- हाल ही में विमोचित पुस्तक “लियो – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ चेन्नई सुपर किंग्स” के लेखक कौन हैं? पी.एस. रमन
- हाल ही में फिट इंडिया आइकन किसे नामित किया गया है? आयुष्मान खुराना
- हाल ही में भारत का पहला पीपीपी आधारित हरित अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र कहाँ शुरू किया जाएगा? इंदौर
- हाल ही में 18वें एशियाई फिल्म पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे दिया गया है? शहाना गोस्वामी
- हाल ही में विश्व गौरैया दिवस 2025 कब मनाया गया? 20 मार्च
- हाल ही में विकसित किए गए “विक्रम 3201 और कल्पना 3201″ क्या हैं? माइक्रोप्रोसेसर
- हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित दूसरे मंदिर का उद्घाटन कहाँ किया गया है? महाराष्ट्र
- हाल ही में स्केचर्स का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? जसप्रीत बुमराह
- हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक का कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? इंद्रनील भट्टाचार्य
- हाल ही में उत्तर भारत की पहली परमाणु परियोजना कहाँ स्थापित की जा रही है? हरियाणा
21 March Current Affairs Rojgar with Ankit 2025
1
विमोचित पुस्तक "लियो - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ चेन्नई सुपर किंग्स" के लेखक पी.एस. रमन हैं|
वरिष्ठ अधिवक्ता और टीएनसीए के पूर्व उपाध्यक्ष पी.एस. रमन द्वारा लिखित पुस्तक ‘लियो: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ चेन्नई सुपर किंग्स (Leo: The Untold Story of Chennai Super Kings)’ का आधिकारिक तौर पर पूर्व CSK कप्तान एम.एस. धोनी की उपस्थिति में विमोचन किया गया| भारत की पहली टेस्ट विजेता टीम के सदस्य और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सी.डी. गोपीनाथ ने पुस्तक का अनावरण किया|
2
फिट इंडिया आइकन आयुष्मान खुराना को नामित किया गया है|
केंद्रीय खेल मंत्री (Union Sports Minister) मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को आधिकारिक फिट इंडिया आइकन (Fit India Icon) नामित किया| फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य विभिन्न पहलों और आयोजनों के माध्यम से फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देना और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों पर प्रकाश डालकर और नागरिकों को सक्रिय रहने के कई लाभों के बारे में शिक्षित करके फिटनेस के बारे में जागरूकता फैलाना है|
3
भारत का पहला पीपीपी आधारित हरित अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र इंदौर में शुरू किया जाएगा|
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (Swachh Bharat Mission-Urban) के तहत भारत का पहला सार्वजनिक-निजी भागीदारी (public-private partnership (PPP))-मॉडल आधारित हरित अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र (green waste processing plant) शुरू किया जायेगा|
उद्देश्य : ग्रीन वेस्ट को मूल्यवान संसाधनों में परिवर्तित करके शहर की अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली (waste management system) में क्रांति लाना
4
18वें एशियाई फिल्म पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार शहाना गोस्वामी को दिया गया है|
एशियाई फिल्म पुरस्कार 2025 का 18वां संस्करण (18th Asian Film Awards 2025) हांगकांग के वेस्ट कॉव्लून कल्चरल डिस्ट्रिक्ट के ज़िकू सेंटर (Xiqu Centre in the West Kowloon Cultural District, Hong Kong) में आयोजित किया गया|
18वें एशियाई फिल्म पुरस्कार 2025 विजीताओं की सूची:
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress)- अभिनेत्री शहाना गोस्वामी को फिल्म संतोष के लिए s
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film)- ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट (All We Imagine As Light), फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया
सर्वश्रेष्ठ नई निर्देशक(Best New Director)- फिल्म निर्माता संध्या सूरी को फिल्म संतोष के लिए
5
विश्व गौरैया दिवस 20 मार्च 2025 को मनाया गया|
गौरैया की घटती आबादी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनकी रक्षा करने के लिए, हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) मनाया जाता है| विश्व गौरैया दिवस 2025 का थीम: "प्रकृति के नन्हे दूतों को श्रद्धांजलि (A Tribute to Nature's Tiny Messengers)"
विश्व गौरैया दिवस की शुरुआत "नेचर फॉरएवर" नामक एक पक्षी संरक्षण संगठन (bird conservation group “Nature Forever”) द्वारा 2010 में की गई थी|
2012 में दिल्ली सरकार ने गौरैया को राज्य पक्षी (state bird) घोषित किया था|
6
विकसित किए गए "विक्रम 3201 और कल्पना 3201" यह एक माइक्रोप्रोसेसर हैं|
इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (ISRO's Vikram Sarabhai Space Centre) और सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला (एससीएल), चंडीगढ़ (Semiconductor Laboratory (SCL), Chandigarh) ने अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए संयुक्त रूप से 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर (32-bit Microprocessors)- विक्रम 3201 और कल्पना 3201 - विकसित किए हैं|
विक्रम 3201 पहला पूर्ण रूप से भारत में निर्मित 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर है जो लॉन्च वाहनों की कठोर पर्यावरणीय परिस्थितियों (harsh environmental conditions) में उपयोग के लिए योग्य है| यह प्रोसेसर स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए 16-बिट विक्रम 1601 माइक्रोप्रोसेसर का उन्नत संस्करण है| कल्पना 3201 एक 32-बिट SPARC V8 (स्केलेबल प्रोसेसर आर्किटेक्चर, संस्करण 8 Scalable Processor ARChitecture, version 8) RISC (रिड्यूस्ड इंस्ट्रक्शन सेट कंप्यूटर Reduced Instruction Set Computer) माइक्रोप्रोसेसर है और यह IEEE 1754 इंस्ट्रक्शन सेट आर्किटेक्चर पर आधारित है|
7
छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित दूसरे मंदिर का उद्घाटन महाराष्ट्र में किया गया है|
हाल ही में महाराष्ट्र के पहले छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित मंदिर का उद्घाटन भिवंडी में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया| इसमें 42 फीट का हॉल और गोलाकार बुर्ज (circular turret) शामिल हैं| शिवाजी महाराज की कृष्ण शिला पत्थर (Krishna Shila stone) से बनी 6.5 फीट की मूर्ति अरुण योगीराज ने बनाई है| शिवक्रांति प्रतिष्ठान ट्रस्ट ने मंदिर का निर्माण कराया है| यह भारत में छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित दूसरा मंदिर है, पहला मंदिर तेलंगाना के श्रीशैलम में है|
8
स्केचर्स का ब्रांड एंबेसडर जसप्रीत बुमराह को नियुक्त किया गया है|
स्केचर्स (Skechers) ने अपने क्रिकेट फुटवियर (cricket footwear) के प्रचार के लिए भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को ब्रांड एंबेसडर के रूप में अनुबंधित किया है| वह एथलीट ईशान किशन और यास्तिका भाटिया के साथ विपणन अभियानों (marketing campaigns) में शामिल होंगे|
9
हिंदी श्रेणी में पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए 19वां रामनाथ गोयनका पुरस्कार 2025 मृदुलिका झा ने जीता है|
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 19वें रामनाथ गोयनका पत्रकारिता में उत्कृष्टता पुरस्कार (19th Ramnath Goenka Awards for Excellence in Journalism) प्रदान किए हैं|
पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए 19वें रामनाथ गोयनका पुरस्कार 2025 विजेताओं की सूची:
- हिंदी (प्रिंट/डिजिटल) श्रेणी में (Hindi (Print/Digital) category)- आज तक की मृदुलिका झा, उन्होंने हरियाणा और पंजाब के युवाओं द्वारा अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में प्रवेश करने के लिए अपनाए गए ‘डंकी मार्ग’ की कवरेज की थी|
10
हाल ही में जारी विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2025 में भारत ने 118वां स्थान हासिल किया है|
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर (Wellbeing Research Centre at the University of Oxford) द्वारा गैलप, संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (Gallup, the United Nations Sustainable Development Solutions Network) और एक स्वतंत्र संपादकीय बोर्ड (independent editorial board) के सहयोग से जारी विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2025 (World Happiness Report 2025) में भारत को 147 देशों में से 118वें स्थान पर रखा गया है|
वर्ष 2024 में भारत 126वें स्थान पर था|
फिनलैंड (Finland) लगातार आठवें साल दुनिया के सबसे खुशहाल देश की रैंकिंग में शीर्ष पर है|
रैंकिंग में सबसे नीचे अफगानिस्तान (147 वां) (Afghanistan) ने सबसे कम खुशी स्कोर दर्ज किया है|