भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट (Sunshine Coast, Australia) में आयोजित 66वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (66th International Mathematical Olympiad (IMO) 2025) 2025 में 252 में से रिकॉर्ड 193 अंक प्राप्त करके विश्व स्तर पर 7वां स्थान हासिल किया है. जो अब तक का उसका सर्वोच्च स्थान है| भारत ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए है| 1989 में इसकी शुरुआत के बाद से, भारत ने 23 स्वर्ण पदक जीते हैं|
स्वर्ण पदक: दिल्ली के कनव तलवार और आरव गुप्ता, महाराष्ट्र के आदित्य मंगुड़ी
रजत पदक: कर्नाटक के एबेल जॉर्ज मैथ्यू और दिल्ली के आदिश जैन
कांस्य पदक: दिल्ली के अर्चित मानस