23 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (23 June 2026)

 

  1. भारतीय महिला 4×100 मीटर टीम ने एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में कौन-सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  2. भारत ने 56वें ग्रैंड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम में कुल कितने पदक जीते हैं? 12
  3. विश्व मुक्केबाजी कप चीन 2026 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक किसने जीता है? ज्योति गुलिया
  4. हाल ही में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर कौन बनी है? हरमनप्रीत कौर
  5. हाल ही में किस राज्य की खुरासानी इमली को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है? मध्य प्रदेश
  6. हाल ही में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? गुरुग्राम
  7. हाल ही में भारत का पहला सात्विक सूचकांक ‘सात्विक 100’ किसने लॉन्च किया है? BSE इंडेक्स सर्विसेज
  8. 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वोच्च सम्मान ‘गोल्डन कॉन्च’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? सिल्वर
  9. किस देश ने प्राथमिक विद्यालयों में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है? नॉर्वे
  10. ओडिशा ने किस देश को पूरे सूखे अंडा पाउडर की पहली व्यावसायिक खेप भेजी है? ऑस्ट्रिया

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    भारतीय महिला 4×100 मीटर टीम ने एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक पदक जीता है|

    चीन के शांग्यू (Shaoxing Shangyu, China) में आयोजित एशियन रिले चैंपियनशिप (Asian Relay Championship) 2026 में भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने 43.85 सेकंड समय के साथ स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता|

  • 2

    भारत ने 56वें ग्रैंड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम में कुल 12 पदक जीते हैं|

    चेकिया (Czechia) में आयोजित 56वें ग्रैंड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम (Grand Prix Usti nad Labem) मुक्केबाजी (Boxing) प्रतियोगिता में भारत ने कुल 12 पदक जीते| इनमें 8 स्वर्ण पदक (Gold Medals), 3 रजत पदक (Silver Medals) और 1 कांस्य पदक (Bronze Medal) शामिल हैं| भारतीय महिला टीम ने केवल पांच मुक्केबाजों के साथ भाग लेते हुए 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया|

  • 3

    विश्व मुक्केबाजी कप चीन 2026 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक ज्योति गुलिया ने जीता है|

    चीन के गुइयांग (Guiyang, China) में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप (World Boxing Cup) 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार 1 स्वर्ण पदक (Gold Medal), 3 रजत पदक (Silver Medals) और 2 कांस्य पदक (Bronze Medals) सहित कुल 6 पदक जीते| ज्योति गुलिया ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता| उन्होंने फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की फरजोना फोजिलोवा (Farzona Fozilova) को हराया|

  • 4

    हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर बनी है|

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20 International - T20I) क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं| यह उपलब्धि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ विश्व कप (World Cup) मैच के दौरान हासिल की| उन्होनें अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2009 में खेला था| इस अवसर पर भारतीय टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने उन्हें ‘200’ अंकित विशेष जर्सी और कैप भेंट कर सम्मानित किया|

  • 5

    हाल ही में मध्य प्रदेश की खुरासानी इमली को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है|

    मध्य प्रदेश के धार जिले के शहर मांडू की प्रसिद्ध खुरासानी इमली (Khurasani Imli) को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) टैग प्राप्त हुआ है| खुरासानी इमली सामान्य इमली (Tamarindus indica) नहीं है| यह अफ्रीका (Africa) के प्रसिद्ध बाओबाब वृक्ष (Baobab Tree - Adansonia digitata) का फल है| यह वृक्ष अपने विशाल बोतल के आकार वाले तनों के कारण आसानी से पहचाना जाता है| खुरासानी इमली का स्वाद सामान्य इमली की तुलना में हल्का खट्टा-मीठा होता है और इसमें क्रीम ऑफ टार्टर जैसा विशेष स्वाद पाया जाता है| इसे मांडू इमली (Mandu Imli), गोरिल्ला टैमरिंड (Gorilla Tamarind) और मंकी ब्रेड ट्री (Monkey Bread Tree) के नाम से भी जाना जाता है|

  • 6

    हाल ही में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी|

    भारत अपनी BRICS अध्यक्षता 2026 के तहत 25-26 जून 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक (11th BRICS Energy Ministers’ Meeting) की मेजबानी करेगा| इस बैठक में BRICS के सभी 11 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे| इनमें ब्राजील (Brazil), रूस (Russia), भारत, चीन (China), दक्षिण अफ्रीका (South Africa), मिस्र (Egypt), इथियोपिया (Ethiopia), ईरान (Iran), संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates - UAE), सऊदी अरब (Saudi Arabia) और इंडोनेशिया (Indonesia) शामिल हैं| ये 11 देश मिलकर दुनिया की लगभग आधी आबादी और लगभग 40 प्रतिशत वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (Global Gross Domestic Product - GDP) का प्रतिनिधित्व करते हैं|

  • 7

    हाल ही में भारत का पहला सात्विक सूचकांक ‘सात्विक 100’ BSE इंडेक्स सर्विसेज ने लॉन्च किया है|

    बीएसई (BSE) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (Wholly Owned Subsidiary) बीएसई इंडेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (BSE Index Services Pvt. Ltd.) ने भारत का पहला सात्विक सूचकांक (Saatvik Index) ‘बीएसई सात्विक 100 (BSE Saatvik 100)’ लॉन्च किया है| बीएसई सात्विक 100 भारत का पहला शेयर बाजार सूचकांक (Stock Market Index) है, जिसे सात्विक सिद्धांतों (Saatvik Principles) पर आधारित निवेश (Investment) को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है| यह उन निवेशकों (Investors) के लिए बनाया गया है जो नैतिक (Ethical) और मूल्य-आधारित (Value-Based) निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं|

  • 8

    19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वोच्च सम्मान ‘गोल्डन कॉन्च’ पुरस्कार से सिल्वर को सम्मानित किया गया है|

    19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Mumbai International Film Festival - MIFF) 2026 में पोलैंड (Poland) की डॉक्यूमेंट्री फिल्म सिल्वर (Silver) को सर्वोच्च सम्मान गोल्डन कॉन्च (Golden Conch) पुरस्कार से सम्मानित किया गया| इस फिल्म का निर्देशन नतालिया कोनियार्ज़ (Natalia Koniarz) ने किया है और इसके निर्माता माचेज कुबिकी (Maciej Kubicki) हैं| MIFF 2026 का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया गया, जबकि इसका संचालन (Execution) राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (National Film Development Corporation - NFDC) ने किया|

  • 9

    नॉर्वे ने प्राथमिक विद्यालयों में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है|

    नॉर्वे (Norway) ने प्राथमिक विद्यालयों (Elementary Schools) में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Generative Artificial Intelligence - AI) टूल्स के उपयोग पर लगभग पूर्ण प्रतिबंध लगाया है. यह नियम अगस्त 2026 के अंत से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक वर्ष (Academic Year) से लागू होगा| सरकार का मानना है कि AI पर अधिक निर्भरता बच्चों की बुनियादी सीखने की क्षमता| (Fundamental Learning Skills) जैसे पढ़ना, लिखना और गणित पर नकारात्मक प्रभाव (Negative Impact) डाल सकती है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top