- हाल ही में, आयुष्मान भारत वय वंदना योजना की शुरुआत कहाँ की गई है? पुडुचेरी
- हाल ही में, 37वां वार्षिक पुष्प शो “वसंत उत्सव” कहाँ आयोजित किया जाएगा? नोएडा
- हाल ही में दिवंगत हुए प्रतुल मुखोपाध्याय का संबंध किस क्षेत्र से था? संगीत
- हाल ही में ‘ग्रीन शिपिंग कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन कहाँ किया गया? मुंबई
- 9वीं एशिया आर्थिक वार्ता का आयोजन कहाँ किया गया? महाराष्ट्र
- सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किसने किया? नरेन्द्र मोदी
- हाल ही मे BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? मनुभाकर
- भातीय सेना ने ‘जल-थल-रक्षा 2025’ नामक सैन्य अभ्यास कहाँ आयोजित किया? गुजरात
- किस केन्द्रीय मंत्री ने ‘अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन 2025’ सम्मेलन का उद्घाटन किया? भूपेन्द्र यादव
- हाल ही में किन राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया? अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम
21 February Current Affairs Rojgar with Ankit 2025
1
आयुष्मान भारत वय वंदना योजना की शुरुआत पुडुचेरी में की गई है|
पुडुचेरी के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) के. कैलाशनाथन ने पुडुचेरी में आयुष्मान भारत वय वंदना योजना (Ayushman Bharat Vay Vandana Scheme) का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया|
केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत वय वंदना योजना (Ayushman Bharat Vaya Vandana Yojana) 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा (free health insurance) कवरेज प्रदान करती है|
2
37वां वार्षिक पुष्प शो "वसंत उत्सव" नोएडा में आयोजित किया जाएगा|
37वां वार्षिक पुष्प शो "वसंत उत्सव (37th annual flower show, Vasant Utsav)" 20 फरवरी- 23 फरवरी तक नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा| यह कार्यक्रम नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) द्वारा शहर के पुष्पकृषि संघ (city's floriculture association) के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाएगा|
थीम : 'प्रयागराज का त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam of Prayagraj)'
3
दिवंगत हुए प्रतुल मुखोपाध्याय का संबंध संगीत से था|
कोलकाता में बंगाली गायक-गीतकार (Bengali singer-songwriters in Kolkata) प्रतुल मुखोपाध्याय का निधन हो गया है. उन्हें ‘अमी बांग्ला गान गाई’ और ‘डिंगा भाषाओ सागोर’ के लिए जाना जाता है| प्रतुल मुखोपाध्याय ने चिकित्सा उद्देश्यों (Medical purposes) के लिए अपना शरीर दान करने का संकल्प लिया था, इसलिए पार्थिव शरीर (dead body) को SSKM अस्पताल के एनाटॉमी विभाग (SSKM Hospital's Anatomy Department) में ले जाया गया|
4
शारीरिक अंगदान करने वाले को पुदुचेरी में राजकीय सम्मान से सम्मानित किया|
दुचेरी सरकार ने कहा है कि शारीरिक अंगदान (Physical organ donation) करने वालों को उनके जीवन-रक्षक योगदान के सम्मान रूप (In recognition of life-saving contributions) में राजकीय सम्मान दिया जाएगा।
नए दिशानिर्देशों (Guidelines) के अनुसार जिला कलेक्टर और क्षेत्रीय प्रशासक (District Collector and Regional Administrator) अंगदाताओं के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित करेगें।
इसके अलावा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस (republic day and independence day) जैसे अवसरो पर उपराज्यपाल या मुख्यमंत्री (Lieutenant Governor or Chief Minister) अंग दाताओं के परिवारों को अधिकारिक समारोहो (Official ceremonies for families) में आमंत्रित करेंगे और सार्वजनिक रूप से सम्मानित करेंगे।
5
अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का स्थापना दिवस मनाया गया|
हर साल 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का स्थापना दिवस (Foundation day) मनाया जाता है। यह दिन भारत के उत्तर-पूर्व राज्यों के गठन (Formation) और उनके सांस्कृतिक भोगोलिक (Cultural geography ) और ऐतिहासिक महत्व को याद करने के लिए मनाया जाता है। 20 फरवरी 1987 को इन दो राज्यो को पूर्ण राज्य (Absolute state )का दर्जा मिला था।
अरुणाचल प्रदेश को पहले नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (North-East Frontier Agency) (NEFA) के नाम से जाना जाता था। यह क्षेत्र पहले असम का हिस्सा था और भारत की आजादी के बाद 1954 में इसे NEFA के रूप में प्रशासनिक रूप से अलग किया।
मिजोरम पहले असम एक जिला था, जिसे लुशाई हिल्स (Lushai Hills) के नाम से जाना जाता था, लेकिन यहाँ का प्रशासन अलग था।
1950 में असम को एक विशेष जिला (Special District) बनाया गया
1972 में इसे केन्द्र शासित प्रदेश (Union territories) का दर्जा दिया गया।
20 फरवरी 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
6
9वीं एशिया आर्थिक वार्ता का आयोजन महाराष्ट्र में किया गया|
एशिया आर्थिक वार्ता (Asia Economic Dialogue) (AED) का नौवां संस्करण 20 फरवरी से 22 फरवरी के बीच पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पुणे इंटर नेशनल सेंटर (Pune International Centre) के सहयोग से किया जा रहा है।
विषय - विखंडन के युग में आर्थिक लचीलापन और पुनरुत्थान (Economic resilience and recovery)
इस वार्ता में भू-अर्थशास्त्र के प्रमुख समसामयिक विषयो पर चर्चा की जाएगी।
जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन साइबर सुरक्षा (Artificial Intelligence and Automation Cyber Security) की आर्थिक अनिवार्यता (inevitability) और हिंद महासार क्षेत्र तथा ब्लू इकोनॉमी के पहलू शामिल है।
7
सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन नरेन्द्र मोदी ने किया|
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव (Leadership Conclave) को पहले संस्करण का उद्घाटन करेगें।
मुख्य अतिथि- भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे
21-22 फरवरी तक चलने वाला दो दिवसीय SOUL लीडरशिप कॉन्क्ले (Day-long SOUL Leadership Conclave) एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा, जहाँ राजनीति खेल, कला, और मीडिया आध्यात्मिक दुनिया, सार्वजनिक नीति, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र जैसे विविध क्षेत्रों के नेता अपनी प्रेरक जीवन यात्राएँ साझा करेंगे और नेतृत्व से संबंधित पहलुओ पर चर्चा साझा करेगें।
8
BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से मनुभाकर को सम्मानित किया गया|
दिल्ली में आयोजित समारोह (Ceremonies held) में मनुभाकर को BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार (Indian Sportswoman of the Year Award) से सम्मानित किया गया।
मनुभाकर ने 2024 के पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में दो मेडल जीते थे।
किसी भी ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाला वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी (First indian woman player) है।
BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार -अवनिलेखरा
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- मिताली राज
BBC इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड- शीतल देवी
BBC स्टार परफ़ॉर्मर - प्रीति पाल और तुलसीमति मुरुगेसन
BBC चेंजमेकर- नसरीनशेख और तानिया सचदेव
9
भातीय सेना ने ‘जल-थल-रक्षा 2025’ नामक सैन्य अभ्यास गुजरात में आयोजित किया|
गुजरात के पश्चिमी तट पर तटीय सुरक्षा (Coastal Defences on the West Coast ) को मजबूत करने और रणनीतिक डीपो की सुरक्षा (Security of strategic depots) के लिए जल-थल-रक्षा 2025 सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया।
इस अभ्यास में भारतीय सेना (Indian Army in exercise) की अहमदाबाद स्थित 11वीं इन्फैंट्री डिवीजन, जामनगर स्थित 31 इन्फैंट्री डिवीजन ब्रिगेड, तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने हिस्सा लिया।
10
भूपेन्द्र यादव ने केन्द्रीय मंत्री ने 'अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन 2025' सम्मेलन का उद्घाटन किया|
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री (Union Minister of Environment, Forest and Climate Change), भूपेन्द्र यादव ने 18 फरवरी, 2025 को 'अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन 2025' सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय पुनर्चक्रण और पर्यावरण उद्योग संघ (Indian Recycling and Environment Industries Association) (आरईआईएआई) ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जो भारत में पर्यावरणीय स्थिरता और आर्थिक विकास (Environmental Sustainability and Economic Growth) दोनों को बढ़ावा देने के लिए अपशिष्ट पुनर्चक्रण (Waste recycling) की क्षमता पर केंद्रित था|