21 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (21 July 2026)

 

  1. हाल ही में बिहार की पहली नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ किस परियोजना के रूप में किया गया है? बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल 
  2. हाल ही में भारत के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एकीकृत वर्टिकल विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन कहाँ किया गया है? चेन्नई
  3. हाल ही में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के प्रारूप को किस राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है? मध्य प्रदेश
  4. हाल ही में ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत 12 लाख पांडुलिपियों का सत्यापन कर देश में प्रथम स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया है? मध्य प्रदेश
  5. हाल ही में असम में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए कौन-सा अभियान शुरू किया गया है? ऑपरेशन जल राहत
  6. हाल ही में 37वें अंतर्राष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड (IBO 2026) के संबंध में सही कथन चुनिए। भारत ने 1 स्वर्ण और 3 रजत सहित कुल 4 पदक जीते।
  7. हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है? पश्चिम बंगाल
  8. हाल ही में भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय ‘शब्दलोक’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है? कोलकाता
  9. हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर कौन बने हैं? रोहित शर्मा
  10. हाल ही में फीफा विश्व कप 2026 का खिताब किस देश ने जीता है? स्पेन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में बिहार की पहली नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल के रूप में किया गया है|

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिवहर जिले में राज्य की पहली नदी जोड़ो परियोजना (River Linking Project)—बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल (Belwa–Minapur Link Channel)—का शुभारंभ किया। 130.88 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 68.80 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के तहत बागमती नदी (Bagmati River) के अतिरिक्त जल को बूढ़ी गंडक नदी (Burhi Gandak River) में भेजा जाएगा, जिससे शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर सहित उत्तरी बिहार के बाढ़ प्रभावित (Flood-prone) क्षेत्रों में बाढ़ का दबाव कम होगा।

  • 2

    हाल ही में भारत के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एकीकृत वर्टिकल विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन चेन्नई में किया गया है|

    चेन्नई के तिरुवनमियूर आईटी कॉरिडोर (IT Corridor) में भारत के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता एकीकृत वर्टिकल विश्वविद्यालय परिसर (AI-integrated vertical university campus) का उद्घाटन किया गया। इस परिसर का शुभारंभ वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टडीज (VELS Institute of Science, Technology & Advanced Studies–VISTAS) द्वारा किया गया। इसका उद्घाटन पद्मश्री श्रीधर वेंबु, मुख्य वैज्ञानिक एवं ज़ोहो कॉर्पोरेशन (Zoho Corporation) के सह-संस्थापक (Co-Founder) ने किया। यह परिसर एआई-सक्षम (AI-enabled) कक्षाओं (Classrooms), नवाचार स्टूडियो (Innovation Studios) तथा उद्योग–शिक्षा (Industry-Academia) केंद्रों से सुसज्जित (Equipped) है।

  • 3

    हाल ही में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के प्रारूप को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है|

    मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने 19 जुलाई 2026 को भोपाल के जगदीशपुर में आयोजित विशेष बैठक (Special Meeting) में समान नागरिक संहिता विधेयक (Uniform Civil Code–UCC Bill) के प्रारूप (Draft) को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इस विधेयक के तहत बहुविवाह (Polygamy) को अमान्य किया जाएगा, लिव-इन संबंधों (Live-in Relationships) का एक माह के भीतर पंजीकरण (Registration) अनिवार्य होगा तथा विवाह पंजीकरण (Marriage Registration) को ग्राम स्तर (Village Level) तक अनिवार्य बनाया जाएगा। हालांकि, अनुसूचित जनजातियों (Scheduled Tribes–STs) एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups–PVTGs) को इसके दायरे से पूर्णतः बाहर रखा गया है।

  • 4

    हाल ही में ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत 12 लाख पांडुलिपियों का सत्यापन कर देश में प्रथम स्थान मध्य प्रदेश ने प्राप्त किया है|

    ज्ञान भारतम मिशन (Gyan Bharatam Mission) के अंतर्गत मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग (Madhya Pradesh Archaeology Department) ने 1857 के विद्रोह (Revolt of 1857) से जुड़े अनेक ऐतिहासिक दस्तावेज (Historical Documents) खोजे हैं। इनमें तात्या टोपे के हस्ताक्षर (Signature) वाला 1857 का अभिलेख (Record), रानी लक्ष्मीबाई द्वारा बनवाया गया उनका मूल चित्र (Original Portrait), प्राचीन मानचित्र (Ancient Maps) तथा अन्य दुर्लभ पांडुलिपियाँ (Rare Manuscripts) शामिल हैं। इस मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश ने 12 लाख पांडुलिपियों (Manuscripts) का सत्यापन (Verification) कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • 5

    हाल ही में प्रदूषणकारी वाणिज्यिक वाहनों को बीएस-VI अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने हेतु परिवर्तन योजना के परिचालन दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी गई है|

    केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs–MoHUA) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region–NCR) में प्रदूषणकारी वाणिज्यिक वाहनों (Polluting Commercial Vehicles) को बीएस-VI (BS-VI) अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने हेतु 'परिवर्तन योजना' (PARIVARTAN Scheme) के परिचालन दिशा-निर्देश (Operational Guidelines) को मंजूरी दी है। इस योजना का क्रियान्वयन (Implementation) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (National Capital Region Planning Board–NCRPB) द्वारा किया जाएगा। योजना का कुल बजट 9,585 करोड़ रुपये है, जिसमें 5,041 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता (Central Support) के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इसका उद्देश्य वाहनों से होने वाले उत्सर्जन (Vehicular Emissions) को कम करना है।

  • 6

    हाल ही में असम में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए ऑपरेशन जल राहत शुरू किया गया है|

    असम में बाढ़ के चलते भारतीय सेना (Indian Army) ने बड़े पैमाने पर बचाव (Rescue) एवं राहत (Relief) कार्यों के लिए ‘ऑपरेशन जल राहत’ (Operation Jal Rahat) शुरू किया है।
    इस अभियान के अंतर्गत भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (National Disaster Response Force–NDRF) तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (State Disaster Response Force–SDRF) को सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित (Flood-affected) जिलों—शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट —में तैनात किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फँसे लोगों का सुरक्षित बचाव, आवश्यक राहत सामग्री (Relief Materials) उपलब्ध कराना तथा राज्य सरकार के साथ समन्वय (Coordination) स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी (Effective) ढंग से संचालित करना है।

  • 7

    हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र पश्चिम बंगाल में स्थापित किया जा रहा है|

    अमूल (Amul) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के सांकराइल स्थित फूड पार्क (Food Park) में विश्व का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र (World’s Largest Curd Production Plant) स्थापित कर रहा है। लगभग ₹700 करोड़ के निवेश से विकसित होने वाला यह संयंत्र प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण करेगा तथा 1,000 मीट्रिक टन (10 लाख किलोग्राम) दही का दैनिक उत्पादन करेगा। यह एकीकृत डेयरी परिसर (Integrated Dairy Complex) अमूल की "श्वेत क्रांति 2.0 (White Revolution 2.0)" का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अवसर पर भारत टैक्सी (Bharat Taxi) और पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग (Department of Information Technology and Electronics – DoIT&E) के बीच राज्य में मोबिलिटी सेवाओं (Mobility Services) के संचालन एवं विस्तार के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान भी किया गया।
    इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कार्यालय (Registrar of Cooperative Societies) के कम्प्यूटरीकरण (Computerisation) के तहत विकसित ई-आरसीएस पोर्टल (e-RCS Portal) का भी शुभारंभ किया।

  • 8

    हाल ही में भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय ‘शब्दलोक’ का उद्घाटन कोलकाता में किया गया है |

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय (National Library) में भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय (Immersive Language Museum) ‘शब्दलोक (Shabdalok)’ का उद्घाटन किया। इस का विकास राष्ट्रीय पुस्तकालय (National Library) द्वारा केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय (Union Ministry of Culture) के अंतर्गत किया गया है। यह भारत का पहला इमर्सिव भाषा संग्रहालय है, जो देश की भाषाई विरासत (Linguistic Heritage) को प्रदर्शित करता है तथा मौखिक (Oral) और लिखित परंपराओं (Written Traditions) के विकासक्रम को इंटरैक्टिव (Interactive) और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रदर्शनों (Technology-driven Exhibits) के माध्यम से प्रस्तुत करता है।

  • 9

    हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर रोहित शर्मा बने हैं|

    रोहित शर्मा 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s Cricket Ground) में इंग्लैंड (England) के विरुद्ध तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच (ODI) में 138 रन (110 गेंद) की शानदार पारी खेलकर लॉर्ड्स में वनडे शतक (ODI Century) लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए। 39 वर्ष 80 दिन की आयु में रोहित शर्मा अब सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों (All International Formats) में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय (Oldest Indian) बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 38 वर्ष 327 दिन की आयु में अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। यह इंग्लैंड में उन का आठवाँ वनडे शतक था, जिससे उन्होंने इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

  • 10

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top