- हाल ही में ‘आदि रंग महोत्सव’ का कौन सा संस्करण आयोजित किया जाएगा? 7वां
- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? क्रिस्टी कोवेंट्री
- हाल ही में ‘महाराष्ट्र भूषण‘ से किसे सम्मानित किया जाएगा? राम सुतार
- हाल ही में चर्चा में रहा “हीथ्रो एयरपोर्ट” कहाँ स्थित है? लंदन
- हाल ही में चर्चा में रहा “माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी” कहाँ स्थित है? इंडोनेशिया
- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 कब मनाया गया है? 21 मार्च
- हाल ही में भारतीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता में सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
- 11वीं एशियाई तैराकी चैंपियनशिप की मेज़बानी कौन सा देश करेगा? भारत
- हाल ही में ‘समर्थ‘ इनक्यूबेशन कार्यक्रम किसने शुरू किया है? सी-डॉट
- हाल ही में किस उत्पाद ने जर्मनी से ओको-टेक्स प्रमाणन प्राप्त किया है? एरी रेशम
22 March Current Affairs Rojgar with Ankit 2025
1
‘आदि रंग महोत्सव’ का 7वां संस्करण आयोजित किया जाएगा|
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) 21 मार्च से 23 मार्च तक नई दिल्ली में आदि रंग महोत्सव (Aadi Rang Mahotsav) का 7वां संस्करण आयोजित करेगा|
उद्देश्य : देश के आदिवासी समुदायों की बहुआयामी कला, संस्कृति और विरासत को अपनाना
इस महोत्सव में ग्रामीण भारत के तीन सौ आदिवासी कलाकार (tribal artists) एक साथ आएंगे|
हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्य इस कार्यक्रम के दौरान अपने पारंपरिक प्रदर्शन पेश करेंगे|
2
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री को नियुक्त किया गया है|
जिम्बाब्वे की क्रिस्टी कोवेंट्री (Kirsty Coventry of Zimbabwe) को ग्रीस के कोस्टा नवारिनो में हुई 144वीं आईओसी बैठक (144th IOC Session in Costa Navarino, Greece) में आठ साल की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee IOC) की दसवीं अध्यक्ष (10th President) चुना गया हैं| वह इस पद पर पहली महिला और पहली अफ्रीकी होंगी| वह मौजूदा अध्यक्ष थॉमस बाक (Thomas Bach) की जगह लेंगी. जिन्हें 2013 में पहली बार और 2021 में फिर से इस पद पर चुना गया था| वह 23 जून 2025 को हस्तांतरण मिलने के बाद अपना कार्यभार संभालेंगी| क्रिस्टी कोवेंट्री वर्तमान में IOC सदस्य और जिम्बाब्वे में स्पोर्ट्स, आर्ट और रिक्रेएशन मिनिस्टर (Minister of Sports, Arts and Recreation) हैं. वह 2018 से देश की खेल मंत्री हैं|
3
'महाराष्ट्र भूषण' से राम सुतार को सम्मानित किया जाएगा|
प्रसिद्ध मूर्तिकार और पद्म भूषण से सम्मानित (Famous sculptor and Padma Bhushan honored) राम सुतार को महाराष्ट्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'महाराष्ट्र भूषण (Maharashtra's highest civilian award 'Maharashtra Bhushan')' से सम्मानित किया जाएगा| पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपये और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा| उन्होंने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)' का डिजाइन तैयार किया था, जो 182 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा (world's tallest statue) है|
4
चर्चा में रहा "हीथ्रो एयरपोर्ट" लंदन में स्थित है|
दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक लंदन में स्थित हीथ्रो एयरपोर्ट (London's Heathrow Airport) को एक पावर सबस्टेशन में लगी भीषण आग के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है| हीथ्रो आने वाली कम से कम 120 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया और हीथ्रो आने-जाने वाली कम से कम 1,351 उड़ानें प्रभावित हुई हैं| हीथ्रो ब्रिटेन (Britain) का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है|
5
चर्चा में रहा "माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी" इंडोनेशिया में स्थित है|
इंडोनेशिया (Indonesia) में माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी ज्वालामुखी (Mount Lewotobi Laki Laki volcano) तीन बार फटा, जिससे राख 8,000 मीटर ऊंची हो गई और खतरे वाले क्षेत्रों का विस्तार हुआ| हाल के दिनों में पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत (East Nusa Tenggara province) के फ्लोरेस के सुदूर द्वीप (island of Flores) पर स्थित ज्वालामुखी में सैकड़ों भूकंप आ चुके हैं और दृश्यमान ज्वालामुखी गतिविधि में काफी वृद्धि हुई है|
6
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 21 मार्च 2025 को मनाया गया है|
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Forest Day) हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है|
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 की थीम: “वन और खाद्य पदार्थ (Forests and Foods)”
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की स्थापना 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly UNGA) द्वारा की गई थी| यह दिवस सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है और उनका जश्न मनाता है|
7
सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा ने रक्षा कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए निम्हांस, बेंगलुरु साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (Armed Forces Medical Services AFMS) और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहंस), बेंगलुरु (National Institute of Mental Health and Neurosciences (NIMHANS) Bengaluru) ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण (research and training) के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|
उद्देश्य : सशस्त्र बलों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता और देखभाल बढ़ाना
निम्हांस सैन्य कर्मियों को उन्नत मनोचिकित्सा देखभाल और सहायता पर अनुसंधान करने में सहायता प्रदान करेगा, जो पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (Post Traumatic Stress Disorders (PTSD)), चिंता और अवसाद जैसे सामान्य समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा|
8
भारतीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता में सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है|
भारतीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता (Indian Open Throw competition) में महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा (women's discus throw event) में सीमा ने 56.39 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक (gold) जीता|
रजत पदक (Silver): नीतिका वर्मा, 50.23 मीटर थ्रो
कांस्य पदक (Bronze): प्रिया, 48.88 मीटर थ्रो
9
11वीं एशियाई तैराकी चैंपियनशिप की मेज़बानी भारत करेगा |
भारत 11वीं एशियाई तैराकी चैंपियनशिप (11th Asian Swimming Championships) की मेज़बानी करेगा| इस प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 15 अक्टूबर, 2025 तक अहमदाबाद के नारनपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा|
जिसमें तैराकी, गोताखोरी, कलात्मक तैराकी और वाटर पोलो (swimming, diving, artistic swimming and water polo) जैसे खेल शामिल किए जाएंगे|
10
‘पर्पल फेस्ट दिल्ली 2025’ का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने किया है|
21 मार्च को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment) के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में एक दिवसीय ‘पर्पल फेस्ट दिल्ली 2025 (Purple Fest Delhi 2025)’ का आयोजन किया है|
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की|
उद्देश्य (Objective): सभी के लिए एक स्वागतयोग्य और समावेशी दुनिया (welcoming and inclusive world) बनाना