- हाल ही में SAFF U19 चैंपियनशिप 2025 का खिताब किसने जीता है? भारत
- हाल ही में खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव
- हाल ही में इंदिरा सौरा गिरि जल विकासम योजना की शुरुआत कहाँ की गई है?तेलंगाना
- हाल ही में भारतीय सेना ने ‘तीस्ता प्रहार‘ अभ्यास का आयोजन कहाँ किया है? पश्चिम बंगाल
- हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने ‘ऑपरेशन ओलिविया‘ कहाँ चलाया है? ओडिशा
- हाल ही में पुष्कर कुंभ 2025 का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है? उत्तराखंड
- हाल ही में समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए किस पहल की शुरुआत की गई है? सागर में सम्मान
- हाल ही में विमोचित पुस्तक “PMO: प्राइम मिनिस्टर्स ऑफिस थ्रू द इयर्स” के लेखक कौन हैं? हिमांशु रॉय
- हाल ही में भगवान हनुमान की 16 फीट ऊंची प्रतिमा कहाँ स्थापित की गई है? गुयाना
- हाल ही में हाई स्कूल की लड़कियों के लिए ‘मनस्वी‘ नाम से STEM मेंटरशिप कार्यक्रम किसने शुरू किया है? आईआईटी दिल्ली
20 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
SAFF U19 चैंपियनशिप 2025 का खिताब भारत ने जीता है
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने अरुणाचल प्रदेश के युपिया में गोल्डन जुबली स्टेडियम में पेनल्टी शूटआउट में बांग्लादेश (Bangladesh) को 4-3 से हराकर SAFF U19 चैंपियनशिप 2025 (SAFF U-19 Championship 2025) का खिताब जीता | यह भारत का दूसरा SAFF U19 खिताब है और कुल मिलाकर 10वां SAFF आयु-वर्गीय खिताब (SAFF age-group title overall) है, जो एक रिकॉर्ड है |
SAFF U19 चैंपियनशिप पुरस्कार सर्वाधिक गोल स्कोरर (Highest Goal-scorer): डैनी मीतेई लैशराम (5 गोल) - भारत
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (Best Goalkeeper): सूरज सिंह अहीबाम - भारत
सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable Player): एमडी अर्बाश - भारत
फेयर प्ले (Fair Play): भारत
2
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 का आयोजन दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में किया जा रहा है |
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 (Khelo India Beach Games 2025 KIBG 2025) का आयोजन 19 से 24 मई 2025 तक दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories) दीव में किया जा रहा है| इस में बीच सॉकर, बीच वॉलीबॉल, और सेपक टकरा जैसे समुद्र तटीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं| यह KIBG का पहला संस्करण होगा, जो भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल (Khelo India initiative) के तहत नवीनतम संस्करण है|
3
इंदिरा सौरा गिरि जल विकासम योजना की शुरुआत तेलंगाना में की गई है |
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने नागरकर्नूल जिले के माचाराम गांव में आधिकारिक तौर पर 'इंदिरा सौरा गिरि जल विकासम (Indira Soura Giri Jala Vikasam Scheme )' योजना की शुरुआत की है | इस योजना के लिए ₹12,600 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है, और इसे कृषि, ऊर्जा, ग्रामीण विकास, और वन विभागों के सहयोग से लागू किया जाएगा | इस योजना का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई सुविधाएं (solar powered irrigation facilities) प्रदान करके 2.1 लाख आदिवासी किसानों को सशक्त बनाना और छह लाख एकड़ वन रिकॉर्ड अधिकार (Rights of Forest Records (RoFR) भूमि का व्यापक विकास सुनिश्चित करना है|
4
भारतीय सेना ने 'तीस्ता प्रहार' अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल में किया है |
भारतीय सेना ने हाल ही में 'तीस्ता प्रहार' नामक एकीकृत क्षेत्रीय अभ्यास (Teesta Prahar exercise, integrated field exercise) पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल स्थित तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया |इसमें चुनौतीपूर्ण नदी क्षेत्र में संयुक्त युद्ध तालमेल और तत्परता (joint combat synergy and readiness) का प्रदर्शन किया गया|इस अभ्यास में पैदल सेना, मशीनीकृत पैदल सेना, तोपखाने, सशस्त्र कोर, अर्ध विशेष बल, सेना विमानन इंजीनियरिंग और सिग्नल सहित सेना की विभिन्न इकाइयों ने भाग लिया|
5
भारतीय तटरक्षक बल ने 'ऑपरेशन ओलिविया' ओडिशा में चलाया है |
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard ICG) के वार्षिक मिशन ‘ऑपरेशन ओलिविया (Operation Olivia)’ ने फरवरी 2025 के दौरान ओडिशा में रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर 6.98 लाख से अधिक ओलिव रिडले कछुओं (Olive Ridley turtles) के घोंसले की रक्षा करने में मदद की| ऑपरेशन ओलिविया अभियान 1980 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ था और प्रतिवर्ष नवंबर से मई तक चलता है| इस दौरान, गहिरमाथा बीच, रुशिकुल्या और देवी नदी के मुहाने जैसे तटीय क्षेत्रों में ओलिव रिडले कछुओं के लिए सुरक्षित घोंसले के मैदान सुनिश्चित करना है, जहाँ हर साल आठ लाख से अधिक कछुए आते हैं|
6
राजस्थान राज्य की सांगरी को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है |
राजस्थान की पारंपरिक फली 'सांगरी', जो खेजड़ी के पेड़ से प्राप्त होती है, को हाल ही में भौगोलिक संकेत (GI) टैग (Geographical Indication (GI) tag) प्रदान किया गया है | यह फली विशेष रूप से राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जोधपुर और फलोदी जिलों में पाई जाती है | सांगरी, 'केर-सांगरी' जैसे पारंपरिक व्यंजनों में प्रमुखता से उपयोग की जाती है|
7
पुष्कर कुंभ 2025 का आयोजन उत्तराखंड में शुरू हुआ है |
पुष्कर कुंभ 2025 (Pushkar Kumbh 2025) का आयोजन 12 वर्षों के अंतराल के बाद उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित माणा गांव में केशव प्रयाग में 15 मई से 26 मई 2025 तक किया जा रहा है | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मेले का उद्घाटन किया | केशव प्रयाग, अलकनंदा और सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर स्थित है |इस आयोजन का विशेष धार्मिक महत्व है और यह तब होता है जब बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करता है |
8
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है |
राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps NCC) के एक अभियान दल ने हाल ही में माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) (8,848 मीटर) की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है | इस दल में 10 युवा कैडेट्स (5 लड़के और 5 लड़कियाँ), 4 अधिकारी, 2 जूनियर कमीशन प्राप्त अधिकारी, 1 बालिका कैडेट प्रशिक्षक और 10 गैर-कमीशन अधिकारी शामिल थे | दल का नेतृत्व कर्नल अमित बिष्ट ने किया, जो पहले भी 2021 में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ चुके हैं | यह अभियान 3 अप्रैल 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा नई दिल्ली से रवाना किया गया था | यह NCC का पहला "बॉयज़ एंड गर्ल्स माउंट एवरेस्ट अभियान (Boys and Girls Mount Everest Expedition)" था, जिसे नेपाल की Seven Summit Treks कंपनी द्वारा प्रबंधित किया गया था |
9
समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए सागर में सम्मान पहल की शुरुआत की गई है |
हाल ही में, केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री (MoPSW) सर्बानंद सोनोवाल ने ‘सागर में सम्मान’ (Sagar Mein Samman SMS) का अनावरण किया है| भारत सरकार की एक नीतिगत पहल है, जिसका उद्देश्य समुद्री क्षेत्र (maritime sector) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए, भविष्य के लिए तैयार, लैंगिक समानता (gender-equitable) वाला समुद्री कार्यबल तैयार करना है |इस पहल के माध्यम से, समुद्री क्षेत्र में लैंगिक समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है | भारत के समुद्री क्षेत्र में महिला नाविकों (seafarers) की संख्या 2014 में 341 से बढ़कर 2024 में 2557 हो गई है, जो 649% की भारी वृद्धि दर्ज करती है |
10
विमोचित पुस्तक "PMO: प्राइम मिनिस्टर्स ऑफिस थ्रू द इयर्स" के लेखक हिमांशु रॉय हैं |
प्रसिद्ध लेखक और शिक्षाविद हिमांशु रॉय द्वारा लिखित "पीएमओ: प्राइम मिनिस्टर्स ऑफिस थ्रू द इयर्स (PMO: Prime Minister’s Office Through the Years)" पुस्तक का विमोचन किया गया हैं | यह पुस्तक रूपा पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित की गई है | इसमें स्वतंत्रता के बाद से अब तक भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के विकास, कार्यप्रणाली और प्रभाव का व्यापक अन्वेषण किया गया है |
Author