- हाल ही में 2025 लॉरियस स्पोर्टिंग आइकन अवार्ड किसे प्रदान किया गया है? राफेल नडाल
- ISSF वर्ल्ड कप 2025 लीमा में भारत ने पदक तालिका में कौन सा स्थान हासिल किया है? तीसरा
- हाल ही में राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता है? सचिन यादव
- हाल ही में विश्व पृथ्वी दिवस 2025 कब मनाया गया है? 22 अप्रैल
- हाल ही में भारत सरकार ने किसके सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की है? पोप फ्रांसिस
- वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के चमड़ा और फुटवियर उद्योग ने निर्यात में लगभग कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है? 25%
- हाल ही में भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण की कौन सी वर्षगांठ मनाई गई है? 50वीं
- हाल ही में किस राज्य के शहर ने 100 प्रतिशत सुरक्षित सैनिटरी अपशिष्ट निपटान हासिल किया है? महाराष्ट्र
- हाल ही में किस राज्य का वन विभाग ग्रेज़ल्ड विशाल गिलहरी की जनसंख्या अध्ययन की योजना बना रहा है? तमिलनाडु
- हाल ही में, 2025 का वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार किसने जीता है? समर अबू एलौफ
23 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
2025 लॉरियस स्पोर्टिंग आइकन अवार्ड राफेल नडाल को प्रदान किया गया है|
2025 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड समारोह (2025 Laureus World Sports Awards ceremony) का 25वां संस्करण स्पेन की राजधानी मैड्रिड (Madrid, the capital of Spain) में आयोजित किया गया|
2025 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड विजेताओं की सूची:
लॉरियस स्पोर्टिंग आइकन अवार्ड- राफेल नडाल, टेनिस (स्पेन) (Laureus Sporting Icon Award- Rafael Nadal, Tennis (Spain))
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड- आर्मंड 'मोन्डो' डुप्लांटिस, एथलीट (स्वीडन) (Laureus World Sportsman of the Year Award- Armand 'Mondo' Duplantis, Athlete (Sweden)
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर- सिमोन बाइल्स, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक (अमेरिका) (Laureus World Sportswoman of the Year- Simone Biles, Artistic Gymnastics (USA)
2
ISSF वर्ल्ड कप 2025 लीमा में भारत ने पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है|
पेरू के लीमा (Lima, Peru) में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप 2025 (ISSF World Cup 2025) में भारत ने कुल 7 पदक -2 स्वर्ण (gold), 4 रजत (silver), 1 कांस्य (bronze) के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है. चीन पहले और अमेरिका दूसरे स्थान पर रहे|
ISSF वर्ल्ड कप 2025 लीमा में भारतीय पदक विजेताओं की सूची:
स्वर्ण पदक-
सौरभ चौधरी-सुरुचि सिंह - 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम
सुरुचि सिंह - महिला 10 मीटर एयर पिस्टल
रजत पदक-
मनु भाकर - महिला 10 मीटर एयर पिस्टल
सिमरनप्रीत कौर - महिला 25 मीटर पिस्टल
रुद्रांक्ष पाटिल-आर्या बोर्से - 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम
अर्जुन बाबूता - पुरुष 10 मीटर एयर राइफल
कांस्य पदक-
सौरभ चौधरी - पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल
3
राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक सचिन यादव ने जीता है|
सचिन यादव ने कोच्चि, केरल में आयोजित नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (National Federation Senior Athletics Championships 2025) में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा (men's javelin throw event) में 83.86 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता हैं|
यश वीर सिंह ने 80.85 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जबकि साहिल सिलवाल ने 77.84 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया है|
4
विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2025 को मनाया गया है|
22 अप्रैल 2025 को विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) की 55वीं वर्षगांठ मनाई गई है|
विश्व पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है|
विश्व पृथ्वी दिवस 2025 की थीम: "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह (“Our Power, Our Planet)" यह अक्षय ऊर्जा (renewable energy) का उपयोग करके 2030 तक 'ट्रिपल क्लीन इलेक्ट्रिसिटी' लक्ष्य (triple clean electricity goal) को प्राप्त करने के उपायों पर केंद्रित है|
उद्देश्य (Objective): पर्यावरण संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और धरती की रक्षा के लिए कार्रवाई को प्रेरित करना
1969 में यूनेस्को शिखर सम्मेलन में सुझाव के बाद पहली बार 1970 में पृथ्वी दिवस मनाया गया था |
5
राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आयुष मंत्रालय ने किया है|
आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) ने आयुष भवन में राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम (Rashtriya Karmayogi Jan Seva Programme) का एक विशेष सत्र आयोजित किया|
इसका उद्देश्य अपने कर्मचारियों के सेवा उन्मुखीकरण और पेशेवर कौशल (Service orientation and professional skills) को बढ़ाना है|
यह पहल मिशन कर्मयोगी ढांचे के तहत क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) के सहयोग से आयोजित की गई थी|
6
भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम शौर्य दिवस के अवसर पर एयर शो पटना में आयोजित कर रही है|
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (Surya Kiran Aerobatic Team SKAT) पहली बार पटना में शौर्य दिवस (Shaurya Diwas) के अवसर पर एक भव्य एयर शो (air show) का आयोजन कर रही है| यह एयर शो 22-23 अप्रैल को पटना में जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर आयोजित किया जा रहा है| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि है| शौर्य दिवस स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की ब्रिटिश सेना पर जीत की याद में मनाया जाता है | कुंवर सिंह, जिन्हें बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम से भी जाना जाता है, बिहार के भोजपुर क्षेत्र से 1857 के भारतीय विद्रोह के मुख्य आयोजक थे |
7
भारत सरकार ने पोप फ्रांसिस के सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की है|
पोप फ्रांसिस (Pope Francis) का 21 अप्रैल 2025 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे लगभग 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप (non-European Pope) थे |
उनके सम्मान में भारत सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक (state mourning) की घोषणा की हैं| जिसमें 21 से 23 अप्रैल तक दो दिनों का राजकीय शोक तथा पोप के अंतिम संस्कार के दिन एक अतिरिक्त दिन का शोक मनाया जाएगा|
इस अवधि में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा|
8
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के चमड़ा और फुटवियर उद्योग ने निर्यात में लगभग 25% की वृद्धि दर्ज की है|
चमड़ा निर्यात परिषद (Council of Leather Exports CLE) के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के चमड़ा, गैर-चमड़ा फुटवियर और उत्पाद निर्यात (leather, non-leather footwear and products exports) में लगभग 25% की वृद्धि हुई है, जो $5.7 बिलियन हो गया है| चालू वित्त वर्ष में शिपमेंट (Shipments) $6.5 बिलियन से अधिक होने का अनुमान है| आगामी वित्त वर्ष 2025-26 में निर्यात (export) $6.5 बिलियन के पार पहुँचने का अनुमान है|
9
भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई है|
19 अप्रैल को बेंगलुरु में जवाहरलाल नेहरू तारामंडल (Jawaharlal Nehru Planetarium) ने भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट (satellite Aryabhata) के प्रक्षेपण (launch) की 50वीं वर्षगांठ मनाई है|
19 अप्रैल, 1975 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो (The Indian Space Research Organisation-ISRO) ने सोवियत कोस्मोस-3एम रॉकेट (Soviet Kosmos-3M rocket) का उपयोग करके कपुस्टिन यार (Kapustin Yar) नामक स्थान से अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया था|
इसरो ने आर्यभट्ट उपग्रह बनाया और इंटरकोस्मोस कार्यक्रम (Interkosmos program) के हिस्से के रूप में रूस (जिसे पहले यूएसएसआर के नाम से जाना जाता था) के साथ काम किया|
10
महाराष्ट्र शहर ने 100 प्रतिशत सुरक्षित सैनिटरी अपशिष्ट निपटान हासिल किया है|
महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड शहर ने हाल ही में 100% सुरक्षित सैनिटरी और बायोमेडिकल अपशिष्ट निपटान (100% safe sanitary and biomedical waste disposal) का लक्ष्य हासिल किया है. यह उपलब्धि केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों (Union Housing and Urban Affairs) के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है|
कराड में, अस्पतालों, क्लीनिकों, घरों और अन्य सुविधाओं से प्रतिदिन लगभग 300 से 350 किलोग्राम सैनिटरी कचरा एकत्र किया जाता है|
इसे सुविधाजनक बनाने के लिए, शहर भर के सार्वजनिक शौचालयों में अलग-अलग लाल डिब्बे (red bins) लगाए गए हैं, जिससे महिलाओं के लिए सैनिटरी कचरे का जिम्मेदारी से निपटान करना आसान हो गया है|