22 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

  1. हाल ही में, किस भारतीय प्रोफेसर को गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है? उर्वशी सिन्हा
  2. हाल ही में, पीवी सिंधु किस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं? PUMA इंडिया
  3. हाल ही में, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
  1. हाल ही में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथी बचाव केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया है? गोरखपुर
  2. हाल ही में, दक्षिण भारत विज्ञान मेला 2025 कहाँ शुरू हुआ है? पुडुचेरी
  3. वैश्विक स्तर पर कॉफ़ी उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है? सातवां
  4. हाल ही में दिवंगत हुए डेविड लिंच का संबंध किस क्षेत्र से है? सिनेमा
  5. हाल ही में, कोकबोरोक दिवस किस राज्य में मनाया गया? त्रिपुरा
  6. हाल ही में, बौद्ध अवशेष कहाँ मिले हैं? ओडिशा
  7. हाल ही में, IMF ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय आर्थिक विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है? 6.5%

January Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    भारतीय प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा को गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है|

    रामन अनुसंधान संस्‍थान (Raman Research Institute (RRI)) में प्रकाश और पदार्थ भौतिकी विषय (Light and Matter Physics theme) की संकाय सदस्य प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा (Professor Urbasi Sinha) को ब्रिटेन के बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill & Melinda Gates Foundation) द्वारा गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 (Gates-Cambridge Impact Prize 2025) से सम्मानित किया गया है| वह आठ विजेताओं में से एक हैं|

  • 2

    पीवी सिंधु PUMA इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं|

    दो बार की ओलंपिक पदक विजेता PV सिंधु ने ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador) के रूप में PUMA इंडिया (PUMA India) के साथ बहु-वर्षीय साझेदारी (multi-year partnership) पर हस्ताक्षर किए| इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाते हुए, कंपनी ने विभिन्न स्टोरों में अपने ब्रांड साइनेज की स्पेलिंग बदलकर ‘PVMA’ कर दी|

  • 3

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को किया गया है|

    IPS अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force- CRPF)  का महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है|वर्तमान में वह असम के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्यरत हैं |

  • 4

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथी बचाव केंद्र का उद्घाटन गोरखपुर में किया है|

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (Shaheed Ashfaqulla Khan Zoological Park) में हाथी बचाव केंद्र (elephant rescue center) का उद्घाटन किया| इसी दौरान उन्होनें तितली उद्यान (butterfly park) का लोकार्पण (Inauguration) और कॉफी टेबल बुक का विमोचन (Release) भी किया|

  • 5

    दक्षिण भारत विज्ञान मेला 2025 पुडुचेरी में शुरू हुआ है|

    दक्षिण भारत विज्ञान मेला 2025 (South India Science Fair 2025) का आयोजन  21 जनवरी से  25 जनवरी तक पुडुचेरी के ओल्ड पोर्ट ग्राउंड में किया जा रहा है|

    विषय: “एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology for a Sustainable Future)”

    इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा निदेशालय (directorate of education), पुडुचेरी द्वारा विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय (Visvesvaraya Industrial & Technological Museum), बेंगलुरु के सहयोग से किया जा रहा है|

  • 6

    वैश्विक स्तर पर कॉफ़ी उत्पादन में भारत का सातवां स्थान है|

    भारत वैश्विक स्तर पर सातवां सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक (largest coffee producer) है| वित्त वर्ष 2023-24 में कॉफ़ी निर्यात (exports) 1.29 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है| भारत में सबसे ज़्यादा उत्पादन कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हो रहा है. कॉफ़ी उत्पादन में कर्नाटक सबसे आगे है, जिसने 2022-23 में 248,020 टन कॉफ़ी उत्पादन में योगदान दिया है|

  • 7

    दिवंगत हुए डेविड लिंच का संबंध सिनेमा क्षेत्र से है|

    हॉलीवुड निर्देशक और लेखक (Hollywood director and writer) डेविड लिंच (David Lynch) का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्हें 2019 में मानद अकादमी पुरस्कार (honorary Academy Award) से सम्मानित किया गया| रूम टू ड्रीम (Room to Dream)- क्रिस्टीन मैककेना (Kristine McKenna) के साथ सह-लिखित डेविड लिंच की 2018 की संस्मरण पुस्तक (memoir) है|

    उनकी कुछ फिल्में-  इरेज़रहेड, द एलीफेंट मैन, ड्यून, ब्लू वेलवेट, और वाइल्ड एट हार्ट

    टेलीविज़न शो- ट्विन पीक्स

  • 8

    21 जनवरी को मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर का स्थापना दिवस मनाया गया|

    21 जनवरी 2025 को मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर का 53वां राज्य दिवस (53rd Statehood Day) मनाया गया| 21 जनवरी, 1972 को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय को पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 (Northeastern Areas (Reorganisation) Act, 1971) के तहत राज्यों का दर्जा दिया गया था|

  • 9

    कोकबोरोक दिवस त्रिपुरा में मनाया गया|

    हर साल 19 जनवरी को कोकबोरोक दिवस (त्रिपुरी भाषा दिवस) (Kokborok Day (Tripuri Language Day)) त्रिपुरा में कोकबोरोक भाषा के विकास का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है| कोकबोरोक भाषा त्रिपुरा की आधिकारिक भाषा (official language) है|

  • 10

    INS मुंबई भारतीय नौसेना जहाज बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोस के चौथे संस्करण में भाग ले रहा है|

    स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक (guided missile destroyer), भारतीय नौसेना जहाज INS मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोस (Multinational Exercise LA PEROUSE) के चौथे संस्करण (fourth edition) में भाग ले रहा है| हर दो साल में होने वाले बहुराष्ट्रीय (Multinational) ला पेरोस अभ्यास के चौथे संस्करण का आयोजन 16 जनवरी से 24 जनवरी तक इंडोनेशियाई द्वीपसमूह (Indonesian archipelago) के आसपास पूर्वी हिंद महासागर (eastern Indian Ocean) में किया जा रहा  है| इस अभ्यास में 9 देश भाग ले रहे हैं- भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, फ्रांस, इंडोनेशिया, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम  और सिंगापुर

    अभ्यास का उद्देश्य: समुद्री निगरानी (maritime surveillance), ​​समुद्री अवरोधन संचालन (maritime interdiction operations) और हवाई संचालन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाकर आम समुद्री स्थिति जागरूकता (Maritime Situational Awareness) विकसित करना

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top