21 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (21 January 2026)  

 

1. हाल ही में किस देश की सरकार ने कुर्द नेतृत्व वाली एसडीएफ के साथ तत्काल राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम की घोषणा की है? सीरिया
2. हाल ही में “जर्सी सिटी” के उप मेयर के रूप में किसने शपथ ली है? केशव पोद्दार
3. हाल ही में राष्ट्रीय एनसीसी प्रशिक्षण में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूर्वोत्तर भारत की पहली अधिकारी कौन बनी हैं? के. एम. सुधा
4. हाल ही में 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस में उत्कृष्ट शासन नेतृत्व पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? धीरज शर्मा
5. हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 किसने जीती है? विदर्भ
6. हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) स्थापना दिवस 2026 कब मनाया गया है? 19 जनवरी
7. हाल ही में चर्चित ‘हिम भोग’ ब्रांड का संबंध किस राज्य से है? हिमाचल प्रदेश
8. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस राज्य में सीमा पर सुरक्षा बाड़ को अंतर्राष्ट्रीयय सीमा के करीब स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है? पंजाब
9. हाल ही में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किसकी आत्मकथा ‘पालनिवेलु गट्स’ के हिंदी संस्करण का विमोचन किया है? डॉ. सी. पलानीवेलु
10. हाल ही में चर्चित “बागुरुम्बा नृत्य” का संबंध किस राज्य से है? असम

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में सीरिया की सरकार ने कुर्द नेतृत्व वाली एसडीएफ के साथ तत्काल राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम की घोषणा की है?|

    सीरिया (Syria) की सरकार ने कुर्द नेतृत्व वाली सीरिया डेमोक्रेटिक फोर्सेज (Kurdish-led Syrian Democratic Forces (SDF) के साथ तत्काल राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम की घोषणा की है| यह समझौता दमिश्क में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा (Syrian President Ahmed al-Sharaa) और सीरिया के लिए अमरीका के विशेष दूत टॉम बैरक के बीच हुई बैठक के बाद हुआ| यह एक व्यापक 14 सूत्री समझौते का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत अमेरिका समर्थित SDF को सीरिया की सेना और सरकारी संस्थाओं में एकीकृत (integrate) किया जाएगा| सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने कहा कि इस समझौते से सीरिया की सरकारी संस्थाओं को पूर्वी और उत्तरी प्रांतों पर फिर से नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी| सीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से पर एक दशक से भी अधिक समय से एसडीएफ का नियंत्रण था|

  • 2

    हाल ही में “जर्सी सिटी” के उप मेयर के रूप में केशव पोद्दार ने शपथ ली है|

    भारतीय मूल के वकील केशव पोद्दार ने संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर “जर्सी सिटी” के उप मेयर (Deputy Mayor of Jersey City) के रूप में शपथ ली है|

  • 3

    हाल ही में राष्ट्रीय एनसीसी प्रशिक्षण में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूर्वोत्तर भारत की पहली अधिकारी के. एम. सुधा बनी हैं|

    लेफ्टिनेंट के. एम. सुधा नेशनल कैडेट कोर (NCC) के ऑफिसर प्रशिक्षण कार्यक्रम (National Cadet Corps (NCC) officer training program) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूर्वोत्तर भारत की पहली अधिकारी बन गई हैं| उन्होनें ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, ग्वालियर (Officer Training Academy, Gwalior) में आयोजित वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश भर के 127 एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के रूप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया| उन्हें “बेस्ट फायरर ऑफ द अकादमी (Best Shooter of the Academy) ” के रूप में सम्मानित किया गया| वह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के पेटराही गांव से है|

  • 4

    हाल ही में 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस में उत्कृष्ट शासन नेतृत्व पुरस्कार से धीरज शर्मा को सम्मानित किया गया है|

    प्रोफेसर धीरज शर्मा, भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक (IIM Rohtak) के निदेशक, को 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस (46th World Management Congress) में "उत्कृष्ट शासन नेतृत्व पुरस्कार (Exemplary Governance Leadership Award)" से सम्मानित किया गया, जो नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित की गई| इस अंतर्राष्ट्रीयय पुरस्कार के लिए 1,400 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से केवल सात नेताओं का चयन हुआ|

  • 5

    हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 विदर्भ ने जीती है|

    विदर्भ (Vidarbha) ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) जीती| विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 के फाइनल में विदर्भ ने 2 बार की चैंपियन सौराष्ट्र को 38 रनों से हराया|

  • 6

    हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) स्थापना दिवस 2026 19 जनवरी को मनाया गया है|

    राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) स्थापना दिवस (National Disaster Response Force (NDRF) Raising Day) हर साल 19 जनवरी को मनाया जाता है| NDRF की स्थापना भारत की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम (Disaster Management Act) के तहत 2006 में की गई थी| इसमें 16 बटालियनों का विशेष आपदा-राहत कर्मियों का समूह शामिल है जो देशभर के 68 स्थानों पर स्थित हैं| उनका आदर्श वाक्य- 'आपदा सेवा सदैव सर्वत्र (Aapada Seva Sadaiv Sarvatra)'- हर परिस्थिति में सतत आपदा प्रतिक्रिया सेवा (sustained disaster response service under all circumstances) |

  • 7

    हाल ही में चर्चित ‘हिम भोग’ ब्रांड का संबंध हिमाचल प्रदेश से है |

    हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से गेहूं, मक्‍का, जौ और कच्‍ची हल्‍दी खरीदकर हिम भोग ब्रांड (Him Bhog brand) के अंतर्गत उनका विपणन (marketing) कर रही है| उद्देश्य: राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ाना और प्राकृतिक खेती के लिए राष्‍ट्रीय मंच प्रदान करना | राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना (Rajiv Gandhi Natural Farming Happy Farmer Scheme) के अंतर्गत प्राकृतिक खेती के उत्‍पादों को आम लोगों तक सुलभ कराने के लिए शिमला जिले में प्रभावी कदम उठाए जा रहे है|

  • 8

    हाल ही में केंद्र सरकार ने पंजाब राज्य में सीमा पर सुरक्षा बाड़ को अंतर्राष्ट्रीयय सीमा के करीब स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है|

    हाल ही में केंद्र सरकार ने पंजाब में सीमा पर सुरक्षा बाड़ (border security fence) को अंतर्राष्ट्रीयय सीमा के करीब स्थानांतरित (relocate) करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी in-principle approval) दी है| इस से हजारों एकड़ कृषि भूमि पर निर्बाध खेती शामिल हो जायेगी, जो वर्तमान में बाड़बंदी के बाहर फंसी हुई है|
    किसानों को लंबे समय से अपनी पहचान पत्र लेकर और सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force (BSF) की सुरक्षा में बाड़ पार कर अपने खेतों तक पहुंचना पड़ता था| पंजाब में भारत-पाक सीमा पर 532 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में कई जगह कांटेदार तार पंजाब की जमीन के काफी अंदर लगी हुई है|

  • 9

    हाल ही में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. सी. पलानीवेलु की आत्मकथा ‘पालनिवेलु गट्स’ के हिंदी संस्करण का विमोचन किया है|

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने प्रतिष्ठित सर्जन डॉ. सी. पलानीवेलु की आत्मकथा (autobiography) 'पलानीवेलु गट्ज़ (Palanivelu GUTS)' के हिंदी संस्‍करण का विमोचन किया| उन्होंने 1991 में कोयंबटूर में लेप्रोस्‍कोपिक सर्जरी (laparoscopic surgery) शुरू की, और दक्षिण भारत में ऐसा पहला केन्‍द्र स्थापित किया|

  • 10

    हाल ही में IICDEM-2026 के पहले संस्करण का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग कर रहा है|

    भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India (ECI)) पहले भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन (India International Conference on Democracy and Election Management (IICDEM) 2026) 2026 की मेजबानी 21 से 23 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में कर रहा है| इसका आयोजन भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (India International Institute of Democracy & Election Management (IIIDEM) कर रहा है| इसमें वृत्तचित्र श्रृंखला "इंडिया डिसाइड्स" (docuseries “India Decides”) को भी प्रदर्शित किया जाएगा| इसमें विश्व भर के 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top