35 गेंदों पर 106 रन बनाये| उन्होनें सोफी डिवाइन का 36 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड तोडा है|

  • 3

    भारत ने सुल्तान जोहोर कप 2025 में रजत पदक जीता है|

    हॉकी में, भारत ने मलेशिया में खेले गए सुल्तान जोहोर कप 2025 (Sultan of Johor Cup 2025) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) से 2-1 से हारकर रजत पदक जीता है| इसी के साथ भारत टूर्नामेंट में पाँचवाँ उपविजेता रहा.  भारत ने पिछले दो संस्करणों में कांस्य पदक जीते थे|

  • 4

    चर्चित लूवर संग्रहालय फ्रांस में स्थित है|

    फ्रांस की राजधानी पेरिस (Paris, France) में स्थित प्रतिष्ठित लूवर संग्रहालय (Louvre Museum) में हाल ही में चोरों ने महारानी मैरी-लुईस और महारानी यूजनी (Queen Marie-Louise and Queen Eugenie) की कलाकृतियों सहित, फ्रांसीसी राजघरानों से जुड़ी आठ दुर्लभ कलाकृतियाँ चोरी की है| इसकी अनुमानित 88 मिलियन यूरो या 102 मिलियन डॉलर मूल्य है|

  • 5

    संयुक्त राष्ट्र ने 52 गाँवों को 2025 के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँवों के रूप में मान्यता दी है|

    संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nations World Tourism Organization UNWTO) ने हाल ही में चीन के हुझोउ (Huzhou City, China) में आयोजित एक समारोह के दौरान 29 देशों के 52 गाँवों को 2025 के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँवों (Best Tourism Villages) के रूप में मान्यता दी है| इस पाँचवें संस्करण में, सभी क्षेत्रों - अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व- के गाँव को मान्यता दी गई| उद्देश्य (Objective):  ग्रामीण क्षेत्रों में सतत पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखना| 20 और गाँव अपग्रेड प्रोग्राम (Upgrade Program) में शामिल हो गए हैं, और सभी 72 गाँव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव (Best Tourism Villages (BTV) network) नेटवर्क में शामिल हो गए हैं| इस घोषणा के बाद, बीटीवी नेटवर्क में 319 गाँव अब दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण पर्यटन स्थलों के समुदाय का हिस्सा बन गए हैं| ग्रामीण विकास कार्यक्रम के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यटन (UN Tourism for Rural Development Programme) के तहत, संयुक्त राष्ट्र पर्यटन पहल द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँवों की शुरुआत 2021 में की गई| 52 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँवों की सूची: अगाते, स्पेन, अक्याका, तुर्की,एल्डिया सैन क्रिस्टोबल एल ऑल्टो, ग्वाटेमाला,अनितली, तुर्की, एंटोनियो प्राडो, ब्राज़ील, अर्क्वा पेट्रार्का, इटली, असोलो, इटली,असुका, जापान ,बारबारोस, तुर्की , बेलानो, इटली , ब्लेड, स्लोवेनिया ,कार्लोस पेलेग्रिनी, अर्जेंटीना , चामारेल, मॉरीशस , दिगांग, चीन , डोंगलुओ, चीन, एज़कारे, स्पेन , फ्लोसेरस्टेड शिल्टाच, जर्मनी , ग्रैंड रिवर साउथ ईस्ट, मॉरीशस , होस्ज़ुहेटेनी, हंगरी , हुआंगगांग, चीन , जिकायी, चीन , काले Üçağız, तुर्किये , कैंडेलस, ईरान , कास्टेलिर लाबिन्सी, क्रोएशिया , खिनालिग, अज़रबैजान , कोलोचावा, यूक्रेन , कोयासन, जापान , क्रुपा ना व्रबासु, बोस्निया हर्जेगोविना , लोरिगा, पुर्तगाल , लो लो ची, वियतनाम , मैमारा, अर्जेंटीना , मार्कटगेमेइंडे बैड हिंडेलैंग, जर्मनी , मसफ़ाउट, संयुक्त अरब अमीरात , मेरटोला, पुर्तगाल , मोराहलोम, हंगरी , मुजू गांव, कोरिया गणराज्य  , मुरिलो, कोलंबिया , नियोट सेमादार, इज़राइल , उत्तरी अज़राक, जॉर्डन , पैक्टो, इक्वाडोर , पेमुटेरन, इंडोनेशिया , प्लैटेलियाई, लिथुआनिया , पोंट-क्रोइक्स, फ़्रांस , क्विन सोन समुदाय-आधारित पर्यटन गांव, वियतनाम , शफ़ियाबाद, ईरान , शोडोशिमा, जापान , सोहेली, ईरान , सिनेविर्स्का पोलियाना, यूक्रेन , टोनोशो, जापान , वालेंडास, स्विट्ज़रलैंड , विला नोगुएरा डी अज़ीताओ, पुर्तगाल , यांगसूरी, कोरिया गणराज्य , इसके अतिरिक्त, इस वर्ष उन्नयन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 20 गांवों का चयन किया गया है: अल-बशांडी गांव, मिस्र , ब्रिहुएगा, स्पेन , कोमुना चिगुइलपे डे ला नैशनलिडैड त्साचिला, इक्वाडोर , दावा गांव, चीन , इवोलीन, स्विट्ज़रलैंड , इराक अल-अमीर, जॉर्डन , केमिरेन, इंडोनेशिया , लोलोल, चिली , मेइसेनहेम, जर्मनी , मोंटाग्नाना, इटली , नारी गांव, कोरिया गणराज्य , नोपाला डी विलाग्रान, मेक्सिको , ओमोनक्सोना, उज़्बेकिस्तान , ओस्टरेंड, नीदरलैंड्स , ऑर्डुना, स्पेन ,पैरोक्विया , बिब्लियान, इक्वाडोर, क्विंटनडोना, पुर्तगाल , सैन जेवियर वाई याकैंटो, अर्जेंटीना , सैन मार्टिन डी अनक्स, स्पेन , सेंट'एंड्रिया डि कोन्ज़ा, इटली|

  • 6

    मर्सर सीएफए ग्लोबल पेंशन इंडेक्स 2025 में भारत 52वें स्थान पर है|

    मर्सर सीएफए इंस्टीट्यूट ग्लोबल पेंशन इंडेक्स 2025 (Mercer CFA Institute Global Pension Index 2025) में भारत 43.8/100 अंकों और डी ग्रेड के साथ 52वें (अंतिम) स्थान पर रहा. यह कमज़ोर पर्याप्तता (weak adequacy), कम कवरेज और सीमित स्थिरता को दर्शाता है| यह सूचकांक—जो पर्याप्तता (40%), स्थिरता (35%), और अखंडता (25%) के तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है—ने भारत को 43.8 अंक दिए, जिससे यह 'डी' श्रेणी में आ गया, जो वैश्विक औसत स्कोर 64.5 से काफी नीचे है| ग्रुप डी के अन्य देशों में तुर्किये (48.2), फिलीपींस (47.1) और अर्जेंटीना (45.9) शामिल हैं| इसमें दुनिया की लगभग 65% आबादी को कवर करने वाली 52 सेवानिवृत्ति आय प्रणालियों (retirement income systems) का मूल्यांकन किया गया| शीर्ष प्रदर्शनकर्ता देश: नीदरलैंड (85.4) , आइसलैंड (84.0) , डेनमार्क (82.3) , सिंगापुर (80.8) , इजरायल (80.3)| यह रिपोर्ट अमेरिकी परामर्श फर्म, मर्सर (US consulting firm, Mercer) ने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (Chartered Financial Analyst (CFA) Institute) इंस्टीट्यूट और मोनाश सेंटर फॉर फाइनेंशियल स्टडीज (Monash Centre for Financial Studies (MCFS)) के सहयोग से  जारी की|

  • 7

    ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से अबुसुप्यान खारखारोव को सम्मानित किया गया है|

    दागेस्तान गणराज्य के पूर्व उप-प्रधानमंत्री (पीएम) अबुसुप्यान खारखारोव (Abusupyan Kharkharov, former Deputy Prime Minister (PM) of the Republic of Dagestan) को हाल ही में आध्यात्मिक शिक्षा, सांस्कृतिक विकास और समुद्री नवाचार में उनके योगदान के लिए ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2025 (BRICS (Brazil, Russia, India, China and South Africa) International Award 2025) से सम्मानित किया गया है| यह पुरूस्कार उन्हें रूस के मास्को में रूसी संघ के स्टेट ड्यूमा (State Duma of the Russian Federation) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया|

  • 8

    SAAF सीनियर चैंपियनशिप 2025 के लिए शुभंकर का अनावरण किया गया, यह डालमा है|

    झारखंड 24 से 26 अक्टूबर तक रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चौथी दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स (SAAF) सीनियर चैंपियनशिप 2025 (South Asian Athletics (SAAF) Senior Championship 2025) की मेजबानी करेगा| इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के एथलीट भाग लेंगे| हाल ही में इसका रांची में आधिकारिक लोगो, डालमा शुभंकर और नागपुरी गान (official logo, Dalma mascot, and Nagpuri anthem) लॉन्च किया है| शुभंकर "डालमा" राज्य पशु, हाथी और दलमा पहाड़ियों से प्रेरित है. सोहराई और खोवर आदिवासी पैटर्न से सुसज्जित और सफेद एथलेटिक पोशाक पहने, दलमा एकता, शक्ति और खेल की गरिमा का प्रतीक है|

  • 9

    रोड्रिगो पाज़ बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए हैं|

    मध्यमार्गी सीनेटर रोड्रिगो पाज़ (Rodrigo Paz) (54.5 प्रतिशत वोट) ने ने अपने रूढ़िवादी प्रतिद्वंद्वी जॉर्ज टूटो क्विरोगा (45.5 प्रतिशत वोटो) को हराकर दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया (South American country Bolivia) के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है| वह 8 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे|

  • 10

    नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की है|

    भारतीय सेना (Indian Army) ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को उनकी खेल उपलब्धियों और देश के प्रति योगदान के सम्मान में टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल (Honorary Lieutenant Colonel) की उपाधि प्रदान की है.  यह नई 16 अप्रैल से प्रभावी मानी गई है|  यह उपाधि प्रतीकात्मक है और इसमें सक्रिय सैन्य सेवा शामिल नहीं होती| भारतीय क्रिकेटर एम.एस. धोनी को 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई थी|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top