- हाल ही में खोजी गई “लेप्टोब्रैकियम आर्यटियम” किसकी प्रजाति है? मेंढक
- हाल ही में ITTF विश्व कप 2025 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है? ह्यूगो काल्डेरानो
- हाल ही में किस देश ने दुर्लभ मृदा तत्वों (Rare Earth Elements) और चुम्बकों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है? चीन
- हाल ही में चर्चा में रहा “गांधी सागर अभयारण्य” कहाँ स्थित है? मध्य प्रदेश
- हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा “महिला संवाद” अभियान शुरू किया गया है? बिहार
- हाल ही में किस पर्वतारोही को शिव छत्रपति राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? कृष्णा ढोकले
- हाल ही में त्रि-सेवा भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? नई दिल्ली
- हाल ही में दिवंगत पोप फ्रांसिस का संबंध किससे था? रोमन कैथोलिक चर्च
- हाल ही में छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग का पहला नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत कौन सा बना है? बीजापुर गांव
- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया है? अरुणाचल प्रदेश
22 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
हाल ही में खोजी गई "लेप्टोब्रैकियम आर्यटियम" मेंढक की प्रजाति है|
मेघालय की सीमा से लगे असम के गुवाहाटी के दक्षिण-पश्चिमी छोर (Southwestern end) पर स्थित गर्भांगा रिजर्व फॉरेस्ट में मेंढक की एक नई प्रजाति लेप्टोब्रैकियम आर्याटियम (Leptobrachium aryatium) पाई गई है| इस प्रजाति का नाम गुवाहाटी में आर्य विद्यापीठ कॉलेज के सम्मान में लेप्टोब्रैकियम आर्याटियम रखा गया है, जो क्षेत्रीय विज्ञान और शिक्षा में संस्थान के योगदान को मान्यता देता है|
2
ITTF विश्व कप 2025 का पुरुष एकल खिताब ह्यूगो काल्डेरानो ने जीता है|
ब्राजील के टेबल टेनिस खिलाड़ी ह्यूगो काल्डेरानो (Brazilian table tennis player Hugo Calderano) ने चीन के लिन शिडोंग (China's Lin Shidong) को हराकर मकाओ, चीन (Macau, China) में आयोजित ITTF विश्व कप 2025 (ITTF World Cup 2025) में पुरुष एकल (men's singles) खिताब जीता| वे इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाले पहले ब्राज़ीली और पैन अमेरिकन खिलाड़ी बन गए हैं| वहीँ, चीन की सन यिंगशा (China's Sun Yingsha) ने हमवतन कुआई मैन (Kuai Man) को हराकर ITTF विश्व कप 2025 में महिला एकल खिताब जीता|
3
बार्सिलोना ओपन 2025 का खिताब होल्गर रूण ने जीता है|
डेनमार्क के होल्गर रूण (Denmark's Holger Rune) ने स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ (Spain's Carlos Alcaraz) को हराकर बार्सिलोना ओपन 2025 खिताब (Barcelona Open 2025 title) जीता है| कार्लोस अल्काराज़ ने यह खिताब 2022 और 2023 जीता था |
4
दिवंगत डॉ. मैथ्यू सैमुअल कलरिकल भारत में एंजियोप्लास्टी के जनक थे|
भारत में एंजियोप्लास्टी के जनक (father of angioplasty in India) माने जाने वाले प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ (cardiologist) डॉ. मैथ्यू सैमुअल कलरिकल का 77 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया है| वह भारत की राष्ट्रीय एंजियोप्लास्टी रजिस्ट्री (National Angioplasty Registry of India) के संस्थापक सदस्य भी थे| 1986 में, डॉ. कलरिकल ने देश की पहली कोरोनरी एंजियोप्लास्टी (coronary angioplasty) की थी |
5
चीन ने दुर्लभ मृदा तत्वों (Rare Earth Elements) और चुम्बकों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है|
चीन (China) ने 17 में से सात प्रमुख दुर्लभ मृदा तत्वों (rare earth elements) और उनसे बने विशेष चुम्बकों (magnets) के निर्यात (export) पर प्रतिबंध लगा दिया है |
इन तत्वों में समेरियम, गैडोलिनियम, टरबियम, डिस्प्रोसियम, लुटेटियम, स्कैंडियम और इट्रियम (samarium, gadolinium, terbium, dysprosium, lutetium, scandium, and yttrium) शामिल हैं|
1990 के दशक से, चीन दुनिया की दुर्लभ मृदा तत्वों की मांग का 85 से 95 प्रतिशत आपूर्ति कर रहा है|
6
"गांधी सागर अभयारण्य" मध्य प्रदेश में स्थित है|
मध्य प्रदेश के मंदसौर में गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य (Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary) अफ्रीका से स्थानांतरित चीतों की मेजबानी करने वाला भारत का दूसरा रिजर्व बन गया है| प्रभाष और पावक नाम के दो चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ा गया है| दो नर चीते, मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के वॉटरबर्ग बायोस्फीयर रिजर्व (Waterberg Biosphere Reserve in South Africa) से फरवरी 2023 में कुनो नेशनल पार्क में लाए गए थे| वर्तमान में, कुनो नेशनल पार्क में 26 चीते हैं, जिनमें से 16 खुले जंगल में घूमते हैं और 10 पुनर्वास केंद्र में रखे गए हैं|
7
बिहार सरकार द्वारा "महिला संवाद" अभियान शुरू किया गया है|
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को सशक्त (Empowered) बनाने के लिए "महिला संवाद" अभियान ("Mahila Samvad" campaign) शुरू किया है. यह अभियान 2 महीने तक चलेगा|
इस अभियान का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण (socio-economic empowerment) को बढ़ावा देना है|
यह कार्यक्रम राज्य के 48,000 गांवों में आयोजित किया जा रहा है|
इस अभियान के तहत, 600 विशेष रूप से डिजाइन की गई डिजिटल मोबाइल वैन "महिला संवाद रथ" गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही हैं|
8
कृष्णा ढोकले ने पर्वतारोही को शिव छत्रपति राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
महाराष्ट्र के पर्वतारोही कृष्णा ढोकले को पर्वतारोहण और साहसिक कार्य की श्रेणी (category of mountaineering and adventure) में प्रतिष्ठित श्री शिव छत्रपति पुरस्कार (Shri Shiv Chhatrapati Award) से सम्मानित किया गया है| यह सम्मान महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान है| उन्होनें 140 से अधिक सफल पर्वतारोहण अभियानों का नेतृत्व किया है, जिनमें माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, किलिमंजारो और एल्ब्रस (Mount Everest, Kanchenjunga, Kilimanjaro and Elbrus) जैसे अंतरराष्ट्रीय शिखर शामिल हैं. वह पुणे स्थित गिरिप्रेमी संस्था (Giripremi Sanstha) से जुड़े हैं और साहसिक खेलों में युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं|
9
त्रि-सेवा भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है|
त्रि-सेवा भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम (Tri-services Future Warfare Course) का दूसरा संस्करण 21 अप्रैल से 9 मई 2025 तक नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ केंद्र में आयोजित किया जा रहा है| इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (Integrated Defence Staff) के तत्वावधान में किया जा रहा है, और इसका समन्वय संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (Centre for Joint Warfare Studies - CENJOWS) द्वारा किया जा रहा है| इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य सशस्त्र बलों (Objective Armed Forces) के अधिकारियों को आधुनिक युद्ध की जटिलताओं और उभरती तकनीकों के प्रभाव को समझने के लिए तैयार करना है|
10
दिवंगत पोप फ्रांसिस का संबंध रोमन कैथोलिक चर्च से था|
रोमन कैथेलिक चर्च (Roman Catholic Church) के धर्मगुरू पोप फ्रांसिस (Pope Francis) का 88 वर्ष की आयु में वेटिकन सिटी (Vatican City) में निधन हो गया है| पोप फ्रांसिस पहले लातिनी अमरीकी (Latin American) पोप थे और वे सर्वाधिक उम्र में पोप बनने वाले व्यक्ति भी थे|