23 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (23 July 2025)

 

  1. हाल ही में वर्ष 2018–2021 के लिए स्काउट्स/गाइड्स/रोवर्स/रेंजर्स पुरस्कार प्रमाणपत्र किसने प्रदान किए हैं? द्रौपदी मुर्मू
  2. हाल ही में किस पनडुब्बी-रोधी युद्ध शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) जहाज को लॉन्च किया गया है? अभय
  3. हाल ही में किस जज के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया है? न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा
  4. हाल ही में भारतीय सेना को किस देश से अपाचे हेलीकॉप्टरों का पहला बैच मिला है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  5. हाल ही में भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिवस 2025 कब मनाया गया है? 22 जुलाई
  6. हाल ही में सभी मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है? बिहार
  7. हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का निधन हो गया है? केरल
  8. हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति पद से किसने इस्तीफा दिया है? जगदीप धनखड़
  9. हाल ही में किस राज्य में स्थित अन्नामलाई टाइगर रिज़र्व में हॉर्नबिल संरक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा? तमिलनाडु
  10. हाल ही में इसरो किसके सहयोग से विकसित पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘निसार’ का प्रक्षेपण करेगा? नासा

Purchase Current Affairs Book:  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    वर्ष 2018–2021 के लिए स्काउट्स/गाइड्स/रोवर्स/रेंजर्स पुरस्कार प्रमाणपत्र द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किए हैं |

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित 52वें राष्ट्रपति स्काउट्स एवं गाइड्स पुरस्कार समारोह (52nd President's Scouts and Guides Awards Ceremony) में  वर्ष 2018-2021 के लिए स्काउट्स/गाइड्स/रोवर्स/रेंजर्स पुरस्कार प्रमाण पत्र (Scouts/Guides/Rovers/Rangers Award Certificates) प्रदान किए है| उन्होनें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 16 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स को उनके अनुशासन, समाज सेवा, नेतृत्व और बहुमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए|

  • 2

    अभय पनडुब्बी-रोधी युद्ध शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) जहाज को लॉन्च किया गया है |

    र्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders and Engineers (GRSE) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft (ASW SWC) का आठवां और अंतिम जहाज ‘अजय’ (यार्ड 3034) (Ajay (Yard3034)) 21 जुलाई को जीआरएसई, कोलकाता में लॉन्च किया गया है|

  • 3

    न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया है |

    संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में, लोकसभा (Lok Sabha) के 145 और राज्यसभा (Rajya Sabha) के 63 सदस्यों ने दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—में दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, जो वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत हैं, को हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव (impeachment motions) पेश किए हैं| न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 (Articles 124, 217 and 218 of the Constitution) के तहत की गई| सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) द्वारा गठित एक पैनल ने 14 मार्च को उनके आधिकारिक आवास पर आग लगने के दौरान नोटों की गड्डियाँ पाए जाने के आरोपों को विश्वसनीय पाया| न्यायाधीश (जांच अधिनियम, 1968 Judges (Inquiry Act, 1968)) के तहत, किसी न्यायाधीश को बर्खास्त करने के प्रस्ताव पर लोकसभा के कम से कम 100 सांसदों और राज्यसभा के कम से कम 50 सांसदों के हस्ताक्षर आवश्यक हैं| इसके बाद सदन के अध्यक्ष या सभापति (Speaker or Chairman of the House) को प्रस्ताव को स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार होता है|

  • 4

    भारतीय सेना ने संयुक्त राज्य अमेरिका से अपाचे हेलीकॉप्टरों का पहला बैच मिला है |

    भारतीय सेना (Indian Army) को हिंडन एयरबेस (Hindon Airbase) पर अमेरिका (US) से अपाचे हेलीकॉप्टरों (Apache helicopters) का पहला बैच प्राप्त हुआ है|  इसे “टैंक्स इन द एयर (Tanks in the Air)” नाम से भी जाना जाता है| तीन उन्नत लड़ाकू हेलीकॉप्टरों अपाचे AH-64E (Apache AH-64E) के पहले बैच के शामिल होने से पश्चिमी सीमा पर सेना की परिचालन क्षमताएँ मज़बूत होंगी| इसे आर्मी एविएशन कॉर्प्स (Army Aviation Corps) के साथ जोधपुर में तैनात किया जाएगा|

  • 5

    भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिवस 2025 22 जुलाई को मनाया गया है |

    भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस (National Flag Day) हर वर्ष 22 जुलाई को मनाया जाता है, जिसे “तिरंगा अपनाने का दिवस (Tiranga Adoption Day)” भी कहा जाता है| 22 जुलाई, 1947 को, भारत की संविधान सभा (Constituent Assembly of India) ने आधिकारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, जिसे तिरंगा के नाम से जाना जाता है, को अपनाया था| 15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा, फहराया|

  • 6

    सभी मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता वाला भारत का पहला राज्य बिहार बना है |

    भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India ECI) की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision (SIR) process) प्रक्रिया के तहत बिहार भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके सभी मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता हैं| पहले यह सीमा प्रति मतदान केंद्र पर 1,500 मतदाताओं की थी| बिहार में 12,817 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या 77,895 से बढ़कर 90,712 हो गई है|

  • 7

    केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का निधन हो गया है |

    केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी Communist Party of India (Marxist) नेता वी.एस. अच्युतानंदन का 101 वर्ष की आयु में तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया है| उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री और तीन कार्यकाल - 1991-1996, 2001-2006 और 2011-2016 - के लिए विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया|

  • 8

    भारत के उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया है |

    21 जुलाई 2025 को संविधान के अनुच्छेद 67(ए) (Article 67(A) of the Constitution) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (74 वर्ष) ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा दिया है| उन्हें अगस्त 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है और उनके कार्यकाल में दो वर्ष शेष हैं | उनके इस्तीफे के बाद, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Deputy Chairperson of the Rajya Sabha Harivansh Narayan Singh) ने कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका संभाली और अब 60 दिनों के भीतर नया उपराष्ट्रपति चुना जाएगा|

  • 9

    भारत की रॉसनेफ्ट समर्थित रिफाइनरी -नयारा एनर्जी पर यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाया है |

    यूरोपीय संघ (European Union) ने रूसी ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रोसनेफ्ट (Russian energy giant Rosneft) की भारतीय तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध (sanctions) लगा दिए और तेल की कीमतों की सीमा कम कर दी है| रूसी सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट की गुजरात के वाडिनार स्थित नायरा एनर्जी (Nayara Energy) की रिफाइनरी (पूर्व में एस्सार ऑयल लिमिटेड (Essar Oil Ltd) में 49.13% हिस्सेदारी है| इसका मतलब है की भारत रूस से कम कीमत पर कच्चा तेल खरीद सकेगा, जबकि नायरा एनर्जी रूसी कच्चे तेल से प्रसंस्कृत पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel processed) यूरोप को निर्यात (export) नहीं कर पाएगी|

  • 10

    तमिलनाडु में स्थित अन्नामलाई टाइगर रिज़र्व में हॉर्नबिल संरक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा |

    हाल ही में, तमिलनाडु सरकार ने कोयंबटूर के अन्नामलाई टाइगर रिजर्व (Anamalai Tiger Reserve (ATR)) में भारत के पहले हॉर्नबिल संरक्षण के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence for Hornbill Conservation) की स्थापना को मंजूरी दे दी है| हॉर्नबिल, जिन्हें अक्सर "वन के किसान (farmers of the forest)" के रूप में जाना जाता है, बीज फैलाने वाले के रूप में एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिक भूमिका निभाते हैं और देशी जंगलों के पुनर्जनन में मदद करते हैं|यह केंद्र पश्चिमी घाट में पाई जाने वाली चार हॉर्नबिल प्रजातियों - ग्रेट हॉर्नबिल, मालाबार ग्रे हॉर्नबिल, मालाबार पाइड हॉर्नबिल और इंडियन ग्रे हॉर्नबिल (Great Hornbill, Malabar Grey Hornbill, Malabar Pied Hornbill, and Indian Grey Hornbill) पर ध्यान केंद्रित करेगा|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top