21 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

21 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

21 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस स्थान पर नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया है? दरभंगा
  2. हाल ही में किस देश ने समलैंगिक विवाह से जुड़ा बिल पास किया है? थाईलैंड
  3. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने देश में रह रहे अप्रवासियों के लिए प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है? अमेरिका
  4. हाल ही में बॉन जलवायु सम्मेलन 2024 किस देश में संपन्न हुआ? जर्मनी
  5. भारत ने 2023-24 में रिकॉर्ड कितने मीट्रिक टन सी-फूड का निर्यात किया? 17,81,602 मीट्रिक टन
  6. हाल ही में होलोंग बंगले में आग लगी है, यह किस राज्य में स्थित है? पश्चिम बंगाल
  7. हाल ही में किस देश ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए?वेस्टइंडीज
  8. हाल ही में ट्रेंट बोल्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, वह किस देश से सम्बंधित हैं? न्यूजीलैंड
  9. वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए बाल साहित्य पुरस्कार किसे दिया गया है? देवेंद्र कुमार
  10. हाल ही में 2024 एशिया ओशनिक चैंपियनशिप में भारतीय राष्ट्रीय अल्टीमेट फ्रिसबी टीम ने कौनसा पदक जीता? रजत पदक
  • 1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा स्थान पर नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया है|

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना 427 ईसवी में सम्राट कुमारगुप्त ने की थी। ये दुनिया की पहली रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी हुआ करती थी। नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना 2010 में की गई थी। 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम ने बिहार विधानसभा में यूनिवर्सिटी को दोबारा स्थापित करने का सुझाव दिया था।

  • 2

    थाईलैंड ने समलैंगिक विवाह से जुड़ा बिल पास किया है|

    थाईलैंड की संसद ने समलैंगिक विवाह से जुड़े बिल को पारित किया। अब दक्षिण पूर्वी एशिया में थाईलैंड सेम सेक्स मैरिज को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है। ताइवान और नेपाल में भी सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता मिल चुकी है। इंडोनेशिया और ब्रूनेई में समलैंगिक संबंध को गैर कानूनी अपराध माना जाता है।

    राजधानी- बैंकाक

    मुद्रा - थाई बाट

  • 3

    अमेरिका के राष्ट्रपति ने देश में रह रहे अप्रवासियों के लिए प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है|

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बिना जरूरी डॉक्यूमेंट्स के देश में रह रहे अप्रवासियों के लिए प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। ये प्रोग्राम ऐसे लोगों के लिए है जिन्होंने अमेरिकी नागरिकों से शादी की है, लेकिन ये बिना जरूरी डॉक्यूमेंट्स के अमेरिका में रह रहे हैं। इस प्रोटेक्शन प्रोग्राम का नाम है पैरोल इन प्लेस। इस प्रोग्राम के तहत ऐसे लोगों को नागरिकता दी जाएगी जो अमेरिकी नागरिक से शादी करने के बाद कम से कम 10 साल से देश में रह रहे हैं। इस प्रोग्राम से ऐसे कपल्स के बच्चों को भी नागरिकता मिल सकेगी। इस प्रोटेक्शन प्रोग्राम के जरिए लोगों को वर्क परमिट और सिटिजनशिप हासिल करना आसान हो जाएगा। इस प्रोग्राम का मकसद बिना डॉक्यूमेंट्स वाले अप्रवासियों के लिए ग्रीन कार्ड हासिल करने के प्रोसेस को आसान बनाना भी है।

    राजधानी- वॉशिंगटन डी॰ सी॰

    राष्ट्रपति - जो बाइडेन

    उपराष्ट्रपति- कमला हैरिस

  • 4

    बॉन जलवायु सम्मेलन 2024 जर्मनी में संपन्न हुआ|

    बॉन, जर्मनी में मध्य-वर्षीय जलवायु चर्चाएं हाल ही में सीमित प्रगति के साथ संपन्न हुईं, जिससे इस वर्ष के अंत में बाकू, अज़रबैजान में आयोजित होने वाले COP29 शिखर सम्मेलन के लिए संभावित चुनौतीपूर्ण मार्ग के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। UNFCCC सहायक निकायों (SB60) का 60वां सत्र, जिसे बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है, का उद्देश्य जलवायु कार्रवाई से संबंधित महत्त्वपूर्ण मुद्दों से निपटकर COP29 का मार्ग प्रशस्त करना है।

    राजधानी- बर्लिन

    मुद्रा- यूरो

  • 5

    कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (सीपीपीआई) 2023 में भारत के 9 प्रमुख बंदरगाह वैश्विक शीर्ष 100 बंदरगाहों की सूची में शामिल हुए हैं|

    विश्व बैंक और एसएंडपी ग्लोबल मार्केटिंग इंटेलिजेंस द्वारा साल 2023 के लिए तैयार की गई विशेष रिपोर्ट कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (सीपीपीआई) में भारत के बंदरगाह विकास कार्यक्रम के प्रदर्शन को महत्वपूर्ण रूप सराहा गया है। इस रिपोर्ट के नवीनतम संस्करण में भारत के 9 बंदरगाहों ने वैश्विक शीर्ष 100 बंदरगाहों में अपनी जगह बनाई है।विशाखापत्तनम बंदरगाह वर्ष 2023 में दुनिया के शीर्ष 20 पत्तनों में 19वें पायदान पर पहुंच चुका है।

  • 6

    भारत ने 2023-24 में रिकॉर्ड 17,81,602 मीट्रिक टन सी-फूड का निर्यात किया|

    समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के अनुसार, 2023-24 में भारत से सी-फूड का निर्यात 2022-23 में 17,35,286 मीट्रिक टन की तुलना में 17,81,602 मीट्रिक टन (एमटी) का सर्वकालिक उच्च दर्ज किया गया है।

  • 7

    होलोंग बंगले में आग लगी है, यह पश्चिम बंगाल में स्थित है|

    उत्तर बंगाल के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल होलोंग बंगले में आग लग गई। यह बंगला 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद था, इसलिए किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    राजधानी- कोलकता

    राज्यपाल- सी वी आनंदबोस

    मुख्यमंत्री- ममता बनर्जी

  • 8

    वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए|

  • 9

    ट्रेंट बोल्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, वह न्यूजीलैंड देश से सम्बंधित हैं|

    न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 2024 टी20 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ न्यूजीलैंड के अंतिम ग्रुप सी मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

    राजधानी- वेलिंगटन

    मुद्रा- New Zealand dollar

  • 10

    वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए युवा पुरस्कार गौरव पांडेय को दिया गया है|

    साहित्य अकादमी ने युवा पुरस्कार 2024 और बाल साहित्य पुरस्कार 2024 की घोषणा की। युवा पुरस्कार 23 लोगो को और बाल साहित्य पुरस्कार  24 लेखकों को दिया गया।

    पुरस्कार राशी -  50 हजार रुपये और ताम्र पट्टिका

    युवा पुरस्कार  -

    हिंदी के लिए - गौरव पांडेय की कविता 'संग्रह स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी'

    अंग्रेजी के लिए - के. वैशाली की पुस्तक 'होमलेस ग्रोइंग अप लेसबियन एंड डिस्लेक्सिक इन इंडिया',

    पंजाबी के लिए - रणधीर की कविता-संग्रह 'खत जो लिखणो रह गए'

    उर्दू के लिए - जावेद अंबर मिस्बाही के कहानी-संग्रह 'स्टेपनी' को

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *