22 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (22 July 2026)

 

  1. हाल ही में भारत विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को स्वीकार करने वाला कौन-सा सदस्य बना है? 123वाँ सदस्य
  2. हाल ही में ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत किस दवा की अवैध तस्करी को विफल किया गया है? ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड
  3. हाल ही में चीन के 9वें लू शुन साहित्य पुरस्कार के कविता श्रेणी में किसे सम्मानित किया गया है? वांग जिबिंग
  4. हाल ही में भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? वी. एस. रथनवेल
  5. हाल ही में 79वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार ‘पार्डो अल्ला करिएरा’ से किसे सम्मानित किया जाएगा? जेम्स ग्रे
  6. हाल ही में 2026 के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है? अजीत डोभाल
  7. हाल ही में 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लिए भारत के पहले डेंगू टीके का नाम क्या है? क्यूडेंगा
  8. हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (UK) के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है? एंडी बर्नहैम
  9. हाल ही में ‘मिशन गोल्डन स्पाइस–एकीकृत लाकाडोंग हल्दी मूल्य श्रृंखला संवर्धन परियोजना’ किस राज्य में शुरू की गई है? मेघालय
  10. हाल ही में मेनुइरे अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2026 का स्वर्ण पदक किसने जीता है? एस. रोहित कृष्णा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    हाल ही में भारत विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को स्वीकार करने वाला 123वाँ सदस्य बना है|

    भारत ने 20 जुलाई 2026 को विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization–WTO) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते (Agreement on Fisheries Subsidies) को स्वीकृति-पत्र (Instrument of Acceptance) जमा कर इसकी औपचारिक सदस्यता (Membership) ग्रहण की। इसके साथ ही भारत इस समझौते को स्वीकार करने वाला 123वाँ WTO सदस्य बन गया।
    यह समझौता जून 2022 में जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित WTO के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (12th Ministerial Conference–MC12) में अपनाया गया था। उद्देश्य: अवैध, गैर-रिपोर्टित एवं अनियमित (Illegal, Unreported and Unregulated–IUU) मत्स्यन (Fishing) को बढ़ावा देने वाली सब्सिडी (Subsidies) तथा अत्यधिक मत्स्यन (Overfishing) को प्रोत्साहित करने वाली वित्तीय सहायता (Financial Support) को समाप्त करना है। यह समझौता केवल समुद्री प्राकृतिक मत्स्यन (Marine Wild Capture Fisheries) पर लागू होता है तथा जलीय कृषि (Aquaculture) और अंतर्देशीय मत्स्य पालन (Inland Fisheries) को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।

  • 2

    हाल ही में 'ऑपरेशन वज्र' के तहत ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की अवैध तस्करी को विफल किया गया है|

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (Central Bureau of Narcotics–CBN) ने 'ऑपरेशन वज्र (Operation Vajra)' के तहत 12 करोड़ ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (Tramadol Hydrochloride) की अवैध तस्करी (Illegal Trafficking) को विफल किया।
    वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग (Department of Revenue–DoR) के अधीन सीबीएन (CBN) ने लगभग 30 मीट्रिक टन वज़न वाली 250 मि.ग्रा. क्षमता की ट्रामाडोल गोलियों की खेप जब्त की तथा बेंगलुरु के एक और कोच्चि के दो सहित तीन आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 (NDPS Act, 1985) के तहत गिरफ्तार किया। यह अभियान 10 से 20 जुलाई 2026 के बीच ग्वालियर, बेंगलुरु, दिल्ली और कोच्चि में चलाया गया, जिसमें राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence–DRI) ने भी समन्वय (Coordination) किया। प्रारंभिक जांच (Preliminary Investigation) के अनुसार यह खेप गिनी-बिसाऊ (Guinea-Bissau) के लिए भेजी जानी थी, लेकिन इसे लीबिया (Libya) की ओर मोड़ने (Diversion) की योजना थी।

  • 3

    हाल ही में चीन के 9वें लू शुन साहित्य पुरस्कार के कविता श्रेणी में वांग जिबिंग को सम्मानित किया गया है|

    चीन (China) के जियांगसू (Jiangsu) प्रांत के 56 वर्षीय फूड डिलीवरी राइडर (Food Delivery Rider) वांग जिबिंग (Wang Jibing) को उनके चर्चित कविता संग्रह (Poetry Collection) 'लो फ्लाइट (Low Flight)' के लिए चीन के 9वें लू शुन साहित्य पुरस्कार (9th Lu Xun Literary Prize) के कविता श्रेणी (Poetry Category) में सम्मानित किया गया। 'लो फ्लाइट (Low Flight)' गिग अर्थव्यव्स्था से जुड़े डिलीवरी कर्मियों के संघर्ष और जीवन पर आधारित है। लू शुन साहित्य पुरस्कार (Lu Xun Literary Prize) चीन के सर्वोच्च (Highest) एवं प्रतिष्ठित (Prestigious) साहित्यिक सम्मानों (Literary Honours) में से एक है, जो हर चार वर्ष में प्रदान किया जाता है। वांग जिबिंग यह सम्मान पाने वाले पहले सक्रिय (Active) फूड डिलीवरी राइडर बने हैं।

  • 4

    हाल ही में भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर वी. एस. रथनवेल बने हैं|

    कोयंबटूर के वी. एस. रथनवेल भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (Chess Grandmaster) बन गए हैं। उन्होंने असम में आयोजित तीसरे गुवाहाटी स्मार्ट सिटी अंतरराष्ट्रीय ओपन (3rd Guwahati Smart City International Open) में 2500 एलो रेटिंग (Elo Rating) का आंकड़ा पार कर यह उपलब्धि हासिल की। रथनवेल ने 2022 में ही ग्रैंडमास्टर के लिए आवश्यक तीनों जीएम नॉर्म्स (GM Norms) प्राप्त कर लिए थे, लेकिन 2500 एलो रेटिंग तक पहुँचने के लिए उन्हें लगभग चार वर्ष का इंतजार करना पड़ा।

  • 5

    हाल ही में 79वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 'पार्डो अल्ला करिएरा' से जेम्स ग्रे को सम्मानित किया जाएगा|

    अमेरिकी फिल्म निर्माता (American Filmmaker) जेम्स ग्रे (James Gray) को 79वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव (Locarno Film Festival) में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (Lifetime Achievement Award) 'पार्डो अल्ला करिएरा (Pardo alla Carriera)' से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 9 अगस्त 2026 को प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद उनकी नवीनतम फिल्म 'पेपर टाइगर (Paper Tiger)' तथा उनकी चर्चित फिल्मों 'वी ओन द नाइट (We Own the Night)' और 'टू लवर्स (Two Lovers)' का विशेष प्रदर्शन (Screening) किया जाएगा। वह 'लिटिल ओडेसा (Little Odessa)', 'द यार्ड्स (The Yards)', 'वी ओन द नाइट (We Own the Night)', 'टू लवर्स (Two Lovers)' और 'द इमिग्रेंट (The Immigrant)' जैसी प्रशंसित फिल्मों के निर्देशन (Direction) के लिए प्रसिद्ध हैं।

  • 6

    अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस 2026 20 जुलाई को मनाया गया|

    अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day) प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation–FIDE) की 1924 में स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिवस का प्रस्ताव (Proposal) 1966 में यूनेस्को (UNESCO) ने दिया था, जबकि 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly–UNGA) ने इसे आधिकारिक मान्यता (Official Recognition) प्रदान की। इसका उद्देश्य रणनीतिक सोच (Strategic Thinking), आलोचनात्मक चिंतन (Critical Thinking) तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग (International Cooperation) को बढ़ावा देना है।

  • 7

    हाल ही में 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लिए भारत के पहले डेंगू टीके का नाम क्यूडेंगा है|

    केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organisation–CDSCO) ने 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लिए भारत के पहले डेंगू टीके (Dengue Vaccine) 'क्यूडेंगा (Qdenga)' को मंजूरी दे दी है। तकैदा जीएमबीएच (Takeda GmbH) द्वारा विकसित यह जीवित क्षीणित चतुर्संयोजक टीका (Live Attenuated Tetravalent Vaccine) डेंगू के सभी चार सीरोटाइप (Serotypes) से सुरक्षा प्रदान करता है। इसकी दो खुराक तीन माह के अंतराल पर दी जाती हैं। इस टीके का आयात (Import) तकैदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Takeda Biopharmaceuticals India Pvt. Ltd.) द्वारा किया जाएगा। क्यूडेंगा को पूर्व डेंगू संक्रमण (Prior Dengue Exposure) की परवाह किए बिना लगाया जा सकता है तथा इसके लिए पूर्व-टीकाकरण परीक्षण (Pre-vaccination Testing) की आवश्यकता नहीं होती।

  • 8

    हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (UK) के नए प्रधानमंत्री के रूप में एंडी बर्नहैम ने पदभार ग्रहण किया है|

    एंडी बर्नहैम (Andy Burnham) ने 20 जुलाई 2026 को यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom–UK) के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। कीर स्टार्मर (Keir Starmer) के इस्तीफे (Resignation) के बाद राजा चार्ल्स तृतीय (King Charles III) ने एंडी बर्नहैम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। ग्रेटर मैनचेस्टर (Greater Manchester) के पूर्व मेयर (Former Mayor) एंडी बर्नहैम लेबर पार्टी (Labour Party) के निर्विरोध नेता चुने गए।

  • 9

    हाल ही में 2026 के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अजीत डोभाल को चुना गया है|

    भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor–NSA) अजीत डोभाल को 2026 के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार (Lokmanya Tilak National Award) के लिए चुना गया है। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी (Counter-terrorism) अभियानों, सीमा सुरक्षा (Border Security) तथा गुप्त अभियानों (Covert Operations) को सुदृढ़ करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार 1 अगस्त को पुणे में लोकमान्य तिलक की 106वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। अजीत डोभाल भारत के सबसे लंबे समय तक कार्यरत (Longest-serving) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।

  • 10

    हाल ही में 'मिशन गोल्डन स्पाइस–एकीकृत लाकाडोंग हल्दी मूल्य श्रृंखला संवर्धन परियोजना' मेघालय में शुरू की गई है|

    केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया तथा मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने 21 जुलाई 2026 को 'मिशन गोल्डन स्पाइस–एकीकृत लाकाडोंग हल्दी मूल्य श्रृंखला संवर्धन परियोजना (Mission Golden Spice – Integrated Lakadong Turmeric Value Chain Enhancement Project)' का शुभारंभ किया। 175.45 करोड़ रुपये की यह अभिसरण-आधारित (Convergence-led) पहल मेघालय में जीआई-टैग (GI-tagged) प्राप्त लाकाडोंग हल्दी (Lakadong Turmeric) की खेती तथा मूल्य श्रृंखला (Value Chain) के विकास के लिए शुरू की गई है। यह 2025–2030 की पाँच वर्षीय योजना है, जिसे दो चरणों—मूल्य श्रृंखला सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार एवं विस्तारकरण (Expansion & Scale-up)—में लागू किया जाएगा। लाकाडोंग हल्दी विश्व में प्राकृतिक रूप से सर्वाधिक करक्यूमिन (Curcumin) की मात्रा के लिए प्रसिद्ध है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top