22 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (22 September 2025)

 

  1. हाल ही में एशियाई कैडेट कप 2025 की मेजबानी कौन करेगा? उत्तराखंड
  2. सितंबर 2025 में “दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023″ से किसे सम्मानित किया गया है? मोहनलाल
  3. निम्नलिखित में से किस शहर को वर्ष 2025 में दुनिया के शीर्ष 10 सबसे खुशहाल शहरों की सूची में शीर्ष स्थान मिला है? कोपेनहेगन
  4. सितंबर 2025 में विमोचित पुस्तक “डेमोक्रेसीज़ हार्टलैंड” के लेखक कौन हैं? एस.वाई. कुरैशी
  5. बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में मृत्यु किस देश में हुई? सिंगापुर
  6. हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस’ कब मनाया गया है? 20 सितम्बर
  7. हाल ही में किसने अपनी कॉफी टेबल बुक वाइल्ड अफ्रीका: थ्रू माई लेंसलांच की है? मनीष मुंद्रा
  8. हाल ही में किसे INTERPOL एशियाई समिति में चुना गया है? भारत
  9. हाल ही में नमो युवा दौड़ कहाँ मनाया गया? दिल्ली
  10. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किस देश की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे? मोरक्को

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

  • 1

    एशियाई कैडेट कप 2025 की मेजबानी उत्तराखंड करेगा|

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में एशियाई कैडेट कप 2025 का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।यह भारत में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता है, जिसमें 250 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। इसमें 150 भारतीय एथलीट शामिल हैं|

  • 2

    महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) महिलाओं को पहचान पत्र जारी करने वाला पहला राज्य तमिलनाडु बना है|

    तमिलनाडु महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों को पहचान पत्र जारी करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।पहल का आधिकारिक शुभारंभ उपमुख्यमंत्री उदधनिधि स्टालिन ने सलेम जिले के कपुर में किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की ₹3,500 करोड़ के ऋण वितरण की भी सुविधा प्रदान की गई। उद्देश्य (Objective): इस पहल का मुख्य उद्देश्य SHG सदस्मों को संस्थागत समर्थन प्रदान करना और विशीय एवं सामाजिक लाभ तक उनकी पहुँच को बढ़ाना है। राज्य में कार्यरत 5 लाख से अधिक SHOS को लाभ मिलेगा। महिलाओं के नेतृत्व वाली आर्थिक गतिविधिर्थी में SHG की भूमिका की वैधता मिलेंगी।

  • 3

    "दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023" से मोहनलाल को सम्मानित किया गया है|

    दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से मोहनलाल को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के के नाम पर स्थापित किया गया था, जिन्होंने 1913 में भारत की पहली फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' बनाई थी. इसकी शुरुआत 1969 में हुई थी। पहली विजेता - अभिनेत्री देविका रानी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की पहली विजेता थीं। आशा पारेख - इन्हें वर्ष 2022 में (2020 के लिए) दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रजनीकांत - इन्हें वर्ष 2021 में (2019 के लिए) दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

  • 4

    कोपेनहेगन शहर को वर्ष 2025 में दुनिया के शीर्ष 10 सबसे खुशहाल शहरों की सूची में शीर्ष स्थान मिला है|

    वर्ष  2025 में "Happy City Index" द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे खुशहाल शहरों की सूची में डेनमार्क के कोपेनहेगन को शीर्ष स्थान मिला है। कोपेनहेगन को सुरक्षा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में पूर्ण अंक मिले, जिससे उसे नंबर एक स्थान हासिल करने में मदद मिली। हैप्पी सिटी इंडेक्स (Happy City Index) का प्रकाशन लंदन स्थित संगठन इंस्टीट्यूट फॉर क्वालिटी ऑफ लाइफ (Institute for Quality of Life) द्वारा किया जाता है।

  • 5

    शून्य मातृ मृत्यु दर (zero maternal mortality rate) प्राप्त करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ बना है|

    पुडुचेरी 2024-25 में शून्य मातृ मृत्यु दर (zero maternal mortality rate) हासिल करने वाला भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जिसे केंद्र सरकार से प्लैटिनम सर्टिफिकेट मिला। शून्य मातृ मृत्यु दर (zero maternal mortality rate) का अर्थ है कि प्रसव के दौरान किसी भी महिला की मृत्यु नहीं हुई है। उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) के कैलाशनाथन ने यह उपलब्धि 'सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार अभियान' के दौरान घोषित की। स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 62,000 युवतियों की एनीमिया जांच और इलाज किया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर और पोषण किट वितरण भी हुआ।

  • 6

    सितंबर 2025 में विमोचित पुस्तक "डेमोक्रेसीज़ हार्टलैंड" के लेखक एस.वाई. कुरैशी हैं|

    "डेमोक्रेसीज़ हार्टलैंड" पुस्तक के लेखक भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी हैं। इस किताब में दक्षिण एशिया के देशों में लोकतंत्र की चुनौतियों, मजबूती और विकास की यात्रा का उल्लेख किया गया है।  इसे सितंबर 2025 में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जारी किया गया, और इसमें भारत सहित दक्षिण एशिया के लोकतांत्रिक प्रयोगों और अनुभवों का विश्लेषण किया गया है।

  • 7

    बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में मृत्यु सिंगापुर देश में हुई|

    ब्लॉकबस्टर हिट गाने या अली से पॉपुलर हुए सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को अचानक निधन हो गया। 2006 की फिल्म 'गैंगस्टर' का उनका गाना "या अली" उनके करियर का सबसे बड़ा बॉलीवुड ब्रेक था, जिसने उन्हें पहचान दिलाई।

  • 8

    ‘अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस’ 20 सितम्बर को मनाया गया है|

    अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस 2025 का आयोजन शनिवार, 20 सितंबर 2025 को किया गया। हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को यह दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जंगलों में कम होती रेड पांडा की संख्या एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। वर्ष 2010 से शुरू हुआ यह अभियान आज वैश्विक आंदोलन बन चुका है।

  • 9

    ईपीएफओ ने 'पासबुक लाइट' नामक नई सुविधा शुरू की है|

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्य पोर्टल पर 'पासबुक लाइट' नामक नई सुविधा शुरू की है। इसका उद्देश्य भविष्य निधि खातों का प्रबंधन आसान, तेज़ और पारदर्शी बनाना है, जिससे EPF सदस्यों के जीवन में सहूलियत आए। ईपीएफओ के 'पासबुक लाइट' सुविधा की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी, जिसे केंद्रीय मंत्री मंसुख मांडविया द्वारा लॉन्च किया गया था।

  • 10

    मनीष मुंद्रा ने अपनी कॉफी टेबल बुक 'वाइल्ड अफ्रीका: थ्रू माई लेंस' लांच की है|

    फिल्म निर्माता मनीष मुंद्रा ने 'वाइल्ड अफ्रीका: थ्रू माई लेंस' नामक कॉफी टेबल बुक लांच की। यह पुस्तक उनके अफ्रीका के जंगलों के साथ दो दशक के जुड़ाव और अनुभवों को दर्शाती है, जिसमें वन्य जीवन की मनमोहक छवियां एवं अफ्रीकी प्राकृतिक सजावट के विविध पक्ष शामिल हैं।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top